कलेक्टर एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर टीबी उन्मूलन की दिशा में साजा ब्लॉक के थान खम्हरिया में प्रशिक्षण हुआ आयोजित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के समस्त पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सभी विकासखण्ड अंतर्गत प्रशिक्षक एवं मितानिनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत साजा विकासखण्ड में थान खम्हरिया में प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं (IAS) के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ बीएल राज के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा, बीपीएम साजा के नेतृत्व में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत साजा विकासखंड की मितानिनों को सेक्टरवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में मितानिनों को टीबी के संभावित मरीजों की पहचान हेतु सर्वेक्षण करने, जांच के लिए प्रेरित करने तथा टीबी पॉजिटिव मरीजों को डॉट्स (DOTS) के माध्यम से नियमित दवा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण उपरांत मितानिनों द्वारा अपने-अपने गांवों में सर्वे एवं जन जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक संभावित मरीजों की जांच सुनिश्चित कर टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ स्वदेश जायसवाल, आरएमए मनीष ठाकुर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पुरन दास, आशीष दुबे सहित मितानिन प्रशिक्षक एवं मितानिनें उपस्थित रहीं।