मांग को लेकर संगठन ने चौकी कड़रका प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
बेमेतरा 03 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना एवं छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने आज 03 अगस्त सोमवार को पुलिस चौकी कड़रका के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बेरला औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत एवं निवासरत बाहरी राज्यों के व्यक्तियों का तत्काल पुलिस सत्यापन कराने की मांग की।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि हाल ही में रायपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर बाहरी राज्यों से आए कुछ असामाजिक तत्वों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की खबरें सामने आई हैं। इससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।
ज्ञापन में संगठन ने 3 प्रमुख मांगे रखीं :
1. बेरला औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियों, कंपनियों एवं ठेकों में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों/कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन किया जाए।
2. किराए के मकानों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों की मुसाफिरी थाना में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।
3. सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना और स्थानीय युवाओं के रोजगार के अधिकारों की रक्षा करना है।
इस अवसर पर गजेन्द्र निषाद जिला उपाध्यक्ष, सोहन परगनिहा ब्लॉक अध्यक्ष, धनंजय निषाद ब्लॉक अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, खिलेंद्र वर्मा, प्रदीप निषाद, प्रमोद निषाद, युवराज, सीरोतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