प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित भव्य विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली आज चण्डी मंदिर नेवनारा से निकाली गई जो अपार जोश, उत्साह एवं जनसमर्थन के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक रैली को क्षेत्र के 32 गांवों में अभूतपूर्व समर्थन मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। रैली के दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाजपा की विचारधारा एवं विकास योजनाओं का प्रचार किया। विभिन्न गांवों में जनता ने फूल मालाओं, जयकारों और गर्मजोशी से रैली का स्वागत किया, जिससे यह साबित हुआ कि भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। मोटर साइकल रैली में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनता का अटूट समर्थन, विजय की ओर एक और कदम - इस विजय संकल्प रैली ने यह संदेश दे दिया है कि जनता विकास और सुशासन की नीति को अपनाते हुए भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है। यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उज्जवल भविष्य, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी 23 फरवरी 2025 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और ईवीएम में 1 नंबर बटन दबाकर ‘दो पति छाप’ को विजयी बनाएं।
अपील – भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी ने इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों और आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका विश्वास हमारी ताकत है। यह चुनाव केवल जीत का नहीं, बल्कि आपके अधिकार, क्षेत्र के विकास और सुशासन की स्थापना का है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि अपने अमूल्य वोट का प्रयोग करें और भाजपा को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास को नई गति दें। आपका एक-एक वोट विकास, सुशासन और समर्पित सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।