प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवनारा के नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश साहू ने अपने ग्राम पंचायत पंच के समस्त प्रतिनिधियों के साथ विधायक दीपेश साहू से मुलाकात कर गांव की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नेवनारा गांव में तीन नए बोर खनन की मांग रखी, ताकि जल समस्या का समाधान किया जा सके। विधायक दीपेश साहू ने सभी का आत्मीय स्वागत किया और नवनिर्वाचित सरपंच को भाजपा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग से चर्चा कर गांव में नए बोर खनन की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान सरपंच लोकेश साहू के साथ हरिचंद साहू, रामलाल यदु, सत्तू वर्मा, देवादास गेंडरे, अशोक यादव, नितेश साहू, बृजमोहन साहू, फेकन साहू, जानकी साहू, टिकेश्वरी निषाद, गायत्री वर्मा, पंचवती यदु, राधिका यादव, नीरा लहरे सहित अन्य पंचगण मौजूद रहे।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...