शनिवार, 31 मई 2025

तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट

तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विगत दिवस छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री साहू ने सरगुजा, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिलों में तिलहन उत्पादक कृषकों के साथ संपन्न बैठकों की जानकारी प्रदान की, जिसमें परंपरागत एवं नवीन तकनीकों से युक्त तेल पेराई मशीनों का अवलोकन भी शामिल था। 
     श्री साहू द्वारा प्रस्तुत इस विस्तृत विवरण से मुख्यमंत्री श्री साय अत्यंत संतुष्ट हुए एवं उन्होंने तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए स्वरोजगार की संभावनाओं को बल देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएँ हैं। 
        इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री को लकड़ी की पारंपरिक तेलघानी से पेराई किए गए शुद्ध सरसों, तीली एवं मूँगफली के तेल की भेंट अर्पित की, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। यह भेंट न केवल छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और स्वदेशी तकनीक का प्रतीक थी, अपितु राज्य के कृषक समुदाय की मेहनत और आत्मनिर्भरता का जीवंत प्रमाण भी। 
       इस भेंटवार्ता ने न केवल राज्य के तिलहन उत्पादकों के हित में भावी योजनाओं की संभावनाओं को बल दिया, बल्कि पारंपरिक उद्योगों को नवीन दिशा देने की प्रतिबद्धता को भी पुनः पुष्ट किया। 

विधायक दीपेश साहू ने की दो सीसी सड़क हेतु 10 लाख की घोषणा

विधायक दीपेश साहू ने की दो सीसी सड़क हेतु 10 लाख की घोषणा 

जिले का अंतिम समाधान शिविर ग्राम बहेरा में हुआ संपन्न 

2388 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी अधिकारियों ने 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 मई 2025 - छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल “सुशासन तिहार 2025” के अंतिम दिवस पर बेमेतरा जनपद के ग्राम बहेरा में बेमेतरा जिले का अंतिम समाधान शिविर संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम स्तर पर क्रियान्वित करते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदनकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को देना भी था। 
ग्राम बहेरा सहित क्लस्टर की 9 ग्राम पंचायतों केंवाछी, बहेरा का, सिरवाबांधा, भुरकी, गांगपुर ब, लोलेसरा, बैजी, चारभांठा, ढोलिया के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। शिविर में कुल 2388 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2379 का निराकरण किया गया, जो प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण है।
शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इनमें आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को पासबुक वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को श्रवण यंत्र, मोची पेटी, जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक दीपेश साहू ने निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।        
       विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल दर से की गई, जबकि “महतारी वंदन योजना” के माध्यम से महिलाओं को 1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे खातों में दी जा रही है। साथ ही लंबित बोनस की राशि भी किसानों को वितरित की जा चुकी है।      

दो सीसी सड़कों के लिए 10 लाख की घोषणा - शिविर के दौरान बहेरा ग्राम पंचायत की मांग पर विधायक साहू ने दो सीसी सड़कों के निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार जनहित के लिए प्रतिबद्ध है और आपकी सभी मांगों को पूरा करने हेतु संकल्पित है।

नशामुक्त पर शपथ - समारोह के अंत में विधायक श्री साहू ने तंबाकू रहित दिवस के अवसर पर उपस्थित नागरिकों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई और नशामुक्त स्वस्थ समाज की दिशा में जागरूक किया।
                 
जनसेवा के इस अभियान ने जनविश्वास का मजबूत सेतु बनाया - कलेक्टर शर्मा 
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविर के अंतिम दिवस पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा पूरे एक माह तक जिले के ग्रामीण अंचलों में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से हजारों नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। हमने न केवल समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान भी सुनिश्चित किए। बहेरा में आयोजित यह अंतिम शिविर 'जनता के पास प्रशासन' की भावना को साकार करता है। आज का शिविर इस अभियान की सफल परिणति है और यह बताता है कि शासन व प्रशासन जनसेवा के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है। 
            कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान ने शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद व सहभागिता का वातावरण बनाया है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे “जन विश्वास का महापर्व” बताया।
         शिविर में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड प्रहलाद रजक, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, अजय साहू, राजेंद्र शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमति हेमा दिवाकर, जनपद सदस्य मिथलेश वर्मा, सरपंच भीम वर्मा, गजानंद साहू, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, तहसीलदार जयंत पाटले, जनपद सीईओ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। 
            सुशासन तिहार 2025 के इस अंतिम शिविर में न केवल जनसमस्याओं का समाधान किया, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु भी निर्मित किया। 

वासुदेव मोबाइल शॉप से चोरी गए सामानों सहित चोर गिरफ्तार

वासुदेव मोबाइल शॉप से चोरी गए सामानों सहित चोर गिरफ्तार 

चोरी में एक नाबालिक सहित चार आरोपी शामिल, एक आरोपी फरार, तलाश जारी 

सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 

चोरी गये सामान सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों की चोरी गई सामग्री बरामद की गई है। 
       23-24 मई 2025 की मध्यरात्रि को प्रार्थी संजय साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 20 बेमेतरा की दुकान वासुदेव मोबाइल शॉप एवं रिपेयरिंग सेंटर बस स्टैंड बेमेतरा से अज्ञात चोरों द्वारा 58 नग मोबाइल (एंड्रॉयड व कीपैड), मोबाइल एसेसरीज़ व अन्य सामग्री जिसकी अनुमानित कीमत 400000 है, चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
          घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात आरोपियों की पतातलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। 
        वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 30 मई 2025 को कबीरधाम बस स्टैंड से आरोपियों को पकड लिया गया। नसीम अहमद, सलमान खान एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि 23-24 मई 2025 की मध्यरात्रि को आरोपी सलमान खान, नसीम अहमद एवं विधि से संघर्षरत बालक व एक अन्य साथी के साथ सलमान खान के इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04 डीजी 0349 से रायपुर जाने के दौरान रास्ते में पैसे की आवश्यकता होने से बस स्टैण्ड बेमेतरा स्थित मोबाईल दुकान का ताला तोडकर दुकान में रखें मोबाईल व मोबाईल ऐसेसिरिज को चोरी करना बताये। 
        आरोपियों के कब्जे से 11 नग टच स्क्रीन व 6 कीपैड मोबाईल, 9 नग चार्जर, 8 नग केबल, यूएसबी पोर्ट कीमती करीबन 1.40 लाख रूपये व चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन इनोवा (CG 04-DG-0349) कीमती लगभग 5 लाख रूपये, कुल जुमला 6.40 लाख रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी हैं। 
     आरोपीयो नसीम अहमद पिता नफीस खान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 22 एकता चौक कवर्धा थाना कोतवाली जिला कबीरधाम, सलमान खान पिता सैजुद्दीन उम्र 29 साल साकिन आदर्श नगर वार्ड नं. 05 कवर्धा थाना कोतवाली जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, विनोद सिंह, निरंजन वैष्णव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

