शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशगण व बैंक कर्मचारियों की बैठक

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई न्यायाधीशगण व बैंक कर्मचारियों की बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फ़रवरी 2025 - वृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 8 मार्च 2025 आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, परकाम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना है। उक्त बैठक में न्यायाधीशों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग करा कर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु चर्चा किया गया। अध्यक्ष द्वारा समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंक अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत के सफल कियान्वयन के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन एवं चेक बाउंस के प्रकरणों को समय-सीमा में चिन्हांकित कर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने एवं नोटिस तामिली कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारीगण को यह भी कहा कि ऐसे विशेष प्री-लिटिगेशन मामलें जिनमें नोटिस तामिल से पक्षकार यदि बच रहे है तो उनकी सूची बनाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के माध्यम से क्षेत्राधिकार के थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर पक्षकारों के साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा कराने का प्रयास किया जा सकता है। अध्यक्ष द्वारा पक्षकारगण के मध्य विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत सम्भावनाओं को तलाश करते हुए पक्षकारों की दिन-प्रतिदिन प्री-सीटिंग कर लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा किये जाने का यथा संभव प्रयास किये जाने का निर्देश भी दिया गया। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...