शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025

महाशिवरात्रि पर्व हमें भक्ति, समर्पण और आत्मशुद्धि का देता हैं संदेश - दीपेश साहू

महाशिवरात्रि पर्व हमें भक्ति, समर्पण और आत्मशुद्धि का देता हैं संदेश - दीपेश साहू 

महाकाल की भव्य बारात का विधायक दीपेश साहू ने किया स्वागत

नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनी महाशिवरात्रि, झांकी देखने उमड़ा जनसैलाब
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में महाकाल भक्त समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महाकाल स्वयं भूत-प्रेत और अघोरियों की बारात के साथ नगर भ्रमण पर निकले। यह अनूठी शोभायात्रा माँ भद्रकाली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों गौरव पथ, महामाया मंदिर, गस्ती चौक, सिग्नल चौक, परशुराम चौक मे संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भव्य झांकी के दर्शन किए और श्रद्धा से ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष किए। आयोजन में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी, जिन्होंने महादेव के इस दिव्य रूप के दर्शन कर धन्यता महसूस की।
               शहर के सिंगनल चौक पर विधायक दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और नगरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भक्ति, समर्पण और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। विधायक दीपेश साहू ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान शिव की भक्ति, समर्पण और आध्यात्मिक ऊर्जा को जागृत करने का पर्व है। उन्होंने कहा महाशिवरात्रि हमें जीवन में सच्चाई, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे। 
       विधायक दीपेश साहू ने नगर में निकली महाकाल की भव्य शोभायात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनकी आस्था और भक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से धर्म, सेवा और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का आह्वान किया और भगवान भोलेनाथ से सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और भक्तिभाव में डूब गया। 

संभागायुक्त श्री राठौर ने अपराधी को जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध करने दिये आदेश

संभागायुक्त श्री राठौर ने अपराधी को जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध करने दिये आदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 फरवरी 2025 - दुर्ग संभाग के आयुक्त एवं निरूद्धकर्ता प्राधिकारी सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ, अवैध व्यापार, निवारक अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत आदेश पारित कर शेषनारायण साहू पिता स्व. सीताराम साहू निवासी ग्राम सरदा थाना व तहसील बेरला जिला बेमेतरा को 06 माह के लिए जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध करने हेतु आदेशित किया है। 24 फरवरी 2025 को आदेश पारित के पूर्व संभाग आयुक्त द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत जवाब/तर्क, न्याय दृष्टांतों एवं शपथपूर्वक कथन का अध्ययन तथा प्रकरण में प्रस्तुत ईश्तगासा मय दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। तथ्य के अनुसार थाना बेरला में शेषनारायण साहू के विरूद्ध वर्ष 2023 एवं 2024 में लगातार नारकोटिक्स एक्ट के कुल 02 मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अनावेदक के विरूद्ध समय-समय प्रतिबंधात्मक मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अनावेदक जेल से छूट जाने के पश्चात् लगातार आपराधिक गतिविधियों पर संलिप्त रहा है तथा उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार प्रतीत नही होता है। वर्तमान में भी अनावेदक के विरूद्ध शराब व गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने की शिकायत लगातार मिलती रही है। अनावेदक के आपराधिक गतिविधियों से समाज में रहने से विपरीत प्रभाव पड़ने से संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में प्रकरण में आये प्रतिवेदन, जवाब, साक्षियों के बयान एवं तर्क के आधार पर शेषनारायण साहू को जेल में निरूद्ध किया जाना आवश्यक है।
          ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी शेषनारायण साहू अवैध रूप से धन अर्जन हेतु अवैध गांजा/अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय है। आरोपी के क्रियाकलापों से समाज व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोग अवैध रूप से मिलने वाली गांजा का सेवन कर नशे की आदी होकर मोहल्ले तथा अपने परिवार के लोगों से झगड़ा विवाद करने लगे हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी का निवास ग्राम सरदा बस्ती में सार्वजनिक स्थल में स्थित है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक अपने परिवारजनों के साथ आना-जाना करते हैं। 
         आरोपी के द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने से ग्राम सरदा के आस-पास असामाजिक तत्वों को सुलभ अवैध गांजा मिलने से गांजे की नशे में लिप्त होकर गली में आने वाले लोगों के साथ झगड़ा विवाद जैसे घटनाओं को अंजाम देते हैं। शेषनारायण अवैध रूप से शराब व गांजा जैसे नशीली पदार्थ का अवैध व्यापार करने का आदी हो गया है। संभाग आयुक्त एवं निरूद्धकर्ता प्राधिकारी श्री राठौर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 24 फरवरी 2025 को न्यायालयीन आदेश पारित कर मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त शेषनारायण साहू को जिला जेल बेमेतरा में 06 माह के लिए निरूद्ध करने के आदेश दिये हैं। 

कलेक्ट्रेट परिसर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक व भंडारा

कलेक्ट्रेट परिसर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक व भंडारा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 फरवरी 2025 – जिले के संयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों सहित श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अवकाश होने के कारण भंडारा-प्रसाद का आयोजन आज संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक कर रुद्राभिषेक में भाग लिया। समर्पित भाव से किए गए इस आयोजन से जिले में आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिला। पंडित अभिषेक दुबे ने भक्तगणों को मस्तक पर टीका लगा कर आशीर्वाद दिया। 

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

पुलिस कालोनी बेमेतरा के शिवालय में महाशिवरात्रि पर आ महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन

पुलिस कालोनी बेमेतरा के शिवालय में महाशिवरात्रि पर आ महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन 

पुलिस परिवार के महिला, पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर भोलेनाथ के प्रति व्यक्त की अपनी आस्था 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फरवरी 2025 - पुलिस कालोनी बेमेतरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री भोलेनाथ का महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
इस दौरान शिवालय में महाशिवरात्रि पर बडी संख्या में पहुचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सुबह से ही पुलिस कालोनी में पुलिस परिवार द्वारा विधि विधान से विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजा अर्चना कर हवन और पूर्णाहुति के बाद भंडारा/प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन कर अपने जीवन को कृतार्थ किये। हवन पुजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस परिवार के सभी महिला, पुरूष व बच्चों ने भी शामिल होकर भगवान श्री भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 

जपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव 4 को, जिपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव 5 को और ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुनाव 8 मार्च को

जपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव 4 को, जिपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव 5 को और ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुनाव 8 मार्च को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फ़रवरी 2025 - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेरला और साजा में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ। इससे पूर्व प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेमेतरा और नवागढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।जिले की जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव दिनांक 04 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न होंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव दिनांक 05 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न होंगे। ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव दिनांक 8 मार्च 2025 को दोप 12 बजे सम्पन्न होंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु श्रीमती अंकिता गर्ग अपर कलेक्टर बेमेतरा पीठासीन अधिकारी तथा सुश्री पिंकी मनहर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला सहायक पीठासीन अधिकारी होंगी। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी पीठासीन तथा संबंधित तहसीलदार सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे। 