थान खम्हरिया पुलिस ने आरोपी से 51 पौवा शराब व वाहन किया जप्त

थान खम्हरिया पुलिस ने आरोपी से 51 पौवा शराब व वाहन किया जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी कडी में 30 मई 2025 को थाना थान खम्हरिया स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि करन सतनामी ग्राम उमराव नगर का अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जे.एस. 1363 के पेट्रोल टंकी के सामने अवैध शराब बिक्री हेतु अवैध रूप धन अर्जित करने के उद्देश्य से एक काले रंग की लेडिस बैग में शराब रखकर थानखम्हरिया से गांव उमरावनगर की ओर जा रहा है की सूचना पर थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम उमराव नगर बाईपास थानखम्हरिया मुख्य मार्ग के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। 
            रेड कार्यवाही के दौरान उमरावनगर बाईपास थानखम्हरिया मुख्य मार्ग के पास उमराव नगर निवासी करन सतनाम को अवैध शराब बिक्री हेतु अवैध रूप धन अर्जित करने के उद्देश्य से शराब परिवहन करते पकडा गया।
       आरोपी करन सतनामी पिता चैन प्रसाद सतनामी उम्र 30 वर्ष निवासी उमराव नगर खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के कब्जे से एक काले रंग की लेडिस बैग में रखे 31 पौवा देशी प्लेन एवं 20 पौवा देशी मसाला, कुल 51 पौवा देशी प्लेन/देशी मसाला शराब किमती 4480 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 09 जे.एस. 1363 कीमती 80000 रूपये, कुल जुमला 84480 रूपये को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी, दिनेश निषाद एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

भाजपा चाहती हैं कि लोग उनके इशारे में सांस ले और चलें, इसलिए आज संविधान को आवश्यकता है इन भाजपाईयों से बचाने की - आशीष छाबड़ा

भाजपा चाहती हैं कि लोग उनके इशारे में सांस ले और चलें, इसलिए आज संविधान को आवश्यकता है इन भाजपाईयों से बचाने की - आशीष छाबड़ा 

संविधान बचाओ रैली के बहाने कांग्रेस ने भरी हुंकार 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गांधी मैदान राम मंदिर परिसर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जहां एक ओर रैली में जिले भर से आए हुए विभिन्न कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं की संख्या को देखकर कांग्रेस नेताओं के जोश में इजाफा हो गया। इसी बहाने कांग्रेस ने आने वाले समय के लिए अपने हुंकार भी रैली के माध्यम से भर दी। रैली को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ सहित पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे, विधायक देवेंद्र यादव ने संबोधित किया। 
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आज संविधान बचाओ रैली पर आपको यह बताना चाहता हूं कि यह रैली हम क्यों कर रहे हैं, ऐसा नहीं है कि भाजपा वाले संविधान को फाड़ रहे हैं बल्कि बीजेपी वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान जो हम सभी को स्वतंत्रता के साथ जीने के आजादी देता है एक दूसरे के धर्म के मान सम्मान के साथ जीने की आजादी देता है, यहां का सामाजिक ताना-बाना प्रशासनिक तथा संवैधानिक संस्थाएं जो संविधान निर्मत है में छेड़छाड़ कर रही है। संविधान के जो प्रावधान है तथा जो संवैधानिक संस्थाएं हैं इन सभी को खोखला करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। आज सभी संवैधानिक संस्थाओं चाहे वह न्यायालय हो चाहे वह स्वतंत्र जांच एजेंसियां हो अथवा शैक्षणिक संस्थाएं उन सभी में अपनी कट्टर और आरएसएस संघी विचारधारा को लागू करने के लिए इनमें फेरबदल किया है और जहां फेर बदल नहीं कर पा रहे हैं, वहां खोखला कर रहे हैं। चाहे बात निर्वाचन आयोग की हो, लोकायुक्त की हो, न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति की हो या मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के प्रावधान बदल दिए गए। अपने हिसाब से चुनाव मैनेज करने के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र में मतदाता से ज्यादा वोट पड़े हैं। आज देश में जब भी चुनाव होता है आम जनता ईव्हीएम शक को नजर से देखती हैं। आज पूरे देश में हिंदू मुस्लिम भाई-भाई को शक की नजर से देख रहा है। आज संविधान खतरे में है, हर वह चीज जो भारतवासियों को स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने की आजादी देता है, लोगों को न्याय देता है, भाजपा की आंखों में खटकता है। भाजपा यह चाहती हैं कि लोग उनके इशारे में सांस ले और चलें, इसलिए आज संविधान को इन भाजपाईयों से बचाने की आवश्यकता है। रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने अधिकारियों व प्रभारियों की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु ली समीक्षा बैठक

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने अधिकारियों व प्रभारियों की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु ली समीक्षा बैठक 

शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के साथ करने दिये गए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू द्वारा आज पुलिस कार्यालय बेमेतरा में लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
        बैठक के दौरान एसएसपी श्री साहू द्वारा पुलिस अनुविभाग बेमेतरा एवं बेरला के साथ-साथ संबंधित थानों एवं चौकियों में लंबित शिकायतों की अनुविभाग एवं थाना-वार समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा "आज करेंगे, कल करेंगे" जैसी मानसिकता से बचते हुए सभी शिकायतों का गंभीरता से जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जन शिकायत, सीपी ग्राम, सीएम जनदर्शन, ई-समाधान एवं अन्य पोर्टल में आने वाले शिकायतों का भी समीक्षा कर गंभीरता से जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। 
   उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
         इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, थाना प्रभारी दाढ़ी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी खंडसरा प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, सउनि छोटेलाल बंजारे, प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसडीओपी बेमेतरा/बेरला रीडर प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह क्षत्री, आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार, शिकायत शाखा से आरक्षक ताम्रध्वज चतुर्वेदी तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। 

आरोपियों को हथकड़ी लगाने एवं रायफल के रख-रखाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आरोपियों को हथकड़ी लगाने एवं रायफल के रख-रखाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 - रक्षित केंद्र बेमेतरा में आज आयोजित जनरल परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
         इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उन्हें हथकड़ी लगाने की सही विधि तथा रायफल के उचित खोल-जोड़ और रख-रखाव के बारे में प्रशिक्षण देना था। सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को इस संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके। 
      इस अवसर पर एसएसपी श्री साहू ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क, सजग एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करना आवश्यक है। 
            कार्यशाला में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, चौकी प्रभारी मारो सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, साथ ही सउनि दिलीप सिंह, दीनानाथ सिन्हा, छोटे लाल बंजारे, गुहाराम वारे, सुरेश राजपूत, सउनि (अ) दीपक गर्जेलवार एवं एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने 'ओ.आर.' के माध्यम से सुनी अधिकारी व पुलिस जवानों की समस्याएं

