शनिवार, 31 मई 2025

वासुदेव मोबाइल शॉप से चोरी गए सामानों सहित चोर गिरफ्तार

वासुदेव मोबाइल शॉप से चोरी गए सामानों सहित चोर गिरफ्तार 

चोरी में एक नाबालिक सहित चार आरोपी शामिल, एक आरोपी फरार, तलाश जारी 

सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही 

चोरी गये सामान सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों की चोरी गई सामग्री बरामद की गई है। 
       23-24 मई 2025 की मध्यरात्रि को प्रार्थी संजय साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 20 बेमेतरा की दुकान वासुदेव मोबाइल शॉप एवं रिपेयरिंग सेंटर बस स्टैंड बेमेतरा से अज्ञात चोरों द्वारा 58 नग मोबाइल (एंड्रॉयड व कीपैड), मोबाइल एसेसरीज़ व अन्य सामग्री जिसकी अनुमानित कीमत 400000 है, चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
          घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना व सायबर सेल टीम को अज्ञात आरोपियों की पतातलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। 
        वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 30 मई 2025 को कबीरधाम बस स्टैंड से आरोपियों को पकड लिया गया। नसीम अहमद, सलमान खान एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि 23-24 मई 2025 की मध्यरात्रि को आरोपी सलमान खान, नसीम अहमद एवं विधि से संघर्षरत बालक व एक अन्य साथी के साथ सलमान खान के इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04 डीजी 0349 से रायपुर जाने के दौरान रास्ते में पैसे की आवश्यकता होने से बस स्टैण्ड बेमेतरा स्थित मोबाईल दुकान का ताला तोडकर दुकान में रखें मोबाईल व मोबाईल ऐसेसिरिज को चोरी करना बताये। 
        आरोपियों के कब्जे से 11 नग टच स्क्रीन व 6 कीपैड मोबाईल, 9 नग चार्जर, 8 नग केबल, यूएसबी पोर्ट कीमती करीबन 1.40 लाख रूपये व चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन इनोवा (CG 04-DG-0349) कीमती लगभग 5 लाख रूपये, कुल जुमला 6.40 लाख रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी हैं। 
     आरोपीयो नसीम अहमद पिता नफीस खान उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 22 एकता चौक कवर्धा थाना कोतवाली जिला कबीरधाम, सलमान खान पिता सैजुद्दीन उम्र 29 साल साकिन आदर्श नगर वार्ड नं. 05 कवर्धा थाना कोतवाली जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया जा रहा है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, विनोद सिंह, निरंजन वैष्णव एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...