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 28 को जिला मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 28 को जिला मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 फरवरी 2025 - जिला चिकित्सालय बेमेतरा में प्रत्येक बुधवार को जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय प्रमाण पत्र बनाया जाता हैं। उपरोक्त संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत कुमार ध्रुव से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शासकीय अवकाश होने कारण यह मेडिकल बोर्ड का आयोजन 27 फरवरी गुरुवार 2025 को आयोजित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारण से संशोधित करते हुए आयोजन 28 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा, उक्त दिनांक को लाभार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकते है। 
           जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जिला मेडिकल बोर्ड एवं एवं दिव्यांग बोर्ड से संबंधित कार्यों के सफल कियान्वयन हेतु 
विशेषज्ञों डॉक्टर की ड्यूटी भी लगाई गई है, जिसमें सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई व जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ 
डॉ. अनुरंजन टोप्पो अस्थि रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल सुपेला भिलाई एवं
डॉ. एमके मरकाम पी.जी.एम.ओ. (ई.एन.टी.) जिला अस्पताल दुर्ग, उक्त विशेषज्ञों की ड्यटी जिला चिकित्सालय बेमेतरा में लगाई गई है ताकि संबंधित मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड का सफल कियान्वयन किया जा सके। 

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

कल्पना योगेश तिवारी को 18294 मतों से मिली ऐतिहासिक प्रचंड जीत

कल्पना योगेश तिवारी को 18294 मतों से मिली ऐतिहासिक प्रचंड जीत  

तिवारी दंपत्ति में जनता का हृदय से व्यक्त किया आभार 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत बेमेतरा क्षेत्र क्रमांक 14 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने 18294 मतों के रिकॉर्ड अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत ने उन्हें छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बढ़त से जीतने वाले प्रत्याशियों में शामिल कर दिया है। आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कल्पना योगेश तिवारी ने बेमेतरा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। 
         योगेश तिवारी ने कहा मैं पिछले 12 वर्षों से बेमेतरा की जनता की सेवा कर रहा हूँ। हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहा हूँ और जनता ने मेरे इस सेवा भाव को स्वीकार कर कल्पना योगेश तिवारी को जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करना गर्व की बात है। लगभग 18294 मतों से विजयी होकर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
             कल्पना योगेश तिवारी ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता गाँव-गाँव तक विकास को पहुँचाना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाना होगा।आप सभी का सहयोग और विश्वास मेरी ताकत है। हम सब मिलकर बेमेतरा को एक आदर्श जिला बनाएंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
      कल्पना योगेश तिवारी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे बेमेतरा में उत्सव और जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और विजय जुलूस के साथ जीत का जश्न मनाया। इस जीत से स्पष्ट हो गया है कि बेमेतरा की जनता ने भाजपा समर्थित नेतृत्व और विकास की राजनीति पर एक बार फिर भरोसा जताया है। सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प के साथ बेमेतरा के विकास की नई दिशा तय करेगा। 

बैजलपुर के विजय रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

बैजलपुर के विजय रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ग्राम पंचायत बैजलपुर में जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 से श्रीमती कौशिल होमलाल साहू जनपद सदस्य के विजय होने पर निकाले गए विजय रैली में शामिल हुए। पूर्व विधायक ने आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ चुना है उनका विश्वास कायम रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। 
पूर्व विधायक ने आम जनता को विश्वास दिलाया कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ जनहित के लिए जो भी करना पड़ेगा वह सभी कदम उठाएंगे। जनपद क्षेत्र की जनता ने आज यह बता दिया कि जनपद क्षेत्र का विकास किया था और इस विकास के बदले में जनता ने नवनिर्वाचित जनपद सदस्य को जिम्मेदारी सौंपा है, जो इस बात को दर्शाता है कि जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड जिला पंचायत सदस्य, मनोज शर्मा, बोधन साहू, धनंजय साहू, लक्ष्मण डेहरे सरपंच ग्राम पंचायत फरी पंचगड़ सहित भारी संख्या में ग्रामवाशी उपस्थित रहे। 

साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के 07 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के 07 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र 

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 फरवरी 2025 - जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में साजा व बेरला जनपद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के 07 विजयी प्रत्याशियों को आज रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल ने विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों की औपचारिक घोषणा के साथ प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य - जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित सदस्यों में प्रमुख नाम जिसमे देवी परमेशवर वर्मा क्षेत्र क्रमांक 08 उमरावनगर, प्रीती गोवेन्द्र पटेल क्षेत्र क्रमांक 09 खैरझिटीकला, अनिल वर्मा क्षेत्र क्रमांक 10 मोहतरा, खुशबु गोविंद वर्मा क्षेत्र क्रमांक 11 सुरूजपुरा, अंजनी कुमार चंदेल क्षेत्र क्रमांक 12 भाठासोरही, राहुल योगराज टिकरिहा क्षेत्र क्रमांक 13 सुरहोली और कल्पना योगेश तिवारी क्षेत्र क्रमांक 14 बेरलाकला शामिल हैं। ये सभी सदस्य साजा व बेरला के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं और इनका चयन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी टेकचंद अग्रवाल ने ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों का यह चरण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
साजा व बेरला के निर्वाचन क्षेत्रों के जिला पंचायतों के सदस्य पर निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन निर्वाचित जिला पचायत सदस्य को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ साजा व बेरला निर्वाचन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के सभी विजयी प्रत्याशियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। 

जिले में उपसरपंच और अध्यक्ष पदों के चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां जारी

जिले में उपसरपंच और अध्यक्ष पदों के चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां जारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 फरवरी 2025 - हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेरला और साजा में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ। इससे पूर्व प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेमेतरा और नवागढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।

पंचायत निर्वाचन के तहत सरपंच/पंचों के निर्वाचन की प्रक्रिया के संबंध में समय-सारणी घोषित कर दी गई है। पंचायत के निर्वाचन और उपसरपंच के निर्वाचन की तिथियों की घोषणा निम्नलिखित है - 

पंचायत के निर्वाचन को प्रकाशित करने, प्रथम सम्मिलन आयोजित करने एवं उपसरपंच के निर्वाचन हेतु समय-सारणी वर्ष 2025 

ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंच/पंचों के निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित करने की अंतिम तिथि (अधिनियम की धारा 19 के अनुसार) - 27 फरवरी 2025

पंचायत के समस्त पंचों/सरपंच को पंचायत के प्रथम सम्मेलन (विशेष) के लिए सूचना जारी करने की अंतिम तिथि - 27 फरवरी 2025

ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मेलन (विशेष) आयोजित किए जाने की नियत तिथि - 03 मार्च 2025

ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु पंचों को सूचना जारी करने की अंतिम तिथि - 03 मार्च 2025

ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मेलन की नियत तिथि - 08 मार्च 2025

ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन को अधिसूचित करने की अंतिम तिथि - 08 मार्च 2025

जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन एवं निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन तथा प्रथम सम्मिलन आयोजित करने हेतु समय-सारणी 

जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी करना - 27 फरवरी 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी करने की तिथि - 27 फरवरी 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन की तिथि - 04 मार्च 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि - 04 मार्च 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मेलन की सूचना जारी करने की तिथि - 04 मार्च 2025

