रविवार, 2 मार्च 2025

इस दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही का हम सदन से लेकर सड़क तक करेगें विरोध - आशीष छाबड़ा

इस दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही का हम सदन से लेकर सड़क तक करेगें विरोध - आशीष छाबड़ा 

ईडी की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन, ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जारी समन के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री के द्वारा बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराने के बाद भी घंटो तक ईडी कार्यालय मे बैठाए रखने, लगातार भाजपा के द्वारा ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओ को प्रताड़ित करने के विरोध मे आज पूर्व विधायक एवं कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व मे ईडी और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओ ने ईडी के कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश काग्रेस महामंत्री को कांग्रेस भवन निर्माण कार्यो की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान ईडी ने उनसे व्यक्तिगत और पारिवारिक संपत्ति से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही थी जो कि गलत है। ईडी भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओ को परेशान कर रही है। पुतला दहन के दौरान ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन मे आशीष छाबड़ा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी, श्रीमती शकुंतला मंगत साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, टीआर जनार्दन, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती बाल कुमारी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, हरीश साहू जिला पंचायत सदस्य, ललित विश्वकर्मा प्रभारी जिला महामंत्री, जोगेंद्र छाबड़ा, मनोज शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती रीता पांडे, राजू साहू अध्यक्ष एनएसयूआई, सुनील नामदेव, मिथलेश वर्मा, रवि रजक, जयागंगासागर सोनी, प्रकाश ठाकुर, भीखम साहू, दयासिंह वर्मा, रवि गुप्ता, नारायण छाबड़ा, प्रशांत तिवारी, शत्रुघ्न साहू, रूबी सलूजा, सिद्धांत दीवान, प्रतीक दुबे, राघवेंद्र मनु, गौरव छाबड़ा, देवा गर्ग, सूरज कोशले, प्रांजल तिवारी, राहुल जोशी, उत्कल गायकवाड, जगरू मिर्जा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही का हम सदन से लेकर सड़क तक करेगें विरोध - आशीष छाबड़ा 
इस कार्यवाही पर पूर्व विधायक एवं कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भारतीय जनता पार्टी के अनुवांशिक संगठन के रुप मे कार्य कर रही है, हमारे पार्टी और कार्यकर्ताओ को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को बदनाम करना चाहती है। भाजपा इतनी डरी हुई है कि कांग्रेस नेताओ के घर तक की टोह ली जा रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रायपुर निवास मे दंतेवाड़ा से पुलिस फोर्स मंगाकर रेकी कराई जा रही है, कांग्रेस इस तरह की कार्यवाही से डरने वाली नही है। हम सदन से लेकर सड़क तक इस तरह की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही का विरोध करेगें। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...