मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
       इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को थाना बेरला 01 चालान में 01 वाहन चालक, थाना चंदनू 01 चालान में 01 वाहन चालक, चौकी देवकर 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 12 चालान में 12 वाहन चालक, कुल 19 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 19 प्रकरण में 6000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।  

हाटरांका के हत्या की नियत से चोट पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी अनुजराज गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर हत्या मामले में खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - प्रार्थी दुर्गेश लोधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम तोरन थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.01.2026 को ग्राम हाटराका मे यज्ञ मेला हो रहा था इसी दौरान रात्रि में झांकी का कार्यक्रम रखे थे जिसे देखने अपने गांव के दोस्तो के साथ रात्रि करीबन 09.30 बजे गये थे। झांकी देखकर ग्राम हाटरांका से दोस्तो के साथ वापस ग्राम तोरन चले गये। प्रार्थी एवं जयसुर्या पटेल ग्राम हाटरांका से झांकी का कार्यक्रम देखकर एक साथ हाटरांका से अपने गांव पैदल वापस आ रहे थे। पीछे-पीछे सोहम निषाद भी आ रहा था कि रात्रि करीबन 11.55 बजे गांव के किराना दुकान तालाब के पास ग्राम मोहतरा खण्डसरा निवासी अजय लोधी, राहुल महराज एवं अन्य उनके साथी वही पर मिले जिसमें से तीन लोग चले गये। उनके जानें के बाद अजय लोधी को प्रार्थी पूछा की इतने रात को कहा घुम रहे हो बोलने पर अजय लोधी, राहुल महराज एवं एक अन्य उनके साथी तीनों एक राय होकर अश्लील गालियां जान से मारने की धमकी देते हुये अजय लोधी द्वारा अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी को जान से मारने की नियत से वार कर चोट पहुंचाया है तथा बांस के डण्डा से प्रार्थी के कंघा में मारपीट कर चोट पहुंचाया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351(3), 115(2), 118 (1), 109(1), 3(5), BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।  
 प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी घनश्याम उर्फ अजय पटेल, राहुल पाण्डेय एवं राजा वर्मा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने एक और साथी के साथ मिलकर अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी घनश्याम उर्फ अजय पटेल, राहुल पाण्डेय दोनो निवासी ग्राम मोहतरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, राजा वर्मा निवासी ग्राम तेन्दुवा नयापारा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा को 16 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। 
        प्रकरण में फरार आरोपी अनुजराज वर्मा पिता स्व. सुरेश वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घोटवानी थाना साजा जिला बेमेतरा को 30 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
 इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक कृष्णा क्षत्री, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अशरफी खान सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

जनरल एवं फैसी दुकान से चोरी गए नगदी रूपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - प्रार्थी ऋषि अग्रवाल पिता किशनलाल अग्रवाल उम्र 56 साल निवासी थानखम्हरिया ने दिनांक 31.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका जनरल स्टोर्स एवं फैसी दुकान और घर लगा हुआ है कि दिनांक 30.01.2026 के रात्रि 08 बजे दुकान को बंद करके दुकानदारी के पैसा को गल्ला में रखकर घर के सामने और पीछे का दरवाजा को ताला बंद कर रात्रि मे परिवार सहित सोये थे कि दिनांक 31.01.2026 के सुबह 07:30 बजे दुकान खोलने गया तो गल्ला में रखे दुकानदारी का नगदी रकम करीबन 08-09 हजार रूपए नहीं था, जिसे दिनांक 30.01.2026 के रात्रि 08:00 बजे दिनांक 31.01.2026 के सुबह 07:30 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 305 (ए), 331(4), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ माल मुल्जिम पता साजी विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
        प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही विश्वनाथ विश्वकर्मा, विक्रम धुर्वे को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना का अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए नगदी रकम 8921 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। 
     प्रकरण में आरोपी विश्वनाथ विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 थान खम्हरिया, विक्रम धुर्वे पिता मन्नु ध्रुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 थान खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
 इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक कृष्णा क्षत्री, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक बलदेव निषाद, मुकेश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अशरफी खान सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  

बेमेतरा जिले में WDC-PMKSY 2.0 परियोजना का केंद्रीय दल द्वारा अवलोकन

साजा ब्लॉक में जल संरक्षण एवं आजीविका गतिविधियों की सराहना 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - उपसचिव भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार द्वारा बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड अंतर्गत संचालित द्वितीय परियोजना WDC-PMKSY 2.0/2 का अवलोकन एवं क्षेत्रीय दौरा किया गया। इस दौरान परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।
    अवलोकन के दौरान उपसचिव द्वारा क्षेत्र में निर्मित चेकडैम, अमृत सरोवर, पौधारोपण कार्य, मिश्रित पौध रोपण तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहे लाभों की विस्तार से समीक्षा की गई। 
       केंद्रीय दल ने जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से भू-जल स्तर में सुधार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही परियोजना के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। 
इस निरीक्षण दौरे के दौरान संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ स्टेट वाटरशेड मैनेजमेंट एजेंसी, उप संचालक कृषि, प्रशिक्षण विशेषज्ञ (ट्रेनिंग एक्सपर्ट), परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी, वाटरशेड डेवलपमेंट टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तेंदो, बनियाडीह, चिखली एवं समुदवारा ग्रामों की जलग्रहण समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी निरीक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 
    ग्रामीणों द्वारा परियोजना से प्राप्त लाभों एवं अनुभवों को साझा किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि WDC-PMKSY 2.0 योजना क्षेत्र में सतत विकास और आजीविका सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अंत में अधिकारियों ने जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सामुदायिक सहभागिता को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्ता-युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।  

जन चौपाल के माध्यम से श्रमिकों को दी जा रही ‘विकसित भारत गारंटी’ एवं जल संरक्षण की जानकारी

बारगांव (बेरला) मनरेगा कार्यस्थलों पर रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) की विस्तृत समझाइश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड अंतर्गत लगभग सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत श्रममूलक कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आगामी दिवसों में महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न कार्य स्थलों पर श्रमिकों को इस नई पहल के संबंध में जन चौपाल के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न माध्यमों से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। 

ग्राम पंचायत बारगांव में जन चौपाल का आयोजन 
विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत बारगांव में मनरेगा योजना के तहत संचालित तालाब गहरीकरण कार्य स्थल पर जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां लगभग 350 श्रमिक कार्यरत हैं। कार्य स्थल पर ही श्रमिकों को आजीविका डबरी निर्माण, विकसित भारत गारंटी, रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण – VB-G-RAM-G) तथा जल संरक्षण हेतु प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की जानकारी विस्तार से दी गई। 
जल संरक्षण एवं रिचार्ज पिट पर दिया गया विशेष जोर 
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि जल संरक्षण के माध्यम से भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर घरों में रिचार्ज पिट निर्माण कर वर्षा जल को भूमि में पुनर्भरण करने की तकनीक एवं उसके लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि रिचार्ज पिट से भू-जल स्तर में वृद्धि होती है तथा पेयजल की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

