एसएसपी बेमेतरा ने ली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर, जनजागरूकता अभियान की योजना तैयार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा, 26 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ली आज पुलिस कार्यालय बेमेतरा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक।
बैठक में एसएसपी श्री साहू ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता को लेकर जागरूकता अभियान। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई। ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार हेतु विशेष अभियान। खराब ट्रैफिक सिग्नल व लाइटों की मरम्मत हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार। जिले में सड़क सुरक्षा की प्रभावी निगरानी हेतु कार्य योजना का निर्माण। हाईवे पेट्रोलिंग को बेमेतरा-सिमगा एवं बेमेतरा-ओडिया तक बढ़ाया जाएगा।
एसएसपी श्री साहू ने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिको को वाहन न सौंपें एवं मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें क्योंकि यह व्यवस्था आमजन की सुरक्षा के लिए है। "हमर पुलिस हमर बजार" एवं "हमर पुलिस हमर गांव" अभियान के तहत अंजोर रथ के माध्यम से गांवों व हाट-बाजारों में जन चौपाल लगाकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने भी नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें और दुर्घटनाएं कम हों। उन्होंने नेक नागरिकों को प्रेरित करने हेतु विशेष योजनाएं बनाने की बात कही।
एसएसपी श्री साहू ने अंत में आमजन से यह भी कहा कि यदि कहीं कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो हर व्यक्ति को मानवता दिखाते हुए घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने अथवा एंबुलेंस को सूचित करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो सउनि (अ)अजय कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।