गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

विधायक के समक्ष नपं भिंभौरी के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद हुए भाजपा में शामिल

विधायक के समक्ष नपं भिंभौरी के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद हुए भाजपा में शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत भिंभौरी के नवनिर्वाचित वार्ड क्र 02 के निर्दलीय पार्षद जीतेन्द्र धीवर ने भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विधायक दीपेश साहू के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक दीपेश साहू ने पार्षद जीतेन्द्र धीवर का भाजपा परिवार में भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की नीतियों के साथ जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जीतेन्द्र धीवर ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं और पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम देवांगन, पवन यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...