प्रथम सम्मेलन (विशेष) के आयोजन की तिथि - 07 मार्च 2025

जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन एवं निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन तथा प्रथम सम्मिलन आयोजित करने हेतु समय

जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना - 27 फरवरी 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी करने की तिथि - 27 फरवरी 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन की तिथि - 5 मार्च 2025

अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने की तिथि - 5 मार्च 2025

जिला पंचायत के प्रथम सम्मेलन की सूचना जारी करने की तिथि - 5 मार्च 2025

प्रथम सम्मेलन (विशेष) के आयोजन की तिथि - 10 मार्च 2025

यह समय-सारणी जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक की गई है, जिसमें सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया और प्रथम सम्मेलन के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 हेतु आदर्श आचार संहिता समाप्त

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 हेतु आदर्श आचार संहिता समाप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इसके अंतर्गत पंचायत आम चुनाव 2025 हेतु जारी आदर्श आचार संहिता को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही प्रभावशून्य घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय 25 फरवरी 2025 को चुनाव कार्यक्रम की समाप्ति और परिणामों की घोषणा के साथ लिया गया। आदर्श आचार संहिता की समाप्ति से प्रशासनिक कार्यों की सामान्य प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी। 

229 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट के साथ आरोपी व खरीददार गिरफ्तार

229 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट के साथ आरोपी व खरीददार गिरफ्तार 

मामला पुलिस चौकी कंडरका का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी नफीस अली पिता निसार अली उम्र 27 साल साकिन स्टेशन रोड सत्कार गली हॉटल नर्मदा पारा रायपुर जिला रायपुर ने 16.02.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका मामा रिजवान खान निवासी आनंद नगर रायपुर के द्वारा आई. के. कन्ट्रक्शन के नाम से ग्राम बोहारडीह पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा में पुलिया निर्माण कार्य ठेका मे लेकर कार्य करवा रहे है। जहां पुलिया बनाने का काम चल रहा है। जिसका देखरेख वह करता है। ग्राम बोहारडीह के निर्माणाधिन पुलिया के पास 229 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट प्रत्येक का वजन 35 - 35 किलो पुरानी इस्तमाली, 20 नग लोहे का वैकेट प्रत्येक का वजन करीबन 20-20 किलो पुरानी इस्तमाली जुमला किमती 400000 रूपये को खुले स्थान पर रखा था। 13.02.25 को दरम्यानी रात्रि एवं 15.02.25 को दरम्यानी मध्य रात्रि में लगभग 229 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर धारा 303 (2), 317 (4), 3(5) बीएनएस सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल चोरी गये मशरूका एवं आरोपी का पता तलाश कर आरोपी के विरूध्द्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि कंवल सिंह नेताम एवं स्टॉफ को चोरी गये मशरूका एवं आरोपी का पता तलाश कर आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
       विवेचना कार्यवाही के दौरान 20 व 21 फरवरी 2025 को आरोपीगण बलवीर सिंह उम्र 21 साल साकिन वार्ड 15 कुम्हारी, वीर देवार उर्फ भैरा उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं. 4 सब्जी मार्केट के सामने कुम्हारी अपने साथी विधि से संघर्षरत् बालको के साथ आरोपी बलवीर सिंह के वाहन बड़ा दोस्त क्रमांक सीजी 04 पीएम 5289 मे पुनः रात्रि के समय चोरी करने के नियत से घटना स्थल के पास आये हुये को पकड़कर पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगण द्वारा अपने साथी विधि से संघर्षरत् बालको के साथ मिलकर 13 फरवरी 2025 एवं 15 फरवरी 2025 को दरम्यानी रात्रि में घटना स्थल के पास से चोरी गये सम्पत्ति को चोरी कर वाहन बडा दोस्त वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएम 5289 मे भरकर चोरी कर कुम्हारी ले जाकर आरोपी समीरउद्दीन कबाड़ी दुकान वाले के पास बिक्री कर देना बताये है। आरोपीयो से पुछताछ के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति 229 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट कीमती करीबन चार लाख रूपये को आरोपी समीरउद्दीन के कब्जे से जप्त किया गया है। 
     प्रकरण में आरोपी समीरउद्दीन द्वारा चोरी का सम्पत्ति बार-बार खरीदना पाये जाने से प्रकरण मे धारा 317(4), 3(5) बीएनएस जोडी गई हैं। प्रकरण में आरोपी बलवीर सिंह सरदार, वीर देवार साकिनान कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग एवं 02 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालको को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरनेश कुमार विरूद्ध विहार राज्य एवं अन्य क्रिमिनल अपील नंबर 1277/14 निर्णय 02 जुलाई 2014 मे दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन में भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता की धारा 35(1)(b)(ii) के सभी शर्तों का पालन करते हुये कार्यवाही किया गया है।
           प्रकरण के आरोपी समीरउद्दीन ऊर्फ समीर पिता समसुद्दीन उम्र 30 साल साकिन कैलाश नगर कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से 21 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि कंवल सिंह नेताम, सउनि तुलाराम देशमुख, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक दीपक डेहरे, दिनेश साहू, हेमंत साहू, योगेश साहू, मुरली सोनी, गौतम ठाकुर, भवेश पुरी, जागेश्वर वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

विधायक दीपेश साहू ने की अध्यक्ष, पार्षदों, सीएमओ और इंजीनियरों के साथ मैराथन बैठक

विधायक दीपेश साहू ने की अध्यक्ष, पार्षदों, सीएमओ और इंजीनियरों के साथ मैराथन बैठक 

नगर पालिका मे मीठा जल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यलय मे शनिवार को बैठक आयोजित किया। जिसमे नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, सभी भाजपा पार्षद, सीएमओ, इंजिनियर शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक दीपेश साहू ने नगर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई और मीठे जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही जल आपूर्ति को सुचारू करने और नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। विधायक श्री साहू ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया।
नगर पालिका मे मीठा जल - विधायक दीपेश साहू ने नगर में मीठे जल आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मीठा जल आवर्धन योजना के तहत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जहां जहां जल संकट की स्थिति बनी हुई है, वहां त्वरित समाधान निकाला जाए। विधायक ने पाइप लाइन लीकेज, जल प्रदूषण और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
           साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को जल आपूर्ति की नियमित निगरानी करने और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत देने के निर्देश भी दिए।नगरवासियों को बेहतर जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका और प्रशासन को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
नगर की सफाई व्यवस्था - विधायक दीपेश साहू ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अनावश्यक रूप से छुट्टी न लें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि अगर कोई कर्मचारी लापरवाही करता है या बिना कारण छुट्टी लेता है, तो उस पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पार्षदों की सक्रियता - विधायक दीपेश साहू ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पार्षदों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। विधायक ने पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाएं, लोगों को कचरा उचित स्थान पर फेंकने, नालियों में कचरा न डालने और गीले व सूखे कचरे के सही निपटान के बारे में जागरूक करें।
अभियान व प्रचार - इसके अलावा स्वच्छता को लेकर नगर पालिका द्वारा जनजागरण अभियान चलाने, दीवारों पर स्लोगन लिखने और पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
व्यापारियों को जागरूक - विधायक दीपेश साहू ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानदार और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे व्यापारियों को समझाइश दें और उन्हें डस्टबिन रखने, कचरे का सही निपटान करने और स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यदि कोई व्यापारी बार-बार गंदगी फैलाने में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए व्यापारियों, नागरिकों और सफाई कर्मियों को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।विधायक दीपेश साहू ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद नहीं हैं, वहां पार्टी के कार्यकर्ता और छाया पार्षद विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। 
कार्यकर्ताओं से अपील - विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वार्ड में सफाई अभियान की निगरानी करें, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और यदि कहीं सफाई को लेकर समस्या है, तो तुरंत नगर पालिका अधिकारियों को सूचित करें। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी वार्ड में सफाई को लेकर लापरवाही होती है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है और भाजपा कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। 

