मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

डीईओ जीआर चतुर्वेदी की उपस्थिति में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री का सुरक्षित वितरण

वितरण पश्चात सील बंद गोपनीय सामग्रियां हुई संबंधित थानों में सुरक्षित जमा 

बेमेतरा में हैं 77 परीक्षा केंद्र, कक्षा 10 वीं में 12169 और कक्षा 12 वीं में 8677 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को शास. बा. उ. मा. वि. बेमेतरा के माध्यम से संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को किया गया। गोपनीय सामग्री को सील बंद पेटियों में तैयार किया गया और सम्पूर्ण पुलिस अभिरक्षा में बसों के माध्यम से संबंधित थानों तक पहुँचाया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों की सील बंद पेटियाँ सुरक्षित रूप से थानों में जमा कर दी गई हैं। 
   परीक्षा समय प्रातः 09 बजे से 12.15 बजे तक निर्धारित है। इस वर्ष जिला बेमेतरा में कुल 77 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कक्षा 10 वीं में 12169 परीक्षार्थी और कक्षा 12 वीं में 8677 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए हैं। गोपनीय सामग्री के वितरण के दौरान जीआर चतुर्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, एसपी कोशले सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजकुमार वर्मा जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, मनमोहन लाल अग्रवाल प्राचार्य शास. बा. उ. मा. वि. बेमेतरा, चितरेखा ठाकुर व्याख्याता, राजेन्द्र कुमार साहू व्याख्याता, गीतेश देवांगन व्याख्याता, सुनिल कुमार बघेल, डेहर लाल नागेन्द्र सहायक ग्रेड 02 एवं छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से प्रतिनिधि अमोल रनदीव और दुर्गेश्वर राव मेश्राम उपस्थित रहे। 
  वितरण को सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के परीक्षा कक्ष प्रभारी चेतन दास बंजारे और जितेन्द्र प्रकाश गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सुनिश्चित प्रक्रिया से परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनी हुई है, जिससे परीक्षा केन्द्रों में सभी परीक्षार्थियों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 44 वाहन चालको से ली गई 13200 रु समन शुल्क

“सशक्त एप’’ से 256 वाहनों का चेकिंग  आबकारी एक्ट में 05 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2026 - पुलि...