शुक्रवार, 30 मई 2025

समाधान शिविर कुरलु में विधायक ईश्वर साहू ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

समाधान शिविर कुरलु में विधायक ईश्वर साहू ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन उत्सव के अंतर्गत भी प्रत्येक आयोजन में ग्रामीणों को जल बचाने एवं सुरक्षित करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत कुरलूं में आज 30 मई को अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने, जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं वर्षा ऋतु के आगमन पर बाड़ी, तालाब, शासकीय भवन, सड़क किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों में पौधारोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का संदेश दिया। 
  तत्पश्चात सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए जल बचाने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी - इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराएं। कुरलू ग्राम में आयोजित इस समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, जिला पंचायत सदस्य अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष नारद वर्मा सहित सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में साजा जनपद के सीईओ संतोष घोषले, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा. या. से.) हंसराज साहू, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कश्यप सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से जल संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में जल के प्रति संवेदनशीलता एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हुई है। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...