कलेक्टर शर्मा के नेतृत्व जिले मे शांतिपूर्ण रूप से पंचायत चुनाव संपन्न

कलेक्टर शर्मा के नेतृत्व जिले मे शांतिपूर्ण रूप से पंचायत चुनाव संपन्न 

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र की मजबूती में जनपदों ने दिखाया उत्साह 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतिम चरण में जनपद पंचायत साजा और बेरला के मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल और सुव्यवस्थित मतदान प्रक्रिया के तहत कुल 85.19% मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यह चरण भी पहले चरण से बेहतर साबित हुआ। यह आंकड़ा लोकतंत्र की ओर जिले के लोगों की गहरी आस्था और भागीदारी को दर्शाता है।
         जनपद पंचायत साजा में 84.41% और बेरला में 85.95% मतदान दर्ज किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जहां वृद्ध, युवा, और महिलाएं उत्साहपूर्वक अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जहां कुल 85.82% महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 84.55% रहा।
       जिले के 206 ग्राम पंचायतों के 296925 पात्र मतदाताओं में से 252936 ने मतदान किया। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गईं। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे जिले में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही।

पंचायत चुनाव में भारी उत्साह - इससे पहले भी जिले के जनपदों में मतदान के दौरान भारी उत्साह देखा गया था, लेकिन अंतिम चरण में जनपद साजा और बेरला के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान कर जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पहले चरण के मुकाबले इस चरण में बेहतर मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जो कि जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग की पूरी तरह से सुव्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया की सराहना करता है।

जिला प्रशासन का आभार - बेमेतरा के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने सफल चुनावी प्रक्रिया के लिए समस्त जिलेवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों ने लोकतंत्र की मजबूती में अपने महत्वपूर्ण योगदान से यह साबित किया है कि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं की सराहना की। जिले में शांतिपूर्ण माहौल और सुगम चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन से यह सुनिश्चित हुआ कि बेमेतरा जिले के मतदाता लोकतंत्र में अपनी भूमिका को लेकर सजग और उत्साहित हैं। 

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान कर्मियों ने सकुशल सामग्री की जमा

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान कर्मियों ने सकुशल सामग्री की जमा  

देर रात तक मतदान दलों का सकुशल वापसी होता रहा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान जनपद साजा और बेरला मे शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जनपद पंचायत साजा और बेरला में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसके बाद देर रात मतदान कर्मियों ने निर्वाचन सामग्री सकुशल जमा की। मतदान दलों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से पूरा किया और चुनाव समाप्त होने के बाद मतपेटियां और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ स्ट्रॉन्ग रूम मे जमा कराए।
              चुनाव समाप्त होने के बाद मतदान दलों ने मतदान केंद्रों पर समापन की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया और मतदान सामग्री को सुरक्षित रूप से मुख्यालय तक पहुंचाया। देर रात तक सभी मतदान कर्मी निर्वाचन सामग्री लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे और सभी आवश्यक दस्तावेजों, मतपेटियों की जमा प्रक्रिया को सुचारू रूप से अंजाम दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान दलों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

शांतिपूर्ण और सफल आयोजन - पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से चला। मतदान समाप्ति के बाद जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि सभी मतदान दल अपने-अपने केंद्रों से चुनाव सामग्री सुरक्षित लेकर पहुंचे। सामग्री जमा करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जनपद पंचायत साजा और बेरला में सकुशल मतदान कराने के बाद मतदान कर्मियों की जिम्मेदारी समाप्त होने पर उन्होंने चुनाव को सफलतापूर्वक अंजाम देने पर संतोष व्यक्त किया। मतदान कर्मियों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पूरी सजगता से काम किया, जिससे मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आई और निष्पक्षता बनी रही।

निर्वाचन सामग्री का सुरक्षित जमा - मतदान कर्मियों द्वारा जमा की गई सामग्री में मतदाता सूची, मतपेटियां और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल थे। मतदान प्रक्रिया के दौरान जो भी उपकरण और सामग्री इस्तेमाल किए गए थे, उन्हें सुरक्षित रूप से जनपण मुख्यालय में जमा कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस सफलता के लिए मतदान कर्मियों की सराहना की और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराया। इस प्रकार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 

बेमेतरा में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण सम्पन्न

बेमेतरा में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण सम्पन्न 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फ़रवरी 2025 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 01 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 24 फरवरी 2025 को शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में केंद्राध्यक्षों को किया गया। यह सामग्री सील बंद पेटियों में पुलिस सुरक्षा के बीच बसों द्वारा संबंधित थानों में जमा करने के लिए रवाना की गई। सभी परीक्षा केंद्रों की सील बंद पेटियाँ सुरक्षित रूप से थानों में रख दी गई हैं।
                        परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष शिक्षा जिला बेमेतरा में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हाई स्कूल परीक्षा में 13955 और हायर सेकंडरी परीक्षा में 8572 परीक्षार्थी शामिल होंगे। गोपनीय सामग्री के वितरण के समय जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे, प्राचार्य एसपी. कोशले, व्याख्याता संतराम साहू, चितरेखा ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह राजपूत, मनोज कुमार बक्शी, गिरजाशंकर शर्मा तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से प्रतिनिधि अंसुमन कसेर उपस्थित थे। सामग्री का सुव्यवस्थित और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा कक्ष प्रभारी चेतन दास बंजारे भी मौजूद रहे। 

शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला में बसों कों हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला में बसों कों हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को किया रवाना  

बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में 23 फरवरी को होगा तीसरा चरण का पंचायत निर्वाचन 

