विभाग ने 17 बसों पर की कार्रवाई, वसूला 15300 रु का शमन शुल्क
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 1मार्च 2025 - परिवहन मुख्यालय नया रायपुर एवं कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी बेमेतरा द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों के चालकों एवं परिचालकों की औचक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कई बसों के चालक एवं परिचालक शासन द्वारा निर्धारित वर्दी में नहीं पाए गए। इसके अलावा कई परिचालक मौके पर अपना वैध परिचालक लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। मोटरयान नियमों के उल्लंघन के चलते जिला परिवहन अधिकारी द्वारा कुल 17 बसों के चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 15300 रु का शमन शुल्क वसूला गया।अधिकारियों ने सभी चालकों एवं परिचालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में बस संचालन के दौरान शासन द्वारा निर्धारित वर्दी धारण करें तथा परिचालक अपने लाइसेंस हमेशा साथ रखें। परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।