आजीविका डबरी से बढ़ेगी आमदनी 
चौपाल में आजीविका डबरी निर्माण के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि आजीविका डबरी से जल संरक्षण के साथ-साथ मछली पालन, सिंचाई एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के लिए पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है। आजीविका डबरी निर्माण हेतु मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इस कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई। 

विकसित भारत गारंटी (VB-G-RAM-G) की जानकारी 
इस अवसर पर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना एवं आजीविका को सशक्त बनाना है। 

जनप्रतिनिधि एवं श्रमिक रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं मनरेगा के पंजीकृत श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज ने कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

90 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कई मामलों का मौके पर समाधान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा आज सोमवार को कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर श्री भारद्वाज ने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं मौके पर बुलाकर आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में समस्याओं का समाधान तत्काल मौके पर ही किया गया। 
        आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का जहां शीघ्र निराकरण किया गया, वहीं गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
      जनदर्शन में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों में तहसील बेरला के ग्राम भटगांव निवासी सावित्री साहू ने आवासी भूमि प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील बेरला के ग्राम कोसपातर, बारगांव निवासी जमुना बाई यादव ने जब्तशुदा मारुति ऑल्टो वाहन को सुपुर्दनामा में दिए जाने संबंधी आवेदन दिया। तहसील भिंभौरी के ग्राम अकोली निवासी जानकी वर्मा ने भूमि विक्रय पर रोक लगाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। 
    इसी प्रकार तहसील साजा के ग्राम कारेसरा निवासी रुखमणी यादव ने विद्युत मीटर परिवर्तन एवं विद्युत बिल माफी हेतु आवेदन दिया। तहसील भिंभौरी के ग्राम गुधेली निवासी अरूणा वर्मा ने 10 रुपये वाले राशन कार्ड को गरीबी रेखा राशन कार्ड में परिवर्तित करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा जनदर्शन में निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चलित ट्रायसायकल, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए। 
   अपर कलेक्टर श्री भारद्वाज ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए तथा नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

जिला चिकित्सालय बेमेतरा की मेट्रन सुश्री रेखा कविलास के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावपूर्ण विदाई

सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन ने सेवानिवृत्त पर किया शाल, श्रीफल से सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा  02 फरवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के जिला चिकित्सालय में कार्यरत मेट्रन सुश्री रेखा कविलास के 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जिला चिकित्सालय बेमेतरा के विशेषज्ञ डॉक्टर, चिकित्सा अधिकारी, समस्त नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, सहित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भाव पूर्ण विदाई दी गई। यह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के हॉल में आयोजित किया गया था। 
       सीएमएचओ बेमेतरा डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने मेट्रन सुश्री रेखा कविलास के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अपने कार्य का अनुभव का उपयोग आम जन के बीच स्वीकार्य के साथ वे अब अपने घर परिवार को भरपूर समय भी दे पाएंगे।   
मेट्रन सुश्री रेखा कविलास का कार्यकाल 
उल्लेखनीय है कि मेट्रन सुश्री रेखा कविलास ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 36 वर्ष अपनी सेवाएं दी। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनू में इनका प्रथम नियुक्ति 1 जुन 1990 से मई 1995 तक सेवाएं प्रदान कर 1 जुन 1995 में सिविल अस्पताल, बेमेतरा जिला बनने के बाद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पद एवं इंचार्ज पर कार्यरत रहे, फिर जिला चिकित्सालय में मेट्रन पद पर पदभार ग्रहण कर चिकित्सालय सेवा में सम्पूर्ण योगदान रहा। 
     जिला चिकित्सालय में इन्होंने कोविड समय अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य में हमेशा आगे बढ़कर अपना योगदान दिया। 
   सेवा निवृति पर आयोजित बिदाई एवं सम्मान समारोह पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान सुश्री रेखा कविलास ने अनुशासन के साथ मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। 
          विदाई समारोह में प्रभारी मेट्रन साजी, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु, नर्सिंग स्टाफ गुरु देवांगन, प्रियंका एक्का, दीपांजलि डेनियल, आरती दत्ता, पैरामेडीकल स्टॉफ श्रीमती गीतांजलि, श्रीमती रानी आदि ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मेट्रन सुश्री रेखा कविलास ने स्वास्थ्य विभाग की पहचान सेवाभाव के साथ शालीनतापूर्वक एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई स्वास्थ्य विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है। 

उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम की उल्लेखनीय उपलब्धि

जिलें में लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक (1348 के विरुद्ध 2086 हे.) क्षेत्र में बीज उत्पादन हेतु पंजीयन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - कृषि विभाग बेमेतरा के उप संचालक मोरध्वज डडसेना के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में बेमेतरा जिले ने कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में संचालित बीज उत्पादन कार्यक्रम ने इस वर्ष लक्ष्य से कहीं अधिक सफलता अर्जित करते हुए एक नई मिसाल कायम की है। निर्धारित 1348 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध जिले में कुल 2086 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन हेतु कृषकों का पंजीयन किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक है। यह उपलब्धि जिले के किसानों की बढ़ती जागरूकता, कृषि विभाग के सतत प्रयासों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

दलहन एवं तिलहन फसलों पर विशेष फोकस  
बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विशेष रूप से दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन को प्राथमिकता दी गई। कृषि विभाग द्वारा इन फसलों के महत्व को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिससे कृषकों का रुझान बीज उत्पादन की ओर बढ़ा।

प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ा किसानों का भरोसा 
कार्यक्रम की सफलता में कृषि अधिकारियों एवं विस्तार कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाकर जानकारी दी गई। इन प्रयासों से किसानों का विश्वास बढ़ा और बड़ी संख्या में कृषकों ने स्वेच्छा से बीज उत्पादन कार्यक्रम में सहभागिता की। 

आगामी रबी सीजन में मिलेगा सीधा लाभ 
इस बढ़े हुए पंजीयन का सबसे बड़ा लाभ आगामी रबी सीजन में देखने को मिलेगा। जिले के किसानों को अब दलहन-तिलहन के प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे न केवल फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। 

बाहरी निर्भरता होगी कम, गुणवत्ता होगी बेहतर 
बीज उत्पादन कार्यक्रम की सफलता से बाहरी स्रोतों पर निर्भरता में कमी आएगी। स्थानीय स्तर पर प्रमाणित बीज उपलब्ध होने से बीज की गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति तथा लागत में कमी सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 

