गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

पुलिस कालोनी बेमेतरा के शिवालय में महाशिवरात्रि पर आ महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन

पुलिस कालोनी बेमेतरा के शिवालय में महाशिवरात्रि पर आ महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन 

पुलिस परिवार के महिला, पुरूष व बच्चों ने शामिल होकर भोलेनाथ के प्रति व्यक्त की अपनी आस्था 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फरवरी 2025 - पुलिस कालोनी बेमेतरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री भोलेनाथ का महाआरती, हवन पूजन, भंडारा/प्रसादी वितरण एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 
इस दौरान शिवालय में महाशिवरात्रि पर बडी संख्या में पहुचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सुबह से ही पुलिस कालोनी में पुलिस परिवार द्वारा विधि विधान से विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ विशेष पूजा अर्चना कर हवन और पूर्णाहुति के बाद भंडारा/प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन कर अपने जीवन को कृतार्थ किये। हवन पुजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस परिवार के सभी महिला, पुरूष व बच्चों ने भी शामिल होकर भगवान श्री भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...