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने 'ओ.आर.' के माध्यम से सुनी अधिकारी व पुलिस जवानों की समस्याएं 

समस्याओं के यथोचित निराकरण का दिया आश्वासन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 शुक्रवार - रक्षित केन्द्र बेमेतरा में आयोजित जनरल परेड उपरांत 'ओ.आर.' के माध्यम से अधिकारी व पुलिस जवानों की समस्याएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के समक्ष प्रस्तुत की गईं। 
       इस अवसर पर एसएसपी श्री साहू ने सभी अधिकारी व जवानों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के यथासंभव त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता व मनोबल को बनाए रखने के लिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। 
     इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, चौकी प्रभारी मारो सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, सउनि दिलीप सिंह, दीनानाथ सिन्हा, छोटे लाल बंजारे, गुहाराम वारे, सुरेश राजपूत, सउनि (अ) दीपक गर्जेलवार, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजुद रहें। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड 

शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट एवं अन्य संसाधनों का किया निरीक्षण 

वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 शुक्रवार - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड मंल आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
      इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया। 
परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। एसएसपी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। 
          एसएसपी श्री साहू ने शासकीय विभिन्न वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। 
       इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, चौकी प्रभारी मारो सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, सउनि दिलीप सिंह, दीनानाथ सिन्हा, छोटे लाल बंजारे, गुहाराम वारे, सुरेश राजपूत, सउनि (अ) दीपक गर्जेलवार, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये। 

गुधेली सुशासन तिहार में विधायक दीपेश साहू ने टीबी मरीजों को वितरण किया फूड बास्केट

गुधेली सुशासन तिहार में विधायक दीपेश साहू ने टीबी मरीजों को वितरण किया फूड बास्केट 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 - आज ग्राम पंचायत गुधेली में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित की। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाय.के. ध्रुव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार कुंजाम उपस्थित थे।
            टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा जनसमुदाय से समन्वय स्थापित करते हुए निक्षय मित्र अभियान के माध्यम से मरीजों को सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, कॉरपोरेट सेक्टर, सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ आदि को निक्षय मित्र बनकर मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। 
             सुशासन तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत गुधेली के उपसरपंच पंकज वर्मा द्वारा पाँच टीबी मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट वितरित किए गए एवं उनका पंजीयन किया गया। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग बेरला की ओर से आभार व्यक्त किया गया। 
          शिविर में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक यशवंत चंद्राकर, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक वरिष्ठ पर्यवेक्षक दिनेश गंगबेर, मेडिकल ऑफिसर क्लस्टर गुधेली, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भालेसर करिश्मा यदु, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारी, आरएचओ, समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
  समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 

शुक्रवार, 30 मई 2025

समाधान शिविर कुरलु में विधायक ईश्वर साहू ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

समाधान शिविर कुरलु में विधायक ईश्वर साहू ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन उत्सव के अंतर्गत भी प्रत्येक आयोजन में ग्रामीणों को जल बचाने एवं सुरक्षित करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत कुरलूं में आज 30 मई को अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने, जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं वर्षा ऋतु के आगमन पर बाड़ी, तालाब, शासकीय भवन, सड़क किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों में पौधारोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का संदेश दिया। 
  तत्पश्चात सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए जल बचाने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी - इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराएं। कुरलू ग्राम में आयोजित इस समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, जिला पंचायत सदस्य अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष नारद वर्मा सहित सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में साजा जनपद के सीईओ संतोष घोषले, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा. या. से.) हंसराज साहू, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कश्यप सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से जल संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में जल के प्रति संवेदनशीलता एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हुई है। 

जल्द होगी समस्या का समाधान, जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि - विधायक दीपेश साहू

जल्द होगी समस्या का समाधान, जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि - विधायक दीपेश साहू

चोरभट्टी के ग्रामीणों ने मुर्गी दाना कंपनी से फैल रही दुर्गंध को लेकर विधायक दीपेश साहू को सौंपा ज्ञापन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा के ग्राम चोरभट्टी के ग्रामीणों ने आज विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के पास संचालित मुर्गी दाना (कृमि पालन) यूनिट से फैल रही गंभीर दुर्गंध और स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की शिकायत को लेकर विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौपा है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त इकाई से निकलने वाली अत्यधिक दुर्गंध से न केवल चोरभट्टी, बल्कि आस-पास के गांव जैसे मटका, ताला और जिया कॉलेज क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं। 
     ग्राम पंचायत चोरभट्टी की सरपंच रेखा पात्रे और सचिव राजकुमार साहू द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह इकाई बस्ती के करीब स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी, बदबू के कारण उल्टी जैसी स्थिति और मानसून में हालात और अधिक खराब होने की आशंका जताई गई है। 
             विधायक दीपेश साहू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि अविलंब स्थल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि “ग्रामवासियों की सेहत और जीवन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि यह इकाई नियमों के विपरीत या बिना पर्यावरणीय मानकों के स्थापित है, तो उसे बंद कराना सुनिश्चित किया जाएगा।” 
       विधायक श्री साहू ने यह भी बताया कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात कर क्षेत्र का निरीक्षण करवाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो पर्यावरण विभाग एवं जनस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी हस्तक्षेप कराया जाएगा। 
      ग्रामीणों ने विधायक श्री साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। 

यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का हैं सशक्त माध्यम - विधायक दीपेश साहू

यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का हैं सशक्त माध्यम - विधायक दीपेश साहू 

गुधेली में समाधान शिविर का आयोजन, मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 मई 2025 - छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल "सुशासन तिहार 2025" के अंतर्गत बेरला जनपद के ग्राम गुधेली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू रहे, जिनकी उपस्थिति ने शिविर की गरिमा और प्रभावशीलता को नई ऊंचाई प्रदान की। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। इस अवसर पर 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
14 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की भागीदारी - ग्राम गुधेली क्लस्टर की 14 ग्राम पंचायतों मे गुधेली, बोरसी, गोंडगिरी, खमतराई, गाड़ामोड़, खंगारपाठ, कोहडिया, कंडरका, खुडमुड़ी, बेरलाकला, भालेसर, लाटा, उफरा, हरदी के ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 7687 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7666 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर प्रशासन ने अपनी संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय दिया।
विभिन्न योजनाओं के सामग्री एवं लाभों का वितरण - शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को किसान किताब, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मछली जाल और बैंक पासबुक आदि का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "नोनी सुरक्षा योजना" और "प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना" के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। "सुकन्या समृद्धि योजना" के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं को बैंक पासबुक प्रदान की गई।
        इस अवसर पर अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन भी किया गया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गईं। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी साझा की, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं से सीधा जुड़ने का अवसर मिला। 

