शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

थान खम्हरिया में एक खाद दुकान सील, एक को नोटिस जारी

उप संचालक कृषि बेमेतरा के निर्देशन पर कृषि विभाग साजा द्वारा खाद दुकानों का निरीक्षण 

वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी व निरीक्षक साजा एवं टीम ने की अनियमितता पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - कृषि विभाग बेमेतरा के उप संचालक कृषि मोरध्वज डड़सेना के निर्देशन पर कृषि विभाग साजा के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे एवं अधिकारीयो द्वारा 11 फरवरी 2026 को थान खमरिया में संचालित कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान थान खमरिया पुलिस थाना के सामने पूर्व में संचालित कृषि केंद्र का लायसेंस निरस्तीकरण पश्चात बिना वैध लायसेंस के कीटनाशकों का भंडारण एवं वितरण करते पाया गया। 
जिसके संचालक ललित जैन हैं, जिनका दुकान में खाद बिक्री व वितरण करना कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जब्ती कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। वहीं एक अन्य खाद दुकान सिद्धेश्वरी कृषि केन्द्र को स्पष्टीकरण जारी किया गया। 
कार्यवाही के दौरान कीटनाशी निरीक्षक व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी साजा दिनेश कुमार धुर्वे एवं विनय कुमार शर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही   प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2026 - डीआईजी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ...