एसपी के निर्देश पर खुडमुडी में शिव कुमार पारधी बहेरा से 40 पौवा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोपेड जप्त

साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 18 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा व थाना बेमेतरा/साइबर सेल पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब (7200ml) कीमती करीबन 4200 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोपेड टीवीएस क्रमांक CG 25 F 0122 कीमती करीब 10000 रूपये, कुल जुमला लगभग 14200 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
  थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम मुखबिर से सूचना पर खुडमुडी से बहेरा रोड मां अन्नपूर्णा मिनी राईस मील के पास ग्राम खुडमुडी में शिव कुमार पारधी ग्राम बहेरा को मोपेड टीवीएस में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। 
    जिसमें थाना सिटी कोतवाली में 01 प्रकरण में 01 आरोपी शिव कुमार पारधी पिता गंगाराम पारधी उम्र 33 वर्ष निवासी बहेरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से के कब्जे से 40 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब (7200ml) कीमती करीबन 4200 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोपेड टीवीएस क्रमांक CG 25 F 0122 कीमती करीब 10000 रूपये कुल जुमला लगभग 14200 रूपये, को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक अंनत कोठारी, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