जनपद पंचायत बेरला और साजा में 2.96 लाख से अधिक मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान होगा। जनपद पंचायत बेरला में मतदान कर्मी मतदान सामग्री वितरण केंद्रों मे पहुँचे और मतदान सामग्री प्राप्त कर सामग्री का मिलान कर रहे है। उसके बाद अपने अपने मतदान केंद्रों कि ओर रवाना होंगे। 
आज शनिवार को बेरला में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री का वितरण कराया और बसों कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेरला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) में मतदान सामग्री वितरण वापसी के 16 और सेक्टर अधिकारी के 21 काउंटर बनाये गए थे।
         कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मतदान दलों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी मतदान कर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ काम करें और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्पर रहें। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराना है। 
           कल 23 फ़रवरी रविवार को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। बेरला 148424 (पुरुष 74562, महिला 73817) साजा 148501 (पुरुष 74562, महिला 73939) इस प्रकार बेरला और साजा मे कुल मतदाता 296925 (पुरुष 149169, महिला 147756) जो अपने-अपने क्षेत्र के पंच, सरपंच और सदस्य जनपद और जिला पंचायत के लिए मतदान करेंगे।
                  जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। दोनों जनपदों में 3210 पुरुष महिला अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। पुरुष मतदान कर्मी बेरला 1020, साजा 1044, कुल 2064, इसी प्रकार महिला मतदान कर्मी बेरला 566, साजा 580, कुल 1146 मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी करेंगे। मतदान वेलेट पेपर से होगा। 
     इसके लिए मतदाता और मतदान कर्मियों दोनों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग और एसडीएम एवं रिट्रनिग ऑफिसर बेरला सुश्री पिंकी मनहर उपस्थित थे। मतदान दलों को दिए गए इन निर्देशों के बाद सभी दलों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया। 

जनपद पंचायत साजा में 03 अनुपस्थित कर्मी निलंबित

जनपद पंचायत साजा में 03 अनुपस्थित कर्मी निलंबित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को मतदान है। आज शनिवार को दोनों जनपदों बेरला और साजा में मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया। 
     जनपद पंचायत साजा में सामग्री वितरण में अनुपस्थिति 02 मतदान अधिकारी और एक पीठासीन अधिकारी कुल 03 मतदान कर्मचारियों को रिट्रनिग ऑफिसर (पंचायत) साजा ने निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में मतदान अधिकारी रामभक्त चंद्रवंशी प्रधान पाठक उड़तला विख बेमेतरा, नंदकुमार साहू तिलाईपार शा. प्रा. शाला और पीठासीन अधिकारी महेश्वर साहू शिक्षक (एल.बी) पूर्व माध्यमिक शाला बेमेतरा शहर बेमेतरा है।
                इनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और छ.ग. स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम 1964 अंतर्गत कार्यवाही योग्य होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इन सभी का निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला-बेमेतरा नियत किया जाता है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी, कौशल परीक्षा की तारीखें घोषित

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी, कौशल परीक्षा की तारीखें घोषित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2025 -
महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर और मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संविदा आधारित रिक्त पदों की भर्ती के लिए दावा-आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सूची बेमेतरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है।
                         जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए कौशल परीक्षा 27 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण केंद्र और सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए कौशल परीक्षा 25 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। सभी कौशल परीक्षाएं लाइवलीहुड कॉलेज चोरभट्टी जिला बेमेतरा में आयोजित की जाएंगी। आवेदकों कों समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। 

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशगण व बैंक कर्मचारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशगण व बैंक कर्मचारियों की बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फ़रवरी 2025 - वृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 8 मार्च 2025 आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, परकाम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना है। उक्त बैठक में न्यायाधीशों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग करा कर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु चर्चा किया गया। अध्यक्ष द्वारा समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत के सफल कियान्वयन के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन एवं चेक बाउंस के प्रकरणों को समय-सीमा में चिन्हांकित कर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने एवं नोटिस तामिली कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारीगण को यह भी कहा कि ऐसे विशेष प्री-लिटिगेशन मामलें जिनमें नोटिस तामिल से पक्षकार यदि बच रहे है तो उनकी सूची बनाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के माध्यम से क्षेत्राधिकार के थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर पक्षकारों के साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा कराने का प्रयास किया जा सकता है। अध्यक्ष द्वारा पक्षकारगण के मध्य विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत सम्भावनाओं को तलाश करते हुए पक्षकारों की दिन-प्रतिदिन प्री-सीटिंग कर लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा किये जाने का यथा संभव प्रयास किये जाने का निर्देश भी दिया गया। 

बेमेतरा जिले के जपं बेरला और साजा में 23 फरवरी को होगा तीसरा चरण का पंचायत चुनाव

बेमेतरा जिले के जपं बेरला और साजा में 23 फरवरी को होगा तीसरा चरण का पंचायत चुनाव 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में 23 फरवरी 2025 को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान होगा। मतदानकर्मी 22 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण केंद्रों मे पहोच जायेंगे और उसी दिन मतदान सामग्री प्राप्त कर अपने अपने मतदान केंद्रों कि ओर रवाना होंगे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने बताया कि पिछले चरणों में नवागढ़ और बेमेतरा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हुए थे और इसी तरह बेरला और साजा क्षेत्र में भी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। 

बेरला और साजा जनपद पंचायतों में चुनाव की महत्वपूर्ण जानकारी :- 

पंच - बेरला 1382, साजा 1384, कुल 2766, कुल अभ्यर्थी 2331

सरपंच - बेरला 100, साजा 206, कुल 306, कुल अभ्यर्थी 530

जनपद पंचायत सदस्य - बेरला 25, साजा 25, कुल 50, कुल अभ्यर्थी 123

जिला पंचायत सदस्य - बेरला 4, साजा 3, कुल 7, कुल अभ्यर्थी 33

मतदान केंद्र - बेरला 283, साजा 290, कुल 573

मतदाता - बेरला 148424 (पुरुष 74562, महिला 73817), साजा 148501 (पुरुष 74562, महिला 73939) इस प्रकार बेरला और साजा मे कुल मतदाता 296925 (पुरुष 149169, महिला 147756)

सेक्टर - बेरला 21, साजा 18, कुल 39

रूट - बेरला 67, साजा 58, कुल 125

मतदान दल - बेरला 340, साजा 348, कुल 688

मतदान कर्मी - इस चरण के दौरान कुल 3210 मतदान कर्मी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। 

पुरुष मतदान कर्मी - बेरला 1020, साजा 1044, कुल 2064

महिला मतदान कर्मी - बेरला 566, साजा 580, कुल 1146 

           कलेक्टर ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर छांव और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि मतदाता आराम से अपने वोट डाल सकें। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें और शांतिपूर्ण वातावरण में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 

जिला चिकित्सालय में 27 फरवरी को जिला मेडिकल बोर्ड और दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

जिला चिकित्सालय में 27 फरवरी को जिला मेडिकल बोर्ड और दिव्यांग बोर्ड का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2025 - जिला चिकित्सालय बेमेतरा में प्रत्येक बुधवार को जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि आगामी बुधवार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का शासकीय अवकाश होने के कारण, इस बार यह मेडिकल बोर्ड 27 फरवरी गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दिन लाभार्थी अपने चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंच सकते हैं। इसी के साथ दिव्यांग बोर्ड भी इसी दिन आयोजित होगा, जिससे दिव्यांगजनों को भी प्रमाण पत्र एवं अन्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
               इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है। जिला चिकित्सालय दुर्ग से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके नायक और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एमके मरकाम को विशेष रूप से बेमेतरा जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है, ताकि मेडिकल बोर्ड और दिव्यांग बोर्ड का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जा सके। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तारीख पर समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। 

