शिवा मोबाईल रिपेयरिंग दूकान से मोबाईल व नगदी रकम चोरी मामले में एक आरोपी राहुल सारथी गिरफ्तार व प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी

एसपी के निर्देश पर मोबाईल रिपेयरिंग दुकान से मोबाइल व पैसे चोरी के प्रकरण में चौकी खण्डसरा पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 12 सितंबर 2026 - प्रार्थी बलराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ओड़िया पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा ने दिनांक 02.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शिवा मोबाईल रिपेयरिंग नाम से जांता मोड़ के पासा ग्राम ओड़िया में दुकान चलाता हूँ। दिनांक 30.08.2026 को रात्रि करीबन 08 बजे मोबाईल रिपेयरिंग दूकान का शटर बंद कर घर चला गया था, आज दिनांक 02.09.2026 को प्रातः 09 बजे करीबन दूकान खोलने गया देखा तो मेरे दूकान के शटर में लगा हुआ ताला नहीं था दूकान को खोलकर देखा तो मेरे दूकान में रिपेयरिंग के लिये रखा हुआ, 01 नग टच स्क्रीन मोबाईल सेट, ओप्पो कम्पनी का रेनो 7 टच स्क्रीन मोबाईल, 01 नग वीवो कम्पनी का वाय 66 टच स्क्रीन मोबाईल सेट, 02 नग मेरे स्वयं का रीयलमी और वीवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल सेट, 02 नग चार्जर, 03 नग स्पीकर, 01 नग पेनड्राईव जुमला कीमती 13000 रूपये एवं गल्ले में रखा हुआ 2000 नगदी, कुल किमती 15000 रूपये का नहीं था कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 30.08. 2026 से 02.09.2026 के मध्य रात्रि के समय मेरे मोबाईल रिपेयरिंग दूकान का ताला को खोल कर दुकान में प्रवेश कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 305(ए), 331(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
  उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया। 
    प्रकरण के विवेचना के दौरान आरोपी राहुल सारथी उम्र 19 साल निवासी ठाकुरदेव चौक घोठिया मार्ग कवर्धा को हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाईल रिपेयरिंग दुकान का शटर में लगे ताला तोड़कर दुकान से 06 नग मोबाईल सेट, नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया है। 
     प्रकरण में चोरी गये मोबाईल सेट एवं घटना कारित करने में उपयोग किये गये मोटर सायकल को पुलिस चौकी पोड़ी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम के अपराध सदर घारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस के प्रकरण में जप्त होना एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी हैं। 
     प्रकरण में आरोपी राहुल सारथी पिता स्व. अंकलहा सारथी उम्र 19 साल साकिन ठाकुरदेव चौक के पीछे वार्ड नम्बर 25 घोठिया मार्ग कवर्धा थाना व जिला कवर्धा को आज दिनांक 12.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
  इस संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी खंडसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक शशांक शर्मा, देवेन्द्र टंडन, योगेन्द्र सोनी सहित चौकी खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