मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रगति में दिखे स्पष्ट सुधार अन्यथा लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई - जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर

जिला पंचायत सीईओ ने ली आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक, एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 फरवरी 2026 - जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में योजना की वर्तमान स्थिति, ग्राम पंचायतवार प्रगति तथा अपूर्ण आवासों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सीईओ ने आवास नोडल, रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों से ग्राम पंचायतवार जानकारी ली। विशेष रूप से अप्रारंभ (शुरू न किए गए) आवास तथा प्रगतिरत (निर्माणाधीन) आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों के आवास अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु प्रेरित किया जाए। 
     जिला सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रगति में स्पष्ट सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है और पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि 30 मार्च से पूर्व प्रारंभ किए गए प्रत्येक आवास के 90 दिवस एमआर (मस्टर रोल) कार्य को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। प्रत्येक रोजगार सहायक को अपने क्षेत्र के लंबित एमआर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 
    इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद स्तरीय कर्मचारी, आवास मित्र एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। सभी ने योजना के सफल क्रियान्वयन और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में सीईओ ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी एवं मैदानी अमला समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। 

बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर (साजा) हिंसा मामले में जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए 17 आरोपियों को किया दोषमुक्त

पुलिस जांच के बाद मांग पर मामला गया था सीबीआई को, जिस पर उनके द्वारा भी की गई जांच  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - छत्त...