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 21 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर त्वरित रूप से तैयार कर शासन और उच्च कार्यालय को निर्धारित समय सीमा में भेजना आवश्यक होगा। इस संदर्भ में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एक पत्र जारी कर जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश के अनुसार अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही अवकाश या मुख्यालय छोड़ने की अनुमति सक्षम अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद दी जाएगी।
              अवकाश अवधि में शासन से प्राप्त प्रश्नों तथा विभिन्न विभागों और कार्यालयों से स्थानांतरित प्रश्नों के उत्तर तैयार करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा ताकि प्रश्नों का त्वरित निस्तारण हो सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित विभागों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विधानसभा प्रश्नों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

विधानसभा प्रश्नों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ की 16वीं विधानसभा के पांचवें सत्र का आयोजन सोमवार, 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक चलेगा। इस संदर्भ मे कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एक पत्र जारी कर इस दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों के उत्तर शीघ्रता से तैयार करने और संबंधित जानकारी शासन एवं उच्च कार्यालयों को भेजने के लिए जिले में डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र उत्तर तैयार कर संबंधित जानकारी को समय पर प्रस्तुत करें। नोडल अधिकारी से संबंधित जानकारी दूरभाष क्रमांक 07824-222065, 07824-222103, फ़ैक्स क्रमांक 07824-222029, मोबाइल नंबर 9399156338, ई-मेल bemetara.cg@gov.in है। 

बेमेतरा व नवागढ़ जिला पंचायत सदस्य के 07 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

बेमेतरा व नवागढ़ जिला पंचायत सदस्य के 07 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2025 - जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में बेमेतरा व नवागढ़ जिलापंचायत सदस्य के 07 विजयी प्रत्याशियों को आज रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल की उपस्थिति में विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों की औपचारिक घोषणा के साथ प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत बेमेतरा और नवगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी दिव्या पोटाई और प्रकाश भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  
              जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित सदस्यों में प्रमुख नाम जिसमे अंजली नंदराम गंधर्व निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 कठौतिया, हरीश पंचराम साहू क्षेत्र क्रमांक 02 बालसमुंद, बालकुमारी ध्रुव क्षेत्र क्रमांक 03 चंदनु, शशि प्रभा गायकवाड़ क्षेत्र क्रमांक 04 बसनी, सुशीला जोशी क्षेत्र क्रमांक 05 मल्दा, अंजू बघेल क्षेत्र क्रमांक 06 संबलपुर और मधु राय क्षेत्र क्रमांक 07 प्रतापपुर शामिल हैं। ये सभी सदस्य बेमेतरा व नवागढ़ के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं और इनका चयन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी टेकचंद अग्रवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों का यह चरण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
          बेमेेतरा व नवागढ़ जिला पंचायतों के सदस्य पर निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन निर्वाचित जिला पचायत सदस्य को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ, बेमेतरा व नवागढ़ जिला पंचायत सदस्य के सभी विजयी प्रत्याशियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। 

कल्पना योगेश तिवारी के विजय संकल्प रैली में जनसमर्थन ने दिखाया ऐतिहासिक अपार उत्साह

कल्पना योगेश तिवारी के विजय संकल्प रैली में जनसमर्थन ने दिखाया ऐतिहासिक अपार उत्साह
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित भव्य विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली आज चण्डी मंदिर नेवनारा से निकाली गई जो अपार जोश, उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक रैली को क्षेत्र के 32 गांवों में अभूतपूर्व समर्थन मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। रैली के दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाजपा की विचारधारा एवं विकास योजनाओं का प्रचार किया। विभिन्न गांवों में जनता ने फूल मालाओं, जयकारों और गर्मजोशी से रैली का स्वागत किया, जिससे यह साबित हुआ कि भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। मोटर साइकल रैली में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनता का अटूट समर्थन, विजय की ओर एक और कदम - इस विजय संकल्प रैली ने यह संदेश दे दिया है कि जनता विकास और सुशासन की नीति को अपनाते हुए भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उज्जवल भविष्य, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी 23 फरवरी 2025 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और ईवीएम में 1 नंबर बटन दबाकर ‘दो पति छाप’ को विजयी बनाएं।

अपील – भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका विश्वास हमारी ताकत है। यह चुनाव केवल जीत का नहीं, बल्कि आपके अधिकार, क्षेत्र के विकास और सुशासन की स्थापना का है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि अपने अमूल्य वोट का प्रयोग करें और भाजपा को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को नई गति दें। आपका एक-एक वोट विकास, सुशासन और समर्पित सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। 

विधायक दीपेश साहू ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के समर्थन में किया जनसंपर्क व आमसभा

विधायक दीपेश साहू ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के समर्थन में किया जनसंपर्क व आमसभा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा – जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 बेरलाकला से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के समर्थन में आज विधायक दीपेश साहू ग्राम चंडीभांठा मे व्यापक जनसंपर्क कर आमसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से “दो पत्ती छाप” पर मोहर लगाकर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक दीपेश साहू ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन के तहत क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 
विधायक दीपेश साहू सभा में महिलाओं और युवाओं के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती है और महिलाओं के लिए स्वरोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री साहू ने विष्णुदेव साय की सरकार महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रूपये दी जा रही है। साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनहित की राजनीति करती आई है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सशक्त किया है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हमें दो पत्ती छाप पर भारी समर्थन देना होगा, ताकि हमारे क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
                सभा को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, गरीब और आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन के सिद्धांतों पर चलते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से “दो पत्ती छाप” पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी कल्पना तिवारी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।

किसानों और विकास के मुद्दों पर जोर - योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में खास तौर पर किसानों के मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की उन्नति के लिए काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 3100 रूपये की भाव से धान खरीदी, दो साल का बकाया बोनस, एक मुश्त बोनस की राशि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सस्ते दरों पर खाद-बीज उपलब्ध कराना शामिल है। यदि भाजपा प्रत्याशी कल्पना तिवारी भारी मतों से विजयी होती हैं, तो यह विकास की गति को और तेज करने में मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। 

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया साजा जनपद के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया साजा जनपद के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण 

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 निर्वाचन तैयारियों का लिया जायजा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कि तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने आज साजा जनपद पंचायत के पंडित देवीप्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय मे स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पंचायत चुनावों की तैयारी की समग्र समीक्षा और मतदान सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, रिटर्निंग अधिकारी धनीराम रात्रे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  
         साजा और बेरला जनपदों में 23 फरवरी 2025 को त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण के चुनाव होंगे, जिनके लिए मतदान सामग्री का वितरण 22 फरवरी को किया जाना है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के वितरण सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से चल रही हैं और चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांति और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सर्वोपरि है। उन्होंने मतदान सामग्री की समय पर और सुरक्षित वितरण पर विशेष जोर दिया, ताकि सभी मतदान केंद्रों पर सामग्री सुगमता से पहुंचाई जा सके।
            जनपद पंचायत साजा के अधिकारियों ने भी कलेक्टर को निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम और मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो, ताकि पंचायत चुनाव शांति पूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सकें। 