फसल विविधीकरण और पोषण सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम 
इस कार्यक्रम की सफलता से जिले में दलहन-तिलहन क्षेत्र विस्तार की प्रबल संभावनाएं बन गई हैं। यह पहल पोषण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

अन्य जिलों के लिए बनेगा प्रेरणास्रोत 
कुल मिलाकर, बेमेतरा जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम की यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि सही योजना, प्रभावी क्रियान्वयन और कृषकों की सक्रिय भागीदारी से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। 

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ को केवल बाहरी अनुष्ठान नहीं, बल्कि माना जाता हैं आंतरिक शुद्धि की प्रक्रिया - श्रद्धा दीदी

भगवान गिरिराज को लगाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं की रही भीड़ 

आज होगी श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह, लोगों को लुभा रही वृंदावन की झांकी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठवें दिन सोमवार को कथावाचक वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी ने कहा कि श्रीमद् भागवत के 'भ' का अर्थ भक्ति, 'ग' का ज्ञान और 'व' का वैराग्य है। इन तीनों के द्वारा 'त' यानी तरना (जीवन को विकारों से पार लगाना) संभव होता है। भागवत ज्ञान यज्ञ को केवल बाहरी अनुष्ठान नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि की प्रक्रिया माना जाता है, जहाँ दिव्य कथाओं के माध्यम से मानव चेतना को ईश्वर से जोड़ा जाता है। 
      छठवें दिन सोमवार को कथावाचक पूज्या श्रद्धा दीदी ने भगवान गिरिराज के महत्व के बारे में वर्णन करते हुए बताया कि श्री गोवर्धन अपने कई अर्थ लिए दिव्य पर्वत हैं। उन्होंने बृजमंडल में स्थिति भगवान गिरिराज के दर्शनों के लिए उमड़ती विशाल भीड़ की चर्चा करते हुए कहा कि आज गोवर्धन जी भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी करते हैं। 
गाय के गोबर से निर्मित वेदमंत्रों से प्रतिष्ठित गिरिराज जी की प्रतिमा को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया, जो बाद में भक्तों को वितरित किया गया। वहीं 3 फरवरी को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह होगा। 
कथा श्रवण में उपस्कथिति - श्रीमद् भागवत कथा बारगांव में कथा का श्रवण करने बेरला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, जनपद सदस्य हीरा देवी वर्मा, पंच बिरेन्द्र साहू, बल्लू साहू, लेखु साहू, गिरवर मानिकपुरी, रमेश साहू, द्रोपती देवांगन, ललिता यादव, राजनंदिनी साहू, उर्मिला रावत, रामकुमार देवांगन, संतोष वर्मा सहित ग्रामवासी पहुंचे।

श्रीमद भागवत कथा साक्षात श्रीकृष्ण है और जो श्रीकृष्ण है, वही साक्षात भागवत कथा है - श्रद्धा दीदी 
पूज्या श्रद्धा दीदी ने कहा कि भागवत कथा ऐसी कथा है, जिनके श्रवण मात्र से बड़े से बड़े पापी का भी उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत कथा एक कल्पवृक्ष की भांति है, जिससे व्यक्ति को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। कथा श्रवण करने से मनुष्य में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्‌गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। 
       उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।  

समाज की मजबूती एकता, संगठन और आपसी सहयोग से ही हैं संभव - विधायक दीपेश साहू

साहू समाज हमेशा से मेहनत, ईमानदार और सामाजिक समरसता का रहा है प्रतीक - पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 

तहसील साहू संघ बेमेतरा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पूर्व मंत्री व विधायक हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - जिला मुख्यालय बेमेतरा नगर के कर्मा भवन में तहसील साहू संघ बेमेतरा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप मे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण किया। 
साहू समाज हमेशा से मेहनत, ईमानदार और सामाजिक समरसता का रहा है प्रतीक - पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करता है, तब वह प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
     उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देंगे। 
समाज की मजबूती एकता, संगठन और आपसी सहयोग से ही हैं संभव - विधायक दीपेश साहू 
विधायक दीपेश साहू ने सभी नवदायित्वधारी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की मजबूती एकता, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। तहसील साहू संघ का यह आयोजन समाज को संगठित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
       उन्होंने कहा मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत सामाजिक कार्यों से हुई है। समाज ने मुझे सीखने, आगे बढ़ने और जनसेवा का अवसर दिया। आज आप सभी के आशीर्वाद से मैं क्षेत्र का जनप्रतिनिधि बनकर साहू समाज सहित सर्व समाज की सेवा कर रहा हूँ।”
         विधायक श्री साहू ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं खिलाड़ियों के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर ‘श्री राम एकेडमी’ की स्थापना, भव्य नालंदा परिसर, केंद्रीय विद्यालय, ऑडिटोरियम, विशाल स्टेडियम, अमोरा बैराज, महतारी सदन निर्माण, 6 विद्युत सब स्टेशन की घोषणा सहित सड़क, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, विद्युत एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सतत कार्य हो रहा है। 
     उन्होंने कहा कि समाज के मार्गदर्शन और सहयोग से भविष्य में भी बेमेतरा को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। 
  कार्यक्रम के अंत में विधायक दीपेश साहू ने तहसील साहू संघ बेमेतरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। 
      कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष नारद साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, जिला पंचायत सदस्य हरीश पंचराम साहू, माधो राम साहू, रेखा साहू, नूतन साहू, लक्ष्मी साहू, रीना साहू, शकुंतला साहू, छोटेलाल साहू, नानक साहू, रोहित साहू, कमलेश साहू, जनता साहू, सीमा साहू, संतोष साहू, विशन साहू, मोंटी साहू, धर्मेंद्र साहू, डॉ विनय साहू, पार्षद राजू साहू, ओंकार साहू, राजकुमार साहू, चौवन साहू
सहित साहू समाज के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 

कुर्मी समाज में शोक के कार्यक्रम में साड़ी बांटने पर रोक

श्रेष्ठी कुर्मी समाज धमधाराज की पहल, कहा - शोक में सादा भोजन ही खिलाएं 

श्रेष्ठी कुर्मी समाज धमधाराज का मटिया के वार्षिक अधिवेशन में महत्वपूर्ण निर्णय 

समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - श्रेष्ठी कुर्मी समाज धमधाराज का वार्षिक अधिवेशन व प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को ग्राम मटिया (बेरला) में किया गया। इस दौरान समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय व कक्षा 10 वीं-12 वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सचिव समीर वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष अजय वर्मा ने वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया। 
   कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा समाज के अग्रज हिंदू हृदय सम्राट वीर शिवाजी महाराज एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया। श्रेष्ठी कुर्मी समाज धमधाराज के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की नीव है, नींव जितनी मजबूत होगी उतनी जड़े हमारे समाज की मजबूत होंगी। समाज में शिक्षा तथा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के उच्च शिक्षा पर समाज की ओर से ज्यादा से ज्यादा मदद करने पर जोर दिया। 
मटिया इकाई के अध्यक्ष प्रेमलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के वार्षिक अधिवेशन में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित नहीं होने पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। 
     इस अवसर पर कोसपातर इकाई अध्यक्ष प्रतिनिधि भरत वर्मा, सिलतरा इकाई अध्यक्ष घनाराम वर्मा, खजरी इकाई अध्यक्ष नारायण वर्मा, मटिया इकाई अध्यक्ष प्रेमलाल वर्मा, मनहरण वर्मा, देवेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, अशोक वर्मा, महेश वर्मा, अनिल वर्मा, प्रदीप वर्मा, द्वारिका वर्मा, जगदीश वर्मा, रामशरण वर्मा, अश्वनी वर्मा, माखन वर्मा, चुल्लू वर्मा, सोनू वर्मा, राजेश वर्मा, महेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में धमधा राज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 

एक निश्चित लक्ष्य लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें - ओमप्रकाश 
दुर्ग इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि एक निश्चित लक्ष्य लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो सफलता मिलती है। ये जिम्मेदारी सिर्फ बच्चे का ही नहीं, बल्कि पालक का भी होना चाहिए। विपरीत परिस्थिति में धैर्य से काम ले। प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को पल्लवित करने की जिम्मेदारी समाज की है।  

बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए यह निर्णय :- 
1.शोक के कार्यक्रम में साड़ी बांटना सख्त मना है। 
2.प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के शिक्षा में ध्यान देना। 
3.युवाओं को समाज के कार्य में आगे लाने के लिए किया जाएगा पहल। 
4.दुख के कार्यक्रम में सामान्य भोजन कराना है, किसी भी प्रकार का विशेष भोजन नहीं रखना है।
5.समाज के सदस्यों के लिए ऋण की राशि 5000 से बढ़ाकर 7000 रुपये किया गया। 
6.अगले वर्ष फरवरी 2027 में दुर्ग में वार्षिक महाधिवेशन कराने लिया निर्णय। 
7.वैवाहिक योग्य युवक युवतियों के लिए कराया जाएगा विवाह परिचय सम्मेलन। 
8.समाज मे सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को सहेजने पर दिया दिया जोर। 
9.बच्चों को मंदिर ले जाना, तिलक लगाना जैसे धार्मिक भावनाओं के प्रति जागरूक करना। 
10.वार्षिक अधिवेशन में महिलाओं की 70 प्रतिशत उपस्थिति पर दिया जोर।  

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

परिस्थितियों और संसाधनों के अनुरूप ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर सरसों की खेती से अच्छी आमदनी

पथर्रा के प्रगतिशील कृषक कमलेश साहू की दूरदर्शी सोच बनी प्रेरणा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - जिले के ग्राम पथर्रा निवासी प्रगतिशील कृषक कमलेश साहू ने इस वर्ष खेती में एक सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन धान की पारंपरिक खेती के स्थान पर सरसों की फसल को अपनाया है। लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में सरसों की खेती कर उन्होंने यह सिद्ध किया है कि परिस्थितियों और संसाधनों के अनुरूप फसल चयन से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। 

परिवर्तन के पीछे की सोच 
कृषक कमलेश साहू ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती में अत्यधिक पानी, श्रम और लागत की आवश्यकता होती है, जिससे उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वैकल्पिक फसल के रूप में सरसों को चुना। सरसों एक प्रमुख तिलहनी फसल है, जो कम पानी, कम समय और अपेक्षाकृत कम लागत में तैयार हो जाती है। कृषि विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी, मार्गदर्शन एवं अपने पूर्व अनुभव के आधार पर उन्होंने यह निर्णय लिया। 

वैज्ञानिक पद्धतियों से किया गया फसल प्रबंधन 
कृषक कमलेश साहू द्वारा सरसों की खेती में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से उन्नत एवं प्रमाणित किस्म के सरसों बीजों का उपयोग, मृदा परीक्षण के अनुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग, समय-समय पर निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए आवश्यकतानुसार उपचार, आवश्यकता आधारित सिंचाई, जिससे जल संरक्षण सुनिश्चित हुआ। इन सभी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह है कि वर्तमान में सरसों की फसल पूर्णतः स्वस्थ, सुदृढ़ एवं संतोषजनक अवस्था में है। 

उत्पादन की उज्ज्वल संभावनाएँ 
फसल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पौधों में अच्छी बढ़वार तथा फलियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है, जिससे उत्कृष्ट उत्पादन की प्रबल संभावना बन रही है। कृषक कमलेश साहू को उम्मीद है कि सरसों की फसल से उन्हें ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में कम लागत में अधिक शुद्ध लाभ प्राप्त होगा। 

आर्थिक लाभ के साथ जल संरक्षण 
इस फसल परिवर्तन से न केवल आर्थिक लाभ की संभावना है, बल्कि जल संरक्षण और समय की बचत भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कम सिंचाई की आवश्यकता होने के कारण जल संसाधनों पर दबाव कम हुआ है, जो वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है। 

अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत 
कृषक कमलेश साहू की यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि किसान बदलती परिस्थितियों, जल उपलब्धता और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए फसल चयन करें, तो खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकता है। ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में सरसों एवं अन्य तिलहनी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। निस्संदेह, कृषक कमलेश साहू की यह पहल एक उभरती हुई सफलता की कहानी है, जो यह प्रमाणित करती है कि सही निर्णय, वैज्ञानिक तकनीक और नवाचार से किसान आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ सकता है। 

पीएमश्री विद्यालयों का उद्देश्य शिक्षा को प्रयोगात्मक, सृजनात्मक और आत्मनिर्भरता की ओर करना हैं अग्रसर - जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी

पीएमश्री विद्यालयों हेतु तीन दिवसीय इनोवेशन मेंटरिंग सत्र में बेमेतरा की सहभागिता 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय क्षेत्रीय इनोवेशन मेंटरिंग सत्र का आयोजन छत्रपति शिवाजी प्रौद्योगिक संस्थान (CSIT) दुर्ग में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। बेमेतरा जिले से पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी एवं पीएमश्री देवकर विद्यालय ने सहभागिता दिया। सेजेस शिवलाल राठी से श्रीमती स्मृति अग्रवाल एवं श्रीमती सुदेशा चटर्जी ने मेंटर के रूप में विद्यार्थियों रौनित चौहान एवं उत्तम साहू का मार्गदर्शन किया। 
    विद्यार्थियों को आइडिया से स्टार्टअप, पेटेंट की जानकारी, डिजाइन थिंकिंग एवं प्रभावी पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। 
     समग्र शिक्षा बेमेतरा के नोडल अधिकारी निहिल वर्मा के सहयोग एवं प्राचार्य रामकुमार डड़सेना के प्रेरक वाक्यों ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। 
    जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "पीएमश्री विद्यालयों का उद्देश्य शिक्षा को प्रयोगात्मक, सृजनात्मक और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। ऐसे मेंटरिंग सत्र विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।” उनके आशीर्वचन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। 
     यह कार्यशाला विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।  

