बोरसी में कोचिए हरिचंद पारधी से 150 पौवा शराब, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जप्त, नाबालिग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की अवैध शराब संयुक्त कार्यवाही, कोचिया व परिवहनकर्ता गिरफ्तार 
बेमेतरा 26 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
        इसी क्रम में चौकी कंडरका पुलिस टीम को 25 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम लंहगा अहिवारा से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीएस 7530 में करीबन 03 पेटी देशी मशाला शराब लेकर ग्राम बोरसी हरिचंद पारधी के घर छोडने आ रहे हैं की सूचना के अधार पर चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा मौके पर हरिचंद पारधी के मकान के सामने पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। 
     जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 03 आरोपी 01. हरिचंद पारधी पिता मोहन लाल पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी बोरसी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा, 02. एवन कुर्रे पिता स्व. शिवाजी कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी लंहगा थाना नंदनी जिला दुर्ग एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 78 जेजे एक्ट, 95 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों के कब्जे से 150 पौवा देशी मसाला शराब (27000ml) कीमती 15000 रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-07. BS. 7530 कीमती 40000 रूपये, जुमला कीमती लगभग 55000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 78 जेजे एक्ट, 95 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, साइबर सेल बेमेतरा से आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, चौकी कंडरका से आरक्षक योगेश साहू, डामन धीवर, भूषण मारकंडे सहित साइबर सेल व चौकी कंडरका के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