एसपी के निर्देश पर तांबे का केबल वायर चोरी प्रकरण में थाना परपोडी पुलिस टीम की कार्यवाही
चोरों के कब्जे से चोरी गए ताँबे के केबल वायर, घटना में प्रयुक्त बाईक एवं कटर, पेंचिंस, छिनी जप्त कर किया बरामद
बेमेतरा 12 सितंबर 2026 - प्रार्थी योगेन्द्र सिरमौर उम्र 34 वर्ष निवासी पेण्ड्रावन थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.08.2026 के शाम करीबन 05 बजे से दिनांक 23.08.2026 के शाम करीबन 05 बजे के परम पूज्य सोलर प्लांट गाड़ाडीह में लगे 10 नग तड़ित चालक खंभा में लगे तांबे का केबल वायर करीबन 320 मीटर कीमती करीबन 40000 रूपये पुरानी इस्तेमाली को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की रिपोर्ट पर थाना दाढी में अपराध सदर धारा 303(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक अजय सोनकर को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर भोजराम वर्मा निवासी खजरी, जागेश्वर ठाकुर निवासी साल्हेपुर, रोहन यादव निवासी सिंघनपुरी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गये ताँबे के केबल वायर कीमती 40000 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल.आर. 7771 कीमती करीबन 25000 रूपये तथा कटर, पेंचिंस, छिनी, कुल जुमला कीमती लगभग 65000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी 01. भोजराम वर्मा पिता नरेन्द्र वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी खजरी थाना घुमका जिला राजनांदगांव, 02. जागेश्वर ठाकुर पिता चंद्रकुमार ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी साल्हेपुर चौकी देवकर थाना साजा, 03. रोहन यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिंघनपुरी थाना साजा जिला बेमेतरा को दिनांक 10.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक अजय सोनकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सतवन सिंह निराला, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह राजपूत, आरक्षक शिव प्रसाद यादव, रमेश चंद्रवंशी, प्रमोद पांडेय सहित थाना परपोडी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