सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन ने सेवानिवृत्त पर किया शाल, श्रीफल से सम्मान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 फरवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के जिला चिकित्सालय में कार्यरत मेट्रन सुश्री रेखा कविलास के 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, जिला चिकित्सालय बेमेतरा के विशेषज्ञ डॉक्टर, चिकित्सा अधिकारी, समस्त नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, सहित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भाव पूर्ण विदाई दी गई। यह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के हॉल में आयोजित किया गया था।
सीएमएचओ बेमेतरा डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने मेट्रन सुश्री रेखा कविलास के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अपने कार्य का अनुभव का उपयोग आम जन के बीच स्वीकार्य के साथ वे अब अपने घर परिवार को भरपूर समय भी दे पाएंगे।
मेट्रन सुश्री रेखा कविलास का कार्यकाल
उल्लेखनीय है कि मेट्रन सुश्री रेखा कविलास ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग 36 वर्ष अपनी सेवाएं दी। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनू में इनका प्रथम नियुक्ति 1 जुन 1990 से मई 1995 तक सेवाएं प्रदान कर 1 जुन 1995 में सिविल अस्पताल, बेमेतरा जिला बनने के बाद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पद एवं इंचार्ज पर कार्यरत रहे, फिर जिला चिकित्सालय में मेट्रन पद पर पदभार ग्रहण कर चिकित्सालय सेवा में सम्पूर्ण योगदान रहा।
जिला चिकित्सालय में इन्होंने कोविड समय अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य में हमेशा आगे बढ़कर अपना योगदान दिया।
सेवा निवृति पर आयोजित बिदाई एवं सम्मान समारोह पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान सुश्री रेखा कविलास ने अनुशासन के साथ मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये।
विदाई समारोह में प्रभारी मेट्रन साजी, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु, नर्सिंग स्टाफ गुरु देवांगन, प्रियंका एक्का, दीपांजलि डेनियल, आरती दत्ता, पैरामेडीकल स्टॉफ श्रीमती गीतांजलि, श्रीमती रानी आदि ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मेट्रन सुश्री रेखा कविलास ने स्वास्थ्य विभाग की पहचान सेवाभाव के साथ शालीनतापूर्वक एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई स्वास्थ्य विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।