बेमेतरा 02 अगस्त 2026 - जैनम मानस भवन रायपुर में आनंदम धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का बेमेतरा के जनसेवक और भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने महाराज को बेमेतरा की माता भद्रकाली माँ का एक सुंदर तैलचित्र भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज के ओजस्वी वचनों को सुनकर उपस्थित सभी लोगों का मन आनंदित हो उठा। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता और सुमित तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।
0 टिप्पणियाँ