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश - शिविर के समापन पर विधायक दीपेश साहू सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया और आम नागरिकों से अधिक संख्या में पौधरोपण कर जल संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने की अपील की। विधायक दीपेश साहू ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहली बार इस तरह के समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाएं हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जो वर्षों से लंबित थे।
       महिलाओं को “महतारी वंदन योजना” के तहत 1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10000 वार्षिक सहायता और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6000 वार्षिक सहायता दी जा रही है।
          विधायक श्री साहू ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी करें और शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर आपकी कोई समस्या रह जाती है तो बेहिचक मुझसे संपर्क करें, मैं आपका सेवक हूं और हर परिस्थिति में आपके साथ हूं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा, बेरला जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिया, पोषण वर्मा, यशवंत वर्मा, सभी 14 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी संवैधानिक संस्थाओं को आरएसएस के एजेंडे के अनुसार तोड़ मरोड़ रही है, संवैधानिक ढांचा हो रहा है ध्वस्त - आशीष छाबड़ा

भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी संवैधानिक संस्थाओं को आरएसएस के एजेंडे के अनुसार तोड़ मरोड़ रही है, संवैधानिक ढांचा हो रहा है ध्वस्त - आशीष छाबड़ा 

संविधान बचाओ रैली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने की बैठक 

जिला मुख्यालय में 31 को संविधान बचाव रैली का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 31 मई को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वाधान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय में जिला कांग्रेसियों की बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार चाहे केंद्र हो अथवा राज्य सभी संवैधानिक संस्थाओं को आरएसएस के एजेंडे के अनुसार तोड़ मरोड़ रही है, संवैधानिक ढांचा ध्वस्त हो रहा है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आम जनता में इस बात को पहुंचाने के लिए 31 मई को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी कांग्रेसियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है तथा किस तरह भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दमन किया जा रहा है, उसे आमजनता तक घर-घर जाकर पहुंचना है।
जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस रैली के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़, छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, गुरु रुद्र कुमार, पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उक्त बैठक में ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, हरीश साहू सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, दिनेश कुमार पटेल अध्यक्ष सेवादल, टीआर जनार्दन, मनोज शर्मा, सनतधर दीवान, जोगिंदर छाबड़ा, सुनील नामदेव, दीपक दिनकर, चंद्र कुमार सीतलानी, श्रीमती रश्मि मिश्रा, रीता पांडे, रूबी सलूजा, हेमीन यादव, जनता साहू, शत्रुघ्न साहू, अजय राज सेन, शंकर सिंह चौहान, वाहिद रवानी, रूप सिंह साहू, रवि गुप्ता, राम यदु, बालक दास, राघवेंद्र मनु, देवशरण, पप्पू साहब, टोकेश्वर साहू, रोमन वर्मा, राहुल जोशी, मोहन वर्मा, राजू वर्मा, मिर्ची लाल साहू, गुरेन्द्र वर्मा, कुमार वर्मा, राजू वर्मा, रामकुमार ठाकुर, देवा गर्ग, सीताराम यदु, मोहन वर्मा, कौनन अली, कुंजी लाल दुबे सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

गुरुवार, 29 मई 2025

किसान नेता योगेश तिवारी को राकेश पाण्डेय ने समर्थकों संग दी बधाई

किसान नेता योगेश तिवारी को राकेश पाण्डेय ने समर्थकों संग दी बधाई 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश भर से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुखमयी मैरिज पैलेस पिरदा (भिभौरीं) में समर्थकों के साथ शामिल हुआ। कार्यक्रम में सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी से मिलकर युवाओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भाजपा साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय, राखी जोबा सरंपच भीषण साहू, उपसरंपच अर्जुन भारती, गणेश रात्रे, राम प्रसाद साहू, बसंत सतनामी, कन्हैया साहू ने गुलदस्ता भेंट कर श्री तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

संत कबीर के विचार आज भी दिखा रहे हैं समाज को दिशा - विधायक दीपेश साहू

संत कबीर के विचार आज भी दिखा रहे हैं समाज को दिशा - विधायक दीपेश साहू 

संत कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ग्राम सिवार में संत कबीरदास साहेब के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल ने किया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने संत कबीर के जीवन, विचारधारा और सामाजिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा “संत कबीरदास ने जात-पात, छुआछूत, पाखंड और अंधविश्वास के विरुद्ध जो क्रांतिकारी विचार प्रस्तुत किए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन समाज में समरसता, सत्य और मानवता के सिद्धांतों का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों, गुरुओं और सामाजिक सुधारकों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित कर रही है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करें। 
विधायक श्री साहू ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा गांव सिवार ने जिस श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ इस आयोजन को किया है, वह अनुकरणीय है। मैं सभी ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि आपकी संस्कृति, पहचान और विकास के लिए हरसंभव सहयोग करूंगा। इस अवसर पर कई विकास योजनाओं की भी चर्चा हुई और ग्रामीणों ने स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित ज्ञापन भी विधायक को सौंपा, जिन्हें विधायक साहू ने गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे गांव और क्षेत्र के मेघावी छात्र छात्राओं का सील्ड भेटकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय साधु-संत, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

घासीदास बाबा सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि थे सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा - योगेश तिवारी

घासीदास बाबा सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि थे सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा - योगेश तिवारी 

कुसमी के सतनामी समाज विकास समिति कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर कुसमी के वार्ड क्रमांक 2 में आज सतनामी समाज विकास समिति एवं समस्त नगरवासी कुसमी के तत्वावधान में संत समागम कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग "सत्य बोलव, दूसर ला पीरा नई देहव, समानता अउ भाईचारा में जियव" को समाज के बीच प्रसारित करना और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ना था। योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा "गुरु घासीदास बाबा सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे। उन्होंने जात-पात, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ 'सत्य' और 'अहिंसा' का जो दीप जलाया, वो आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। ऐसे संत समागमों से हमें उनके विचारों को फिर से आत्मसात करने का अवसर मिलता है।" 
     कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, चंद्रप्रकाश साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कुसमी, राधेश्याम देवांगन नगर पंचायत उपाध्यक्ष, समीर साहू सभापति, जगमोहन पार्षद, श्रवण साहू पार्षद, श्रीमती रामशिला साहू पार्षद, श्रीमती राजकुमारी साहू पार्षद, ताराचंद सेवक समिति अध्यक्ष, बलराम दिवाकर समिति उपाध्यक्ष, विनोद भारती, प्रकाश देसलहरे, अनिल सोनवानी, चंद्रकुमार बारले, हरिश्चंद्र मारकंडे, जगमोहन टंडन, प्रवीण गायकवाड़, सत्यचंद्र कोसले, सुशील सोनवानी, सुरेश कुरे, नितेश, हेमंत, धनेश्वर सहित युवा, महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहे। पारंपरिक भजन, विचार गोष्ठी और दीप प्रज्वलन से वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बना रहा। 

