शिक्षकों के पदोन्नति, विलंब, एनओसी, काउंसलिंग विषय पर की गई चर्चा
दुर्ग/कवर्धा 03 अगस्त 2026 - संयुक्त संचालक दुर्ग से 3 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता ने शिक्षकों के एनओसी व पदोन्नति संबंधी विषयों को लेकर मुलाकात किया। उन्होंने संयुक्त संचालक से हुए चर्चा के बारे में बताया कि उच्च वर्ग से प्रधान पाठक माध्यमिक शाला में जिन छः लोगो हो हटाया गया है उनके स्थान पर जिन छः लोगो का होना चाहिए इस पर संयुक्त संचालक तैयार है, पर छः उच्च वर्ग शिक्षक जो हाई कोर्ट में अपील किये हैं उनका निर्णय नहीं आया है, जबकि जेडी से जवाब 10.4.26 को दे दिया गया। इसकी जानकारी सँयुक्त संचालक द्वारा बताया गया। जिसके कारण वे काउंसिलिंग नहीं करा पा रहे। वही वर्तमान में पद्दोन्नति सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग एवं उच्च वर्ग से प्रधान पाठक की पद्दोन्नति की तैयारी पूरी है, पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के चलते डीपीआई से मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे। इसके साथ ही जो भी पूर्व में उच्च परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति मांगे थे सीवी रमन से वे पुनः आवेदन लगाएं। इस मुलाकात में सयुक्त संचालक दुर्ग ने उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर जल्द क्रियान्वयन करने की बात कहीं। मुलाकात में संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी विनोद गुप्ता के साथ सहयोगी राजेंद्र कौशिक उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