महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी, कौशल परीक्षा की तारीखें घोषित

महिला सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों की अंतिम सूची जारी, कौशल परीक्षा की तारीखें घोषित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2025 -
महिला एवं बाल विकास विभाग के सखी वन स्टॉप सेंटर और मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संविदा आधारित रिक्त पदों की भर्ती के लिए दावा-आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सूची बेमेतरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध है।
                         जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए कौशल परीक्षा 27 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण केंद्र और सखी वन स्टॉप सेंटर के लिए कौशल परीक्षा 25 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। सभी कौशल परीक्षाएं लाइवलीहुड कॉलेज चोरभट्टी जिला बेमेतरा में आयोजित की जाएंगी। आवेदकों कों समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।