साजा हॉस्पिटल में रात्रि में ईलाज के दौरान महिला डॉक्टर से बदसलूकी पर बवाल
हॉस्पिटल स्टॉप, स्वास्थ्यकर्मी, मितानिनों द्वारा एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग को लेकर डटे रहे थाना में
रात्रि में बवाल के बाद हॉस्पिटल स्टॉप में भारी आक्रोश, किया कलम बंद काम बंद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 जनवरी 2026 - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में बुधवार की रात महिला डॉक्टर व महिला नसों के साथ गाली गलौज और धमकी देने की वीडियो वायरस होते ही हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपी युवको को समझाकर रवाना किया। घटना के वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में आक्रोश फैल गया। अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। भारी तनाव व दहशत के मौहाल में कर्मचारी कार्य करने में असहज महसूस करने लगे और रात 10 बजे ओपीडी के साथ अस्पताल में ताला लगा दिया गया। गुरुवार सुबह ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के साथ सैकड़ो की संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए थाना परिसर पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में घटना की जानकारी दी गई।
ड्यूटी में तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिखा साहू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया बुधवार को आपातकालीन ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना का केस आया था, कंडीशन बहुत खराब थी, जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया था, कागज तैयार किया जा रहे थे, तभी बबलू साहू 108 में कॉल नहीं लग रहा है की बात करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से पूरे स्टाफ नर्स काफी दहशत में आ गए। घटना की वीडियो स्टाफ नर्स द्वारा बनाए गए, जिसमें धमकी देने व बदतमीजी साफ नजर आ रही है। घटना से पूरा स्टाफ भयभीत है। मामले पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीन दिन का अल्टीमेटम
बार-बार अस्पताल में हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग में जमकर आक्रोश देखा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। गिरफ्तारी नहीं होने पर संघ द्वारा पूरे जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बंद करने का बात कही गयी।
दिन भर बंद रहा ओपीडी
घटना के विरोध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एक सुर में काम नहीं करने का ऐलान कर दिया, जिसके चलते गुरुवार को दिन भर ओपीडी बंद रही। शहर में अस्पताल बनने के बाद यह पहली घटना है, जब ओपीडी बंद रही। वहीं घटना की सभी ने कड़ी निंदा की।
मितानिनो ने भी दिया समर्थन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में रात्रि में हुए बवाल पर कार्यवाही कराने में ब्लाक के थान खम्हरिया, देवकर, परपोड़ी सहित साजा की मितानिनों द्वारा साजा पहुंचकर अपना समर्थन दिया गया। वहीं पुलिस की गई कार्यवाही से स्वास्थ्यकर्मी असंतुष्ट नजर आए, जिसको लेकर पूरा स्टॉप पुनः शाम रात को थाना पहुंचे।