केंद्र सरकार नारे नहीं, नतीजे देने में रखती हैं विश्वास - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

पालिका अध्यक्ष सिन्हा ने कहा बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने केंद्रीय बजट की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल नारेबाज़ी नहीं, बल्कि ठोस नतीजे देने में विश्वास रखती है और यह बजट उसी सोच का सशक्त उदाहरण है। 
     पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी का विशेष ध्यान रखा गया है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेंगे। 
     उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सहायता योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान तथा मध्यम वर्ग को राहत देने वाले फैसले आम जनजीवन को सीधे लाभ पहुंचाएंगे। 
      नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।
     उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा। 

युवा शक्ति को मिले नए नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा - विधायक दीपेश साहू

विधायक कार्यालय बेमेतरा पहुंच भाजयुमो के नव पदाधिकारी मिले विधायक से 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री गौरव यदु एवं आयुष शर्मा का सौजन्य आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक साहू द्वारा तीनों युवा पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। 
    विधायक दीपेश साहू ने तीनों को जिला स्तर पर युवा मोर्चा में नया दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारी अपने ऊर्जा, विचार और समर्पण से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। 
     विधायक श्री साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और संगठनात्मक अनुशासन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक श्री साहू ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले में संगठन को नई दिशा देने का विश्वास व्यक्त किया। 
     इस अवसर जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, नारायणपुर सरपंच बिसाहू राम साहू, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

अमृत जलाशय से जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा - जनसेवक शिवम तिवारी

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - केंद्र सरकार द्वारा माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रस्तुत बजट पर जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने कहा कि प्रस्तुत बजट से आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कृषि, पशुधन विकास को बढ़ावा के साथ साथ अमृत जलाशय का निर्माण अमृत युग का साक्षी बनेगा। देश में उद्योग को बढ़ावा मिलने से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। केंद्रीय बजट का दीर्घकालीन परिणाम दिखेगा। छग जैसे विकसित राज्य के लिए यह बजट वरदान साबित होगा। 

युवाओं का उज्जवल भविष्य एवं विकसित भारत की ओर बढ़ती मजबूत कदम हैं केंद्रीय बजट - भाजयुमो नेता दाऊ नितेश सोनी

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - केंद्रीय बजट पेश होने के बाद केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए भाजयुमो सोशल मीडिया जिला सह प्रभारी नितेश सोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा "विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा यह केंद्रीय बजट 2026।" 
          यह बजट देश के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों, महिलाओं एवं मध्यम वर्ग के उत्थान का मजबूत आधार होगा। मध्यम वर्ग के लिए नई आशा और विश्वास का यह बजट ग्रामीण आधारभूत ढांचे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को प्राथमिकता देकर केंद्र सरकार की मंशा व उद्देश्य को देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का स्पष्ट संदेश दिया है। ग्रामीण क्षेत्र का विकास, पंचायत सशक्तिकरण, अधोसंरचना निर्माण और युवाओं के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देकर यह बजट प्रस्तुत किया गया है। 
   भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नितेश सोनी ने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को बढ़ाने दुगनी रफ्तार बनेगी। 

श्रीमद्भागवत हैं अमृत रूपी कलश, जिसके रसपान से जीवन हो जाता है कृतार्थ - श्रद्धा दीदी

श्रीमद्भागवत हैं अमृत रूपी कलश, जिसके रसपान से जीवन हो जाता है कृतार्थ - श्रद्धा दीदी 

श्रीमद् भागवत कथा बारगांव में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 

आज होगी श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह 

लोगों को लुभा रही वृंदावन की झांकी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन रविवार को कथावाचक वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत अमृत रूपी कलश है, जिसके रसपान से जीवन कृतार्थ हो जाता है। अतः सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करना चाहिए। 
      रविवार को श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। भागवत कथा में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मंच को फूलों की माला और गुब्बारों से विशेष रूप से सजावट की गई थी। इस विशेष दिन को लेकर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। 

मनुष्य के जीवन में हैं छह शत्रु 
कथावाचक वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म कथा सुनाते हुए कहा कि बाल गोपाल का जन्म देवकी और वासुदेव के आठवें संतान के रूप में होता है। देवकी व वासुदेव का अर्थ समझाते हुए कहा कि देवकी यानी जो देवताओं की होकर जीवन जीती है और वासुदेव का अर्थ है जिसमें देव तत्व का वास हो। ऐसे व्यक्ति अगर विपरीत परिस्थितियों की बेड़ियों में भी क्यों न जकड़े हो, भगवान को खोजने के लिए उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ता है। बल्कि भगवान स्वयं आकर उसकी सारी बेड़ी-हथकड़ी को काटकर उसे संसार सागर से मुक्त करा दिया करते हैं। 
उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में छह शत्रु हैं, काम, क्रोध, मद, मोह, लोभ व अहंकार। जब हमारे अंदर के ये छह शत्रु समाप्त हो जाते हैं तो सातवें संतान के रूप में शेष जी जो काल के प्रतीक हैं वो काल फिर मनुष्य के जीवन में आना भी चाहे तो भगवान अपने योग माया से उस काल का रास्ता बदल देते हैं, तब आठवें संतान के रूप में भगवान श्री कृष्ण का अवतार होता है। जिसके जीवन में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति आ गई तो ऐसा समझना चाहिए कि जीवन सफल हो गया। 
     कथा के बीच में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पेश किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मुख्य यजमान ओमप्रकाश-हेमलता वर्मा ने श्री भागवत भगवान की पूजा व आरती की। भागवत कथा श्रवण करने सहित अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुचे। 

कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन 
भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन 
श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान श्री कृष्णजी की बाल लीलाओं का वर्णन किया। 
        कथावाचक वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में लोगों को आगे आना चाहिए। मानव जब इस संसार में पैदा लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होते हैं। रोग, शोक, वृद्धापन और मौत। मानव इन्हीं चार व्याधियों से धीर कर इस मायारूपी संसार से विदा लेता है। सांसारिक बंधन में जितना बंधोगे उतना ही पाप के नजदीक पहुंचेगा। 
         इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख, पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए श्रीमद्भागवत जरूरी है। 

केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हैं सबसे सशक्त कदम - विधायक दीपेश साहू