नवागढ़ जनपद पंचायत के 24 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

नवागढ़ जनपद पंचायत के 24 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2025 - जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में नवागढ़ जनपद पंचायत के 24 विजयी प्रत्याशियों को आज रिटर्निंग अधिकारी प्रकाश भारद्वाज की उपस्थिति में विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह बेमेतरा में संपन्न हुआ, जहां निर्वाचित सदस्यों की औपचारिक घोषणा के साथ-साथ ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पदों पर विजयी प्रत्याशियों को भी उनके प्रमाण पत्र सौंपे गए।

निर्वाचित सदस्यों में - नवागढ़ जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में प्रमुख नाम दशरीत सियाराम गोड, भुनेश्वरी रितु कुमार साहू, भारती आहिरे, पूजा नागेश्वर बजारे, धरमदास दिवाकर, अमित कुमार, खोरबाहरा साहू, श्रीमति सिलसिला कुर्रे, पूजा नरेन्द्र भारती, कमलेश्वरी बंजारे भंजन, नरेश वर्मा, शिवप्रसाद साहू, सावित्री तोरन राजपूत, केदार साहू, तारकेश्वरी साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, भारती डैनी ठाकुर, मिथलेश वर्मा, माया हीरा बारले, उमेश जगदीश साहू, रानी साहू, जितेन्द्र कुमार मात्रे, मीना बाई साहू, और परमेश्वर वर्मा शामिल हैं। ये सभी सदस्य नवागढ़ के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए हैं और इनका चयन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।
              इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों का यह चरण ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
         नवागढ़ जनपद पंचायत के साथ ही ग्राम पंचायतों के पंच और सरपंच पदों पर निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को भी इस अवसर पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इन निर्वाचित पंच और सरपंचों को अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ, नवागढ़ जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के सभी विजयी प्रत्याशियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के लिए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। 

बेमेतरा जनपद पंचायत के 23 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

बेमेतरा जनपद पंचायत के 23 नवनिर्वाचित सदस्यों को सौंपे गए प्रमाण पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 90 के तहत बेमेतरा जिला जनपद पंचायत के 23 सदस्यों का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन निर्वाचित सदस्यों को आज विधिवत प्रमाण पत्र सौंपे गए। रिटर्निंग अधिकारी दिव्या पोटाई की उपस्थिति में यह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नए सदस्यों में - जनपद पंचायत बेमेतरा के नए सदस्यों में कुमारी जायसवाल, कमल नारायण भास्कर, शशि लिकेन्द्र टंडन, प्रमोद वर्मा, मीनाक्षी दानी चंद्राकर, राही राजेंद्र सिंह बनाफ़र, मालती बाई साहू, बीरबल सिंह वर्मा, सुमन धुव, सनत धर दीवान, जागेश्वरी भूपेंद्र साहू, नीता बाई टंडन, नीमा मोहन वर्मा, हेमा जय दिवाकर, मनोज सिंह चंदेल, दीपक दिनकर, अमित वर्मा, द्रोपती जितेंद्र यदु, दुर्गेशनंदिनी देवेंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा, कौशिल हेमलाल साहू, मिथलेश वर्मा, शुभम गंधर्व कुल 23 सदस्य शामिल हैं। ये सभी सदस्य जिले के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुए हैं। इन निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर उनके चुनाव में विजयी होने की औपचारिक घोषणा की गई। 
            इसके साथ ही इसी अवसर पर ग्राम पंचायत के नव-निर्वाचित पंच और सरपंच प्रत्याशियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पंचायत चुनावों में जनता द्वारा चुने गए पंच और सरपंच प्रत्याशी अपने-अपने ग्राम पंचायतों के विकास और प्रशासनिक कार्यों की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। पंचायत स्तरीय चुनावों के विजयी उम्मीदवारों में जनता के हित में काम करने का संकल्प लिया गया। जनपद पंचायत बेमेतरा के अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्य और सरपंच, पंच मिलकर ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे। इन सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगे और शासन की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करेंगे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के बाद सभी सदस्यों और विजयी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। 

बेमेतरा जिला में परीक्षा के दौरान कोलाहल नियंत्रण के निर्देश

बेमेतरा जिला में परीक्षा के दौरान कोलाहल नियंत्रण के निर्देश 

18 फरवरी से 31 मई 2025 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2025 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा आगामी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा 2025 को ध्यान में रखते हुए ध्वनि नियंत्रण के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह परीक्षाएं 01 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक प्रातः 09 बजे से 12:15 बजे तक जिले के 77 केंद्रों में संपन्न होंगी। इसके साथ ही स्थानीय और महाविद्यालयीन परीक्षाओं का आयोजन मार्च और अप्रैल 2025 में प्रस्तावित है।
                 छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा की शांति को सुनिश्चित करने के लिए, जिले की सीमा में 18 फरवरी 2025 से 31 मई 2025 तक तेज़ संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, कोलाहल और मोटर वाहनों के इलेक्ट्रिक हार्न पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत लिया गया है, जिसमें प्रातः 06 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक रहेगी।

विशेष परिस्थितियों में - संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर धीमी आवाज़ में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार रात 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में पंचायत चुनावों के लिए 2292 मतदान कर्मियों का व्यापक प्रशिक्षण संपन्न

कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में पंचायत चुनावों के लिए 2292 मतदान कर्मियों का व्यापक प्रशिक्षण संपन्न 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तृतीय चरण हेतु मतदान कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2025 - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत साजा और बेरला में होने वाले चुनावों के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए मतदान कर्मियों का अंतिम प्रशिक्षण आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण तीन प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया - सेजेस कन्या विद्यालय, पीजी कॉलेज और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पंचायत चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर किया गया, ताकि मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से सजग किया जा सके। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न चरणों और स्थितियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
कुल प्रशिक्षण और मतदान अधिकारियों का विवरण - प्रशिक्षण के दौरान जनपद पंचायत साजा और जनपद पंचायत बेरला के कुल 2292 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें 573 पीठासीन अधिकारी और 573-573 प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी शामिल थे। 

मतदान अधिकारियों का विवरण - सेजेस कन्या विद्यालय बेमेतरा (जनपद पंचायत बेरला) यहाँ पर कुल 849 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें 283 पीठासीन अधिकारी, 283 प्रथम मतदान अधिकारी और 283 द्वितीय मतदान अधिकारी थे। पीजी कॉलेज बेमेतरा (जनपद पंचायत साजा) यहाँ पर 870 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें 290 पीठासीन अधिकारी, 290 प्रथम मतदान अधिकारी और 290 द्वितीय मतदान अधिकारी थे। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, इस स्थान पर कुल 573 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें 283 मतदान कर्मी जनपद पंचायत बेरला के मतदान केंद्रों के लिए और 290 मतदान कर्मी जनपद पंचायत साजा के मतदान केंद्रों के लिए तैनात किए गए।
        कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने पीजी कॉलेज पहुँचकर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्विरोध संपन्न कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाया जा सके। कलेक्टर ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाएँ और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद से बचने के लिए सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कर्मियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हो और लोकतंत्र की नींव और अधिक सुदृढ़ हो।
               पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों ने मतदान और मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में बताया गया कि पंचायत चुनाव की खासियत यह है कि मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन और एक ही मतदान केंद्र पर होते हैं। मतदान समाप्त होते ही मतदान दल को मतगणना दल में परिवर्तित कर दिया जाता है और उसी स्थान पर मतगणना कर अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों की संख्या घोषित कर दी जाती है। इसलिए मतदान दल के सभी सदस्यों को मतदान के साथ-साथ मतगणना की प्रक्रिया का भी संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मतगणना के समय पीठासीन अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी की भूमिका निभानी होती है, जबकि सभी मतदान अधिकारी मतगणना सहायक के रूप में कार्य करते हैं। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से सामूहिक उत्तरदायित्व का कार्य है, इसलिए दल के प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना होगा। यदि मतदान के दौरान कोई त्रुटि होती है, तो उसका प्रभाव मतगणना में दिखेगा, इसलिए सभी को अत्यधिक सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि ग्रामीण निकाय चुनावों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार अलग-अलग पदों के लिए मतदान होता है। 
               मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के अलावा चार मतदान अधिकारी होते हैं। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि पंचायत चुनावों में मतपत्र और मतपेटी के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जाता है। सभी मतपत्रों की स्पष्ट पहचान के लिए मतदान दल को दो विशेष सुभेदक सील दी जाती हैं। इनमें से एक सील का उपयोग जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य पद के मतपत्रों के लिए, जबकि दूसरी सील सरपंच और पंच पद के मतपत्रों के लिए किया जाता है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी आवश्यक अभिलेख तैयार किए जायेंगे और तत्पश्चात मतदान केंद्र पर ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। मतगणना के बाद सभी अभिलेखों को संकलित कर मतपत्रों और अन्य सामग्रियों को सुरक्षित रूप से सील किया जाना है, जिसके बाद मतदान दल निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से लौटना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सह उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग और संयुक्त कलेक्टर दिप्ती वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचरी उपस्थित थें।

नवनिर्वाचित सरपंच परमेश्वर साहू ने मंत्री बघेल व विधायक साहू से मुलाकात कर जताया आभार

नवनिर्वाचित सरपंच परमेश्वर साहू ने मंत्री बघेल व विधायक साहू से मुलाकात कर जताया आभार 

गांव में 24 घंटे सेवा का लिया संकल्प
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे ग्राम पंचायत से तुमा से नवनिर्वाचित सरपंच पद पर विजयी हुए परमेश्वर साहू ने जीत के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल एवं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से शिष्टाचार भेंट मुलाकार कर आभार व्यक्त किया और गांव के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।
सरपंच परमेश्वर साहू ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। साथ ही वे शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। गांव वासियों ने भी सरपंच से उम्मीद जताई कि वे अपने वादों को पूरा करेंगे और पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस दौरान बिरेंद्र साहू, जीतू साहू, दुखु साहू, महेश साहू, दिलीप निर्मलकर, सत्रुहन साहू, रोहित साहू, प्रहलाद सेन, मोहित साहू, फुसकर साहू, प्रभु साहू, भोला साहू, उदे निसाद, डॉ प्रेमलाल साहू, डॉ आत्मा राम साहू, नरसिंग साहू, रूपेन्द्र गोलू साहू, राजेंद्र साहू, ठाणेश्वर् साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

जिले की जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को नकार कर दिया कांग्रेस को समर्थन - आशीष छाबड़ा

जिले की जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को नकार कर दिया कांग्रेस को समर्थन - आशीष छाबड़ा 

पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने विशेष कर जनपद तथा जिला पंचायत क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिनिधियों से बढत बना ली है, जिससे यह निश्चित हो गया है कि इस चुनाव में ग्रामीण जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है। मतगणना परिणाम प्राप्त होने पर अपनी जीत के प्रति आस्वस्त उम्मीदवारों ने पूर्व विधायक से मुलाकात की तथा उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जिले की जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को नकार दिया है तथा कांग्रेस को समर्थन दिया है। जनता भली-भांति समझ चुकी है कि भाजपा सरकार सिर्फ छलावे का कार्य कर रही है। आज भी लोगों को धान बेचने का पैसा नहीं मिला है, ग्रामीण क्षेत्रों में भारी विद्युत कटौती चल रही है, विकास पूरी तरह से थम गया है, इन सभी कारणों से ग्रामीण जनता ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजय बनाया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि अभी पूरी तरीके से जिला पंचायत एवं जनपद के नतीजे प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला पंचायत की बहुत से क्षेत्र में अभी चुनाव होना बाकी है तथा जिन जगहों पर चुनाव हो चुके हैं उनके जिला निर्वाचन आयोग की ओर से परिणाम आने के बाद निश्चित रूप से जनपद एवं जिला पंचायत में कांग्रेस समर्थित व्यक्ति ही अध्यक्ष बनेगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी होने वाले सभी प्रत्याशियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी है साथ ही उन्होंने कहा कि गांव की भोली भाली जनता ने आप सभी पर अपना विश्वास जताया है, उनके विश्वास की कसौटी पर आप सभी को खरा उतरना है। जनता को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखना होगा, जनहित की आवाज हमेशा बुलंद करना होगा, लोगों के बीच भाजपा को बेनकाब करना है। किस तरह से भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर समझौता करके बड़े रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचती है तथा आम जनता को किस तरह से लूटती है, इसे आम जनता को समझने की जिम्मेदारी हम सब की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, जोगिंदर छाबड़ा, मनोज शर्मा, रवि रजक, जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड, जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य हरीश साहू, जनपद सदस्य सनतधर दीवान, मिथिलेश वर्मा, शिव वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत जेवरी प्रकाश साहू, सरपंच ग्राम पंचायत अमोरा सुखराम वर्मा, द्वारका प्रसाद पांडे, चंद्रप्रकाश गायकवाड, मनोज गायकवाड, अजय राज सेन, मनीष सिन्हा, खूबचंद चंद्राकर, भीखम साहू, रवि गुप्ता, धनंजय पाठक, रमेश पाटिल, घनश्याम साहू, राकेश गायकवाड, रंजीत गायकवाड, रवि पाटिल, निक्कू मोहित वर्मा, हेम सिंह वर्मा, योगेश जांगड़े, मेहतर वर्मा सहित निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

विधायक के समक्ष नपं भिंभौरी के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद हुए भाजपा में शामिल

विधायक के समक्ष नपं भिंभौरी के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद हुए भाजपा में शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत भिंभौरी के नवनिर्वाचित वार्ड क्र 02 के निर्दलीय पार्षद जीतेन्द्र धीवर ने भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विधायक दीपेश साहू के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक दीपेश साहू ने पार्षद जीतेन्द्र धीवर का भाजपा परिवार में भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की नीतियों के साथ जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जीतेन्द्र धीवर ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं और पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम देवांगन, पवन यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...