राजस्व मामलों का प्रभावी क्रियान्वयन हो प्राथमिकता - कलेक्टर रणबीर शर्मा

राजस्व मामलों का प्रभावी क्रियान्वयन हो प्राथमिकता - कलेक्टर रणबीर शर्मा 

जनसामान्य के कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 मई 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्टोरेट के दिशा सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अपने-अपने अनुविभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
           कलेक्टर श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जन सामान्य अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए प्रशासन से अपेक्षा लेकर आते हैं। ऐसे में विलंब या लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, अविवादित नामांतरण जैसे कार्यों को नियमित रूप से समयसीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।
       बैठक में स्वामित्व योजना, वय वंदन कार्ड अभियान तथा युक्तियुक्तकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुभाग में वय वंदन कार्ड की प्रगति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी चावल उत्सव की तैयारियों को भी समय रहते पूर्ण करने को कहा। प्री-मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने बाढ़ आपदा से निपटने हेतु नामित नोडल अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 5 जून को प्रस्तावित पर्यावरण दिवस की तैयारियों की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को कहा।
            बैठक में भू-अर्जन, डिजिटल हस्ताक्षर, भुईयां सॉफ्टवेयर, ई-कोर्ट, आरबीसी 6-4, अतिक्रमण, वृक्ष कटाई, विवादित खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी, एसडीएम बेरला श्रीमती दीप्ति वर्मा, एसडीएम साजा श्रीमती पिंकी मनहर सहित सभी संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। 

खाद्य मंत्री के मुख्य अतिथ्य में ग्राम अंधियारखोर में नवागढ़ का अंतिम समाधान शिविर संपन्न

खाद्य मंत्री के मुख्य अतिथ्य में ग्राम अंधियारखोर में नवागढ़ का अंतिम समाधान शिविर संपन्न 

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में सामग्री का वितरण 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 मई 2025 - पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिला बेमेतरा में सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से कलस्टर वार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा है। 
      नवागढ़ विकासखंड की बात करें तो आज गुरुवार को इस विकासखंड का ग्राम पंचायत अंधियारखोर में अंतिम समाधान शिविर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। कलस्टर अंधियारखोर में 18 ग्राम पंचायत जिसमे अंधियारखोर, सिवनी, हाथाडाडू, जुनाडाडू, खपरी एन, नांदल, घठोली, बरबसपुर, जेवरा एन, मक्खनपुर, बहरबोड, नेउर, रूसें, गोपालमैना, तोरा, दुरासेमरिया, खैरी, समेसर गांव के ग्रामीण शामिल हुए। 
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मंच पर अध्यक्ष जनपद नवागढ़ खोरबहरा राम साहू, अजय साहू सहित पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
         मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं में राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदना’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र, पोषण किट आदि हितग्राहियों को वितरित किए। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया, गर्वभती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक किट का वितरण किया।
     इन ग्रामों के लोगों ने सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत बीते 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक समाधान पेटी और ऑन लाइन प्राप्त 5469 आवेदनों पर की गई कार्रवाई को संबंधित अधिकारियों ने पढ़कर बताया। साथ ही विभागीय योजनाएं भी साझा की। इसके अलावा विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया। 
           नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभी समाधान शिविरों में खाद्य मंत्री श्री बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, माँग व शिकायत भी सुनी और उनका निराकरण भी कराया। 
           कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया और बताया कि सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से 140780 आवेदन समाधान पेटियों के माध्यम से प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया सबसे ज़्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास से संबंधित है। शिकायत संबंधी 3 हज़ार है। उन्होंने बताया कि अधिकांश आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है। 
         श्री बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल तथा 18 लाख आवासों की स्वीकृति जैसी योजनाएं जनकल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने कहा छोटी छोटी समस्याओं, मांग व शिकायत संबंधी निराकरण के लिए आवेदनकर्ता को दप्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। स्वयं अधिकारी आवेदनों के संबंध में स्वय शिविर में जानकारी दे रहे है। यानी समाधान शिविर ने बदली प्रशासनिक तस्वीर बदल गयी है। हर ग़रीब का सरकारी योजना का लाभ दिलाना सरकार का काम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे पूरा कर रहे है । 
          उन्होंने कहा कि हाल ही जिले में ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। आने वाले महीने में और पंचायतों में इनकी स्थापना की जाएगी और जल्द ही सभी पंचायतों में इन सुविधा केन्द्रों की स्थापना होगी। इन केन्द्रों में हितग्राही महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं की राशि का आहरण कर सकेंगे और आय, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भूमि के पंजीयन में अनेक रिफॉर्म किए गए हैं। अब रजिस्ट्री करते ही नामांतरण का काम हो जाएगा ये बहुत बड़ा रिफॉर्म है। रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। 

मंत्री की अपील - मंच से मंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए धान की बजाय कम पानी वाली फसलें जैसे चना, गेहूँ और दलहन बोएँ। साथ ही पंच-सरपंचों को कहा कि ज़रूरत पड़ने पर पानी टैंकर के माध्यम से मोहल्लों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

कलेक्टर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी 

किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू, जो चलेगा 29 मई से 12 जून तक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 मई 2025 - किसानों की मदद के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू। यह अभियान आज 29 मई से 12 जून 2025 तक चलेगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट परिसर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत चार प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल, उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना, उप संचालक पशु चिकित्सा भगत सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
          उप संचालक कृषि ने बताया कि ये रथ जिले के चारों विकासखंडों के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ जुड़े विभाग पशुपालन, उद्यानिकी और मत्स्य पालन आदि की योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा। चिह्नांकित कलस्टर 78 ग्राम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से संवाद करेंगे।  

बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर शर्मा ने किया निरीक्षण

बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर शर्मा ने किया निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 मई 2025 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग (BSCN25) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन की गई थी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा में कुल 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसके मद्देनज़र आज सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं जिला दंडधिकारी रणबीर शर्मा ने शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बीएससी नर्सिंग भर्ती परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में 480 कुल परीक्षार्थी जिसमें 324 परीक्षार्थी उपस्थित 156 अनुपस्थि थे, इसी प्रकार लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में 360 कुल परीक्षार्थी 256 उपस्थित व 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित थें, इसी प्रकार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में 360 कुल परीक्षार्थी 258 उपस्थित व 102 परिक्षार्थी अनुपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में 113 कुल परीक्षार्थी जिसमें 78 उपस्थित व 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार कुल परीक्षार्थी 1313 जिसमें 916 परीक्षार्थी उपस्थित और 397 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
          इस दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने केंद्र के प्रत्येक कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की जानकारी ली। इस निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया की सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करना था। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं को देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया और किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए। 

पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने के नाम से लिंक के मैसेज से रहें सावधान - एसएसपी रामकृष्ण साहू

पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कराने के नाम से लिंक के मैसेज से रहें सावधान - एसएसपी रामकृष्ण साहू
 
वॉट्सऐप, मैसेज के माध्यम से आने वाले लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें और बिना सोचे समझे किसी लिंक पर क्लिक न करें 

थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध होने से बचें 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा एवं डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आमजन से महत्वपूर्ण अपील की गई है। 
        हाल ही में एक किसान को पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी के नाम पर एक संदिग्ध लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने से उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बैंक खाते से हजारों रुपये की राशि जालसाजों द्वारा निकाल ली गई। पीड़ित ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। 
      बेमेतरा पुलिस की अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, फर्जी लिंक और लुभावने ऑफर्स से बचें जो व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से आते हैं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें। किसी भी योजना या बैंकिंग सेवा का लाभ केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। गूगल पर दिखने वाले फर्जी हेल्पलाइन नंबर से सावधान रहें। किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या वाट्सऐप कॉल को रिसीव न करें। सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) को सुरक्षित रखें, पासवर्ड मजबूत बनाएं और प्रोफाइल लॉक करें। साइबर फ्रॉड होने पर इसकी शिकायत थाने/साइबर थाने या हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें।    
       पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “सायबर प्रहरी अभियान”की शुरुआत बेमेतरा जिले में की गई है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक थाना/चौकी स्तर पर बीट वाइज साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
            जनता से अनुरोध है कि वे नजदीकी थाना/चौकी के बीट प्रभारी से संपर्क कर इस अभियान से जुड़ें और साइबर प्रहरी बनें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है थोड़ी सी सजगता कई गंभीर अपराधों से बचा सकती है। 
   नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता से ही साइबर फ्राड से बचा जा सकता है। 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली मालमुंशी एवं मद्दगारों की समीक्षा बैठक

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली मालमुंशी एवं मद्दगारों की समीक्षा बैठक 

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश 

ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों, होटलों, ढाबों, लॉज और किरायेदारों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने दिये निर्देश 

बंदी गृह के सुरक्षा में लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
      
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) द्वारा आज पुलिस कार्यालय बेमेतरा में जिले के समस्त थाना/चौकी के मालमुंशी एवं मद्दगारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना था। 
        एसएसपी श्री साहू ने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं प्रमुख संस्थानों जैसे कि औद्योगिक इकाइयाँ, फैक्ट्री, ऑयल डिपो, गैस गोदाम, पेट्रोलियम भंडारण, बैंक एवं अन्य केंद्र/राज्य शासकीय कार्यालयों की सूची संधारित करने तथा संबंधित जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसमें संस्थानों के संपर्क, मानव संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस/अनुमतियाँ, जोखिम मूल्यांकन एवं आपदा प्रबंधन की स्थिति भी शामिल है। सभी प्रमुख संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देशित किया गया। 
एसएसपी श्री साहू ने "समाधान ऐप" के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि मकान मालिक एवं होटल/लॉज संचालक किरायेदारों एवं यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड करें। प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौपाटी, सिनेमाघरों में चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने, एवं संदिग्ध व्यक्तियों ठेला/गुमटी लगाने वाले, फेरीवालों की पहचान कर आवश्यक चेकिंग कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
         मकान मालिकों से अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान देने से पूर्व उसकी सूचना नजदीकी थाना में अनिवार्य रूप से दें। होटल/लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे रुकने वाले सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड जांचें और समाधान ऐप में उनका विवरण दर्ज करें। उन्होनें ने ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। 
       उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी (बंदी गृह) में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई घोर लापरवाही मानी जाएगी। पुलिस कस्टडी (बंदी गृह) में आरोपियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
             एसएसपी श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह क्षत्री, सुखेलाल बंजारे, शिव कुमार बंजारे, अशरफ खान, नरेन्द्र सिंह, डामेश्वर सिंह, फागेश्वर देशमुख, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, रोशन वर्मा, कपिल चंद्रवंशी, मालिक राम सिन्हा, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, चंद्रेश कुमार जोशी सहित जिले के थाना/चौकी के मालमुंशी, मद्दगार एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। 

मानसून आने के पहले ज़िले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू

मानसून आने के पहले ज़िले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू 

ज़िला स्तर पर कंट्रोल रूम आगामी 01 जून से चौबीसों घण्टे खुले रहेंगे 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 मई 2025 - आगामी मानसून 2025 को देखते हुए प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट भवन स्थित कक्ष क्रमांक 04 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जो 01 जून 2025 से आगामी आदेश तक 24 X 7 (कन्ट्रोल रूम) क्रियाशील रहेगा। कक्ष कमांक 04 में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07824-222103 पर आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है। यह कन्ट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेंगा।
      कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु जिला स्तर पर सुश्री पिंकी मनहर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, राहत शाखा बेमेतरा को नोडल अधिकारी (मो.नं. 7974880334) एवं पवन सिंह परमार अधीक्षक कार्यालय कलेक्टर जिला को सहायक नोडल अधिकारी (मो.नं.- 9630198250) नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाइये गई है। 