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट ‘सुधार एक्सप्रेस’ को नई गति देगा, जिसका सीधा लाभ किसान, महिलाएं, युवा, छात्र और उद्यमियों को मिलेगा। इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित जांजगीर-चाम्पा जिला भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा। 
      विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है। बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए चार मजबूत स्तंभों पर विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। 

अन्नदाता को संबल - आधुनिक खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय 
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए किए गए बड़े प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने में निर्णायक साबित होंगे। दालों, तिलहनों और बागवानी के लिए शुरू किए गए विशेष मिशन से धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए बुनियादी ढांचे में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 

नारी शक्ति का सम्मान - शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता 
विधायक ने बजट में हर जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला छात्रावास निर्माण की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बेटियों को शिक्षा के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और महिला उद्यमियों को दी गई रियायतें महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर हैं। 

युवाओं को अवसर - कौशल विकास और नए रोजगार 
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से ‘युवा शक्ति’ को समर्पित है। 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी प्रयोगशालाओं की स्थापना से युवाओं को कोडिंग और डिजिटल क्रिएशन जैसे आधुनिक कौशल प्राप्त होंगे। ‘युवा नेतृत्व संवाद 2026’ और इंटर्नशिप कार्यक्रम युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ेगा। 

उद्यमियों को उड़ान - एमएसएमई के लिए नई ऊर्जा 
वित्त मंत्री के केंद्रीय बजट को विधायक दीपेश साहू ने एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये की ‘एसएमई विकास निधि’ को छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बताया। ‘कॉर्पोरेट मित्र’ व्यवस्था से कागजी जटिलताएं कम होंगी और स्थानीय उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ और जांजगीर-चाम्पा एक मजबूत व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरेंगे। 

अंत में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करते हुए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। 

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

गणतंत्र दिवस पर सांसद विजय बघेल ने अजाक प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएसपी राजेश कुमार झा हुए सम्मानित

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा अजाक प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
   इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पदमाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
      उक्त सम्मान प्राप्त होने पर पुलिस उप महा निरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 

अश्लील गाली गलौज व चोट पहुचाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - प्रार्थी ओंकार वर्मा पिता लक्ष्मण वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम टेढ़ी थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.01.2026 के शाम 04 बजे प्रार्थी के चाचा लेखराम वर्मा का गाय दूसरे के खेत मे चला गया था, नरोत्तम वर्मा और राकेश वर्मा व 02 अन्य ने लेखराम वर्मा को अपने गाय को बांधकर रखो करके विवाद कर रहे थे, जिसे वह जाकर दोनो पक्षो को समझाया था। दिनांक 18.01.2026 के शाम 05 बजे वह गांव के ग्रंथ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने घर ग्राम टेढ़ी से कांपा रास्ता की ओर जा रहा था कि उसी समय गांव के नरोत्तम वर्मा तथा राकेश वर्मा उसे जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज करते हुये नुकीली वस्तु से चार बार वार किया, जिससे पसली मे चोट लगने पर उसे ईलाज के लिये थान खम्हरिया अस्पताल लेकर गये हैं की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351(3), 118 (1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 118(2) BNS जोड़ी गई। 
    घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
    प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी राकेश वर्मा उम्र 23 वर्ष एवं नरोत्तम वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम टेढ़ी थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा से पुछताछ करने पर अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। 
  प्रकरण में आरोपी राकेश वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 23 वर्ष, नरोत्तम वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम टेढ़ी थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को 30 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
 इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, आरक्षक सौरभ सिंह, बलदेव निषाद, हीराचंद गेन्ड्रे, अशरफी खान सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कार्यालय में एएसपी हरीश कुमार यादव का जन्मदिन मनाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु डीआईजी की अभिनव पहल, बधाई प्रेषित करने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में दिनांक 30 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव का जन्मदिन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 
     पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं। 
   इस पहल का उद्देश्य अधिकारी व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है। 
        इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है। 
   कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। 

कलेक्टर के निर्देशन व सीएचएमओ के मार्गदर्शन पर नवागढ़ में स्पर्श अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

बीएमओ नवागढ़ डॉ विकास पांडेय के नेतृत्व में कुष्ठ जागरूकता अभियान स्पर्श का शिशु मंदिर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, भेदभाव मिटाने दिलाई गई शपथ 

स्पर्श अभियान अंतर्गत कुष्ठ जागरूकता का कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी का आयोजन विकासखंड में किया जा रहा है, जिसमें कुष्ठ संबंधी भ्रांतियों को दूर करने एवं समय पर उपचार हेतु जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। 
      कार्यक्रम की कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समस्त आचार्यों एवं छात्रों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विकासखण्ड कुष्ठ रोग प्रभारी यूआर ध्रुव के द्वारा जानकारी दिया गया एवं कुष्ठ से भेदभाव को मिटाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। 
       कार्यक्रम में बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय, बीपीएम सीके देवांगन, यूआर ध्रुव प्राचार्य, आचार्य एवं समस्त छात्र छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ उपस्थित रहे। 

अश्लील गाली गलौज एवं पेट में चाकू से वार कर चोट पहुचाने वाले आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - प्रार्थी चंद्रशेखर साहू पिता अनिल साहू उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 नयापारा दाढी थाना दाढी जिला बेमेतरा ने दिनांक 30.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.01.2026 को अपनी बहन के साथ पीजी कालेज बेमेतरा से घर वापसी के दौरान करीबन 02.30 बजे बेमेतरा चौपाटी अंदर बहन के साथ मोमोस खाने के लिये खड़े थे, उसी समय मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एडी 7366 में दो व्यक्ति बाबू गुप्ता एवं एक अन्य आये और बाबू गुप्ता मोमोस सेंटर के पास इसे धक्का देते हुये चलने लगा, तब उसे कैसे चल रहे हो देखकर नहीं चल सकते हो बोलने पर अश्लील गंदी-गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, जिसे देखकर उसका एक साथी इसके पास आकर अपने पास में रखे चाकू को निकाल कर इसे जान से मारने की नियत से चाकू से इसके पेट में प्राण घातक वार कर चोट पहुचाया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351(3), 115 (2), 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
    घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
      प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड न. 05 कचहरी पारा बेमेतरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक से पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एडी 7366 को जप्त किया गया। 
     प्रकरण में आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता पिता रामलोचन गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड न. 05 कचहरी पारा बेमेतरा को आज 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया। 
       इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, हेमंत साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम कुंभकार, मनीष मिश्रा, राहुल यादव सहित सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  

सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर कार्यालय से जागरूकता रथ हरी झंड़ी दिखाकर किया गया रवाना

