प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 फ़रवरी 2025 - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेरला और साजा में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ। इससे पूर्व प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत बेमेतरा और नवागढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।जिले की जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव दिनांक 04 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न होंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव दिनांक 05 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न होंगे। ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव दिनांक 8 मार्च 2025 को दोप 12 बजे सम्पन्न होंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु श्रीमती अंकिता गर्ग अपर कलेक्टर बेमेतरा पीठासीन अधिकारी तथा सुश्री पिंकी मनहर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला सहायक पीठासीन अधिकारी होंगी। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी पीठासीन तथा संबंधित तहसीलदार सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...