डीएपी के स्थान पर विकल्प के रूप एसएसपी एवं एनपीके खाद का करें उपयोग

डीएपी के स्थान पर विकल्प के रूप एसएसपी एवं एनपीके खाद का करें उपयोग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 मई 2025 - जिले में खरीफ सीजन 2025 की तैयारी जोरों पर है। किसानों की खेती-किसानी गतिविधियाँ प्रारंभ हो गई हैं। जिले में ऋणी कृषकों की संख्या अधिक होने के कारण शासन द्वारा सहकारी एवं निजी दुकानों को खाद आबंटन का अनुपात 60:40 के स्थान पर 70:30 निर्धारित किया गया है। इसका अर्थ है कि 70 प्रतिशत या उससे अधिक खाद की आपूर्ति रैक प्वाइंट से बेमेतरा जिले को मार्कफेड के माध्यम से की जा रही है। 
       कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने खाद-बीज के आबंटन, भण्डारण और किसानों तक वितरण की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद एवं बीज का वितरण पंजीकृत किसानों को समितियों के माध्यम से समय पर सुनिश्चित किया जाए। 
           समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में डीएपी खाद की माँग अधिक है, परंतु इसकी उपलब्धता माँग की तुलना में कम है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) एवं एनपीके (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पोटाश) खाद के उपयोग की जानकारी दी जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं समसामयिक सलाह प्रदान करें, जिससे किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। 
  श्री शर्मा ने कहा कि खाद बीज की उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण की नियमित समीक्षा की जाएगी। शासन द्वारा जिले के लिए कुल खाद भण्डारण का संशोधित लक्ष्य 58415 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 39905 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुकी है, जो पिछले वर्ष के कुल खाद वितरण का 65.4 प्रतिशत है। इसमें से 22811 मीट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है, अर्थात अब तक 39 प्रतिशत खाद का वितरण हो चुका है। 
    डीएपी खाद का संशोधित लक्ष्य 5667 मीट्रिक टन है, जिसके विरुद्ध 3752 मीट्रिक टन खाद समितियों में भण्डारित की जा चुकी है। यह लक्ष्य का 66 प्रतिशत है। किसानों से अपील की गई है कि समितियों में उपलब्ध खाद का शीघ्र उठाव करें। 
  कृषि विभाग द्वारा जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में एसएसपी एवं एनपीके खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। कृषि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में 3202 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट एवं 2255 मीट्रिक टन एनपीके खाद उपलब्ध है। सिंगल सुपर फास्फेट में 16 प्रतिशत फास्फोरस और 11 प्रतिशत सल्फर पाया जाता है, जो फसल के लिए अत्यंत उपयोगी है। 
  इसलिए किसानों से अपील है कि वे डीएपी खाद की कमी की स्थिति में सिंगल सुपर फास्फेट एवं एनपीके खाद का उपयोग करें और उन्नत, स्वस्थ्य एवं लाभकारी खेती करें। 

बुधवार, 28 मई 2025

सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा के साथ प्राप्त होगी सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति - विधायक ईश्वर साहू

सड़क निर्माण से आवागमन में सुविधा के साथ प्राप्त होगी सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति - विधायक ईश्वर साहू 

विधायक ने किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन  
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विधानसभा साजा के ग्राम जाताघर्रा से कन्हारपुरी तक सड़क निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे साजा विधानसभा विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। विधायक श्री साहू विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। भूमिपूजन किये गए सड़क की कुल लम्बाई 3.50 किलोमीटर होगी, जिसकी निर्माण लागत 481.71 लाख (अर्थात 4 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपये) है। सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर साहू थे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्राथमिक मांगों में से एक रही है। इसके पूर्ण होने से न केवल ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। मेरी प्रतिबद्धता है कि क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। यह सड़क विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।” कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों ने विधायक श्री साहू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है और अब उन्हें आवागमन में भारी सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम मे जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष लिमन साहू, मंडल अध्यक्ष धमधा लोकेन्द्र भट्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा श्वेता शर्मा, रोहित राजपूत, रमनलाल यादव, देवी वर्मा, सुखराम वर्मा, धरमपाल वर्मा, सागर वर्मा, बुधारु साहू सहित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

भाजपा सरकार स्कूल नहीं, चलाना चाहती हैं शराब दुकान - आशीष छाबड़ा

भाजपा सरकार स्कूल नहीं, चलाना चाहती हैं शराब दुकान - आशीष छाबड़ा  

शिक्षा विभाग में हो रहे युक्तिकरण को लेकर आशीष छाबड़ा ने किया कटाक्ष 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर हो रहे शिक्षा विभाग के युक्ति युक्तिकरण को भाजपा सरकार की आम जनता को शिक्षा से दूर करने की एक साजिश करार दिया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहां शिक्षा को लेकर एक नई पहल की गई थी, पूरे राज्य में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के माध्यम से अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद स्मृति अंग्रेजी माध्यम में स्कूल खोले गए थे। स्कूल के भवनों के रखरखाव जीर्णोधार के लिए स्कूल जतन योजनाए प्रारंभ की गई थी। शिक्षकों के रिक्त पदों को व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भरा गया था। वहीं दूसरी ओर आज भाजपा सरकार प्रदेश में 10000 से भी ज्यादा स्कूलों को बंद करने जा रही है, जो साफ दिखता है कि भाजपा के नियत में ही खोट है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा के लिए विद्या के मंदिर नहीं प्रदेश की जनता को शराबी बनाने के लिए मदिरालय खोलना चाहती है और उसी में लगी हुई है। यही कारण है कि लोकसभा एवं नगरी निकाय तथा त्री स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न करने के बाद भाजपा की सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाते हुए दबे पांव शिक्षा के मंदिरों अर्थात विद्यालयों को बंद करते हुए युक्ति युक्तिकरण का नाम दिया है, जो कहीं ना कहीं छत्तीसगढ़ की गरीब जनता जो अपने बच्चों को शासकीय स्कूलों के माध्यम से शिक्षा देना चाहती है, उन बच्चों को शिक्षा से दूर करने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के द्वारा शराब बंदी को लेकर चुनाव पूर्व आंदोलन किया जाता था, सत्ता में काबिज होने के बाद आज प्रदेश में 67 नई शराब दुकानों की शुरुआत प्रदेश सरकार ने कर दी है। गांव गांव, गली गली, चौक चौराहा पर भाजपा के कार्यकर्ता अवैध शराब बेचने और शराब बनाने में मशगूल हैं। बेमेतरा जिले में जहां शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के समाचार दैनिक अखबारों में पढ़ने को मिल रहे हैं, वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा 360 स्कूलों का युक्ति युक्तिकरण करने का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान को भेजा गया है, अर्थात बेमेतरा जिले में 360 स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीण अंचलों में शिक्षा प्रभावित होगी, साथ ही साथ इन स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को भी युक्ति युक्तिकरण के नाम पर दूसरे स्कूलों में पदस्थ किए जाने को लेकर बेमेतरा शिक्षा जिला में भ्रष्टाचार से इनकार नहीं किया जा सकता। बेमेतरा शिक्षा जिले में लगातार शिक्षक भर्ती, शिक्षकों की पदोन्नति में भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा लगातार कार्यवाही भी की गई है, किंतु यह सारी कार्यवाहीयां ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। सारा खेल सत्ता के संरक्षण से चल रहा है। पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए कर्मचारियों को भी वापस जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न कर लिया गया है, जो कहीं ना कहीं मिली भगत को रेखांकित करता है। 

डिप्टी सीएम अरुण साव से पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की भेंट

डिप्टी सीएम अरुण साव से पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की भेंट 