जागरूकता रथ से प्रचार प्रसार के साथ कुष्ठ की जानकारी, फैलने, इलाज और गलतफहमियों की दी जाएगी जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31जनवरी 2026 - जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज ने जानकारी दी कि स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए 30 जनवरी को जागरूकता रथ प्रचार प्रसार के लिए हरी झंडी दिखा कर सीएमएचओ कार्यालय से रवाना किया गया है। जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा में अभियान के अंतर्गत जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करने संदेश का वाचन किया जाना है। 
       यह अभियान स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर चलाया जा रहा है। कुष्ठ रोग की बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव उनके लिए रोजगार के अवसरों, शिक्षा, शादी की संभावनाओं और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डालता है। ये चुनौतियां लोगों में जागरूकता की कमी और बीमारी के फैलने, इलाज और ठीक होने के बारे में मौजूदा गलतफहमियों के कारण बनी हुई है। इन चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान हर साल मनाया जाता है। 2026 के लिए इस अभियान की थीम भेदभाव खत्म करना, गरिमा सुनिश्चित करना है। 
       कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने सभी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश है। उन्होंने कुष्ठ जागरूकता वाचन एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियां करने कहा है। 

देवांगन समाज की एकता, प्रगति और प्रतिभा हैं समाज की असली ताकत - विधायक दीपेश साहू

माता परमेश्वरी महोत्सव दारगांव (धमधा) में विधायक दीपेश साहू का बड़ा संदेश

विधायक ने दारगांव में की सीसी रोड, बाउंड्री वॉल, एक बोर एवं पानी टंकी निर्माण की घोषणा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दारगांव (धमधा) में आज देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय माता परमेश्वरी जयंती महोत्सव भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम विधायक दीपेश साहू ने माता परमेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
     इस अवसर पर कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि देवांगन समाज आज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, चाहे वह सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक या शिक्षा का क्षेत्र हो। यह समाज परिश्रम, संस्कार और संगठन की मिसाल है। 
माता परमेश्वरी जयंती जैसे आयोजन समाज को उसकी संस्कृति, परंपराओं और एकता से जोड़ते हैं, जो नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए जरूरी है कि एक-दूसरे के पैर खींचने के बजाय हाथ पकड़कर आगे बढ़ाया जाए। यह संदेश केवल देवांगन समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए है। 

एकजुटता से ही हैं समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव 
विधायक दीपेश साहू ने बताया कि उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देवांगन समाज के कई युवाओं को विभिन्न राजनीतिक दायित्वों में अवसर दिया है, जिससे आज समाज के युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। 
समाज की बेटी का सम्मान 
विधायक दीपेश ने समाज की एक होनहार बेटी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में गणित एवं अंग्रेजी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उसने समाज ही नहीं, पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह देवांगन समाज की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रमाण है। 

 विधायक दीपेश साहू ने कहा कि वे किसानों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्कूल भवन, सामाजिक भवन एवं महतारी सदन जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जा रहा है। 

सौगात - इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने ग्राम दारगांव के लिए 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, एक बोर एवं पानी की टंकी निर्माण की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। 
    कार्यक्रम मे विमल पटेल, एनके तिवारी, राम किशुन साहू, डोमेंद्र सिँह राजपूत मंडल अध्यक्ष, धनुष देवांगन, उकेंद्र साहू, केजिया ठाकुर, ब्राह्मण साहू, रमेश साहू, राकेश देवांगन अध्यक्ष देवांगन समाज, ताम्रध्वज साहू, ताराचंद साहू, रूप सिंह देवांगन, समय लाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, रूपचंद दीवार, रामखेलावन साहू, जीवन ओगरे, गिरधारी साहू, हेमंत, वासुदेव देवांगन, मुकेश देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन सहित देवांगन समाज के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

सीएससी मारो में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ली जीवनदीप समिति की बैठक

मंत्री ने ली मारो अस्पताल की वर्तमान स्थिति एवं स्टाफ की जानकारी 

खाद्य मंत्री ने दिया भवन एवं कर्मचारियों की मांग शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन 

आयोजित बैठक में खाद्य मंत्री ने प्रसूता महिलाओं को किया बेबी किट का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारो नवागढ़ में जीवनदीप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल (पदेन अध्यक्ष, जीवनदीप समिति) के अनुमोदन से किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने मारो अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण कर शुभकामनाएं दी। 

बैठक से पूर्व कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ का उद्घाटन 
बैठक की शुरुआत में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ (30 जनवरी से 13 फरवरी) का उद्घाटन किया गया।
इसके पश्चात बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री दयालदास बघेल का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, साथ ही अस्पताल स्टाफ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। 
अस्पताल की वर्तमान स्थिति एवं स्टाफ की जानकारी प्रस्तुत 
सीएससी मारो में जीवनदीप समिति की बैठक के दौरान मंत्री द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्टाफ की जानकारी ली गई।
इस पर बीपीएम सीके देवांगन ने बताया कि मारो का शासकीय अस्पताल पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित हो रहा था, जिसे इस वित्तीय वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया गया है। वर्तमान में नया भवन स्वीकृत नहीं होने के कारण अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्नयन के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 47 पदों का सेटअप स्वीकृत किया गया है। 

स्टाफ की कमी को लेकर चर्चा, शासन स्तर पर समाधान का आश्वासन 
लेखापाल एलएन पांडेय द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में नियमित, संविदा एवं जीवनदीप समिति के कर्मचारियों सहित कुल 17 स्टाफ कार्यरत हैं, जबकि स्टाफ की कमी बनी हुई है। एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान मंत्री दयालदास बघेल ने जीवनदीप समिति से एक नर्सिंग स्टाफ रखने की सहमति दी। साथ ही ओपीडी एवं लैब जांच के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। 

भवन एवं कर्मचारियों की मांग शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन 
बैठक में भवन एवं अतिरिक्त कर्मचारियों से संबंधित आवश्यक मांगों को शासन स्तर पर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी अस्पताल कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
     कार्यक्रम के अंत में बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री दयालदास बघेल एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर एवं प्रभावी संचालन का आश्वासन दिया गया। 
         बैठक में नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष धनलाल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष नगर पंचायत मारो, जन प्रतिनिधियों में टार्जन साहू महामंत्री, जागेश्वर ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, राम चौबे सामाजिक कार्यकर्ता सहित बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मारो, बीपीएम सीके देवांगन, यूआर ध्रुव, समस्त अस्पताल स्टाफ, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित रहे।  

देखना और सुनना अगर अच्छा हो तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा - श्रद्धा दीदी

बारगांव बेरला में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 

रविवार 1 को श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म, 2 को बाललीला, श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह, 3 को सुदामा चरित्र, 4 को परीक्षित मोक्ष, चढोत्री, शोभायात्रा व 5 को गीता सहसधारा, तुलसी वर्षा व हवन पूर्णाहुति 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा के चौथे दिन शनिवार को कथावाचक श्रीधाम वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी ने कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो, तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। 
      कथावाचक पूज्या श्रद्धा दीदी ने कथा का वर्णन करते बताया कि भगवान वामन श्री हरि के पहले ऐसे अवतार थे जो मानव रूप में प्रकट हुए थे। उनके पिता वामन ऋषि और माता अदिति थी। वह बौने ब्राह्मण के रूप में जन्मे थे। मान्यता है कि वह इंद्र के छोटे भाई थे। हमारे वेदों में चार युगों का वर्णन मिलता है। ब्रह्माजी का एक दिन यानी चार वेदों का समय है। यह समय सौर वर्ष में उल्लेखित है। चार युगों में सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग आते हैं। 
त्रेतायुग दूसरा युग था जिसमें अधर्म का नाश करने के लिए भगवान विष्णु तीन अवतार लिए थे, जो क्रमशः वामन अवतार, परशुराम अवतार और श्रीराम अवतार के नाम से उल्लेखित हैं। त्रेतायुग में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में वामन अवतार लिया गया था। पहले चार अवतार क्रमशः मत्स्य, कच्छप, वाराह और नृसिंह थे। वामन अवतार में उन्होंने राजा बलि से तीन पग जमीन मांग कर धरती की रक्षा की थी। छठवां अवतार भगवान ने परशुराम का लिया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रूप में भगवान विष्णु इस धरती पर जन्मे थे। 
भागवत पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने इंद्र का देवलोक में पुनः अधिकार स्थापित करने के लिए यह अवतार लिया। दरअसल देवलोक पर असुर राजा बली ने विजयश्री हासिल कर इसे अपने अधिकार में ले लिया था। राजा बली विरोचन के पुत्र और प्रह्लाद के पौत्र थे। उन्होने अपने तप और पराक्रम के बल पर देवलोक पर विजयश्री हासिल की थी। राजा बलि महादानी राजा थे, उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता था। यह बात जब वामन भगवान को पता चली तो वह एक बौने ब्राह्मण के वेष में बली के पास गये और उनसे अपने रहने के लिए तीन पग के बराबर भूमि देने का आग्रह किया। उनके हाथ में एक लकड़ी का छाता था। गुरु शुक्राचार्य के चेताने के बावजूद बली ने वामन को वचन दे डाला। इस तरह भगवान ने दो पग में धरती, आकाश नाम लिया, चौथा पग उन्होंने राजा बलि के सिर पर रखा था। जिसके बाद से राजा बलि को मोक्ष प्राप्त हुआ। 
    भगवान विष्ण के छठवें अवतार के रूप में राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगुवंशीय जमदग्नि के पुत्र के रूप में जन्में थे। इस अवतार में वह भगवान शिव के परम भक्त थे। इन्हें शिव से विशेष परशु (फरसा) प्राप्त हुआ था। इनका नाम तो राम था, किन्तु शंकर द्वारा प्रदत्त अमोघ परशु को सदैव धारण किये रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे। 
      श्रीहरि ने सातवें अवतार के रूप में श्रीराम के नाम से जन्म लिया। वह अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में जन्मे थे। इस अवतार में वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। उन्होंने लंकापति रावण के अलाव कई दैत्यों का अंत किया।  

कल होगी श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, वृंदावन की झांकी ने मन मोहा 
श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार 1 फरवरी को श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म, 2 फरवरी को बाललीला, श्रीकृष्ण रूखमणी विवाह होगी। वहीं 3 फरवरी को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, 4 फरवरी को परीक्षित मोक्ष, चढोत्री, शोभायात्रा व 5 फरवरी को गीता सहसधारा, तुलसी वर्षा व हवन पूर्णाहुति होगी। 
सहयोग - आयोजन को सफल बनाने में मनहरण वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, मंगला यादव, चुम्मन वर्मा, श्याम, नागेश्वर साहू, ईश्वरी साहू, कमलनारायण सहित गांव के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। 

भाजपा सरकार को महात्मा गांधी, गरीब तथा दलितों से नफरत है, यही कारण है कि दबे पांव मनरेगा कानून को परिवर्तन करके अपने एजेंडे को लागू करने लाया हैं जीरामजी नया कानून - छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़

मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ व पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बेमेतरा आगमन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - मनरेगा बचाओ महासंग्राम अंतर्गत छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में आगमन हुआ। जहां बेमेतरा जिले भर के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस से प्रभारी एवं पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया। इन दोनों ने ही पूर्व विधायक के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनरेगा बचाओ अभियान तथा संगठन से संबंधित रणनीति एवं जनहित मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। 
      इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार को महात्मा गांधी, गरीब तथा दलितों से नफरत है, यही कारण है कि दबे पांव मनरेगा कानून को परिवर्तन करके अपने एजेंडे को लागू करने के लिए जीरामजी नया कानून लाया गया है, जिसमें गांव को यह अधिकार नहीं रहेगा कि वह अपनी जरूरत के अनुसार अपने गांव में काम कर सके। साथ ही साथ मजदूरों को जो 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती थी, वह गारंटी भी अब समाप्त हो रही है। कहीं ना कहीं भारत देश के रीड की हड्डी बन चुके इस कानून पर प्रतिघात किया जा रहा है और कांग्रेस गरीब मजदूरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ मनरेगा कानून को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हम बेमेतरा तथा कवर्धा जिले में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने तथा इस अभियान को गति देने के लिए आज यहां आए हैं। जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाव को लेकर अपना समर्पण दिखाया है, उससे हमें हौसला मिला है।
      कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री उमेश पटेल और आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, हरीश साहू, जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड, सुशीला जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, मिथलेश वर्मा, अजय राज सेन, नवीन ताम्रकार, पार्षद राजू साहू, रूबी सलूजा, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि फणेद्र मिश्रा, योगिता साहू, बेरला ब्लॉक अध्यक्ष सुमित राजपूत, विजय बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण हैं संभव - विधायक दीपेश साहू

विधानसभा के धौराभांठा में उज्ज्वला योजना अंतर्गत 70 महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा में आज केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 70 महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर एवं चूल्हों का वितरण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की। 
     विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि उज्ज्वला योजना केवल रसोई तक सीमित योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना बहनों के जीवन में स्वच्छता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई लौ जलाने का माध्यम है। स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बहन धुएँ में खाना पकाने को मजबूर न हो।” उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आया है और यह योजना महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला बन रही है। 
       विधायक दीपेश साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इनका लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू, डामन साहू, खुमान साहू, थानेश्वर साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहीं। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...