नगर पालिका के विकास के लिए की राशि की मांग 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - डिप्टी सीएम अरुण साव के बेमेतरा आगमन पर सर्किट हाउस में नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उनसे भेंट क़र नगर विकास के लिये कार्य योजनाओं की जानकारी देते हुए राशि की मांग की। जिस पर डिप्टी सीएम ने उनको राशि के लिए पूर्ण आश्वस्त करते हुए नगर विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने की बात कहीं। 
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी उपस्थित रहें। पालिका अध्यक्ष श्री सिंहा ने कहा डिप्टी सीएम के सानिध्य व विधायक के प्रयास से नगर का होगा चहुमुखी विकास। सभी के प्रयासों से व मिलकर किया जाएगा शहर का अविश्वसनीय विकास, क्यों यह हैं भाजपा की सरकार। 

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही - एसएसपी रामकृष्ण साहू

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही - एसएसपी रामकृष्ण साहू

एसएसपी बेमेतरा ने ली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 

हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर, जनजागरूकता अभियान की योजना तैयार 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा, 26 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली आज पुलिस कार्यालय बेमेतरा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक। 
             बैठक में एसएसपी श्री साहू ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
                हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता अभियान। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई। ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार हेतु विशेष अभियान। खराब ट्रैफिक सिग्नल व लाइटों की मरम्मत हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार। जिले में सड़क सुरक्षा की प्रभावी निगरानी हेतु कार्य योजना का निर्माण। हाईवे पेट्रोलिंग को बेमेतरा-सिमगा एवं बेमेतरा-ओडिया तक बढ़ाया जाएगा। 
          एसएसपी श्री साहू ने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिको को वाहन न सौंपें एवं मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें क्योंकि यह व्यवस्था आमजन की सुरक्षा के लिए है। "हमर पुलिस हमर बजार" एवं "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के तहत अंजोर रथ के माध्यम से गांवों व हाट-बाजारों में जन चौपाल लगाकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
                एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने भी नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें और दुर्घटनाएं कम हों। उन्होंने नेक नागरिकों को प्रेरित करने हेतु विशेष योजनाएं बनाने की बात कही। 
        एसएसपी श्री साहू ने अंत में आमजन से यह भी कहा कि यदि कहीं कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो हर व्यक्ति को मानवता दिखाते हुए घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने अथवा एंबुलेंस को सूचित करने में देरी नहीं करनी चाहिए। 
         उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो सउनि (अ)अजय कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। 

110 पौवा गोवा शराब व वाहन जप्त

110 पौवा गोवा शराब व वाहन जप्त 

सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
           इसी कडी में 26 मई 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोबिया तरफ से बोरी में शराब भरकर एक्टिवा वाहन के सामने रखकर कोबिया से सिंघौरी बाईपास रोड तरफ से ग्राम खिलोरा की ओर जा रहा है की सूचना पर थाना बेमेतरा एवं सायबर सेल पुलिस टीम नर्सरी के सामने, खिलोरा रोड बेमेतरा के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। 
         रेड कार्यवाही के दौरान नर्सरी के सामने, खिलोरा रोड बेमेतरा के पास वार्ड नं. 12 सिंघौरी बेमेतरा निवासी राजेश साहू को अवैध शराब बिक्री हेतु अवैध रूप धन अर्जित करने के उद्देश्य से शराब परिवहन करते पकडा गया।
        आरोपी राजेश साहू पिता कुशल साहू उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 12 सिंघौरी बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 110 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब किमती 13200 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा पुरानी इस्तेमाली कीमती 10000 रूपये, कुल जुमला 23200 रूपये को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। 
              उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक असलम खान, शिव सेन, पीलाराम साहू, विनोद सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। 

गांजा रखकर परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गांजा रखकर परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी से 2.192 किग्रा गांजा व वाहन जप्त 

मामला पुलिस थाना साजा का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 27 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
          इसी क्रम में 26 मई 2025 को थाना साजा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु मोटर सायकल टीवीएस एक्सल में बेरला की ओर से कोदवा तरफ आ रहा है की सूचना पर थाना साजा स्टाफ द्वारा ग्राम कोदवा फैमिली रेस्टोरेंट ढाबा के सामने बेमेतरा-दुर्ग मेन रोड के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। 
           रेड कार्यवाही के दौरान कोदवा फैमिली रेस्टोरेंट ढाबा के सामने बेमेतरा-दुर्ग मेन रोड के पास ग्राम माटरा निवासी गैंदराम पटेल को अवैध रूप मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया। 
           आरोपी गैंदराम पटेल पिता शंकर पटेल उम्र 55 साल साकिन माटरा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से एक सफेद रंग की पलास्टिक बोरी के अंदर 04 पैकेट प्रत्येक पैकेट खांकी रंग के सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 192 ग्राम कीमती 25000 रूपये एवं एक मोटर सायकल टीवीएस एक्सल सुपर क्रमांक CG 07 AA 4332 कीमती 15000 रू. जुमला कीमती 40000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। 
        उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राकेश कुमार साहू, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक पवन राजपूत, आरक्षक अर्जुन धुर्वे, अमित सिंह, राजू यादव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

मंगलवार, 27 मई 2025

कबीर संत ही नहीं, बल्कि थे महान विचारक और समाज सुधारक - विधायक दीपेश साहू

कबीर संत ही नहीं, बल्कि थे महान विचारक और समाज सुधारक - विधायक दीपेश साहू 

रांका मे धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, विधायक साहू हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले के ग्राम रांका में दो दिवसीय संत कबीर प्राकट्य उत्सव मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत कबीर की वाणी हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं। कबीर दास जी ने मध्यकालीन भारत के सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने दोहों, विचारों और जीवनवृत्त से तत्कालीन सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात किया। वे संत होने के साथ ही महान विचारक व समाज सुधारक भी थे। 
सामाजिक कुरीतियों पर उन्होंने कुठाराघात - कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश ने कहा कि कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय का संदेश दिया। यह बात उनके दोहों से साफ झलकती है कि उन्होंने अपने दोहों के जरिए जीवन में कई सीख दी है। श्री साहू ने कहा कि सदगुरु कबीर जी के दिव्य वाणी का प्रकाश आज भी हमें समस्याओं के अंधेरे से निकालकर समाधान के प्रकाश में ले जाता है। 
              कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य गौकरण साहू ने कहा कि संत कबीर जी ने मध्यकालीन भारत के तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवाद, पाखण्ड का घोर विरोध किया। कबीर दास जी ने उस काल में भारतीय समाज में विभिन्न धर्मों और सामाजिक लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया। 
        कार्यक्रम मे जनपद सदस्य राजा गौकरण साहू, हेमनाथ साहू सरपंच कुरूद, उपसरपंच राका विनय साहू, चोवा राम साहू, शत्रुध्न साहू, रजत यदु, श्यामलाल साहू,
खेदुराम साहू, दाऊराम साहू, खोरबाहरा साहू, प्रमोद साहू सहित समस्त ग्रामवासी जनप्रतिनिधिगण कबीर पंथ के अनुयायी उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...