विकसित भारत का पहली नींव है आंगनबाड़ी केंद्र और उस नींव को रखने का काम करती हैं हमारी आंगनबाड़ी बहनें : पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा

बारगांव में 'आंगन मिलन' आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता व सहायिका का किया सम्मान 
बेमेतरा 25 सितंबर 2026 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र बारगांव विखं बेरला में किया गया। साथ ही 9 वाँ राष्ट्रीय पोषण माह भी मनाया गया। 

विकसित भारत के सपने की पहली नींव हैं आंगनबाड़ी केंद्र 
   आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से ही महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व विकास को प्राथमिकता देते आए हैं। 'आंगन मिलन' का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं और बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को उत्सव नहीं, सेवा का संकल्प बनाया है। उनका जो सपना है विकसित भारत का उसकी पहली नींव आंगनबाड़ी केंद्र है और उस नींव को रखने का काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं। 
कार्यक्रम में हुए शामिल 
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सच्चिदानंद मिश्रा, बूथ प्रभारी सनत चौधरी, मीडिया प्रभारी सरदा मंडल धीरज चौधरी भी उपस्थित रहे। 

सम्मान 
आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 

गर्भवती माताओं की गोदभराई 
साथ ही कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोदभराई रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। 

आयोजन में इनकी रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर पंच तरुण यादव, विनोद बम्बेश्वर, फत्ते वर्मा, अश्वनी वर्मा, ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता शशि देवांगन, दुलारी देवांगन, सुजाता श्रीवास्तव, रामेश्वरी यादव, अश्वनी साहू, अगेश्वरी साहू, एवं सहायिका रेखा चंदेल, सफीकुन बी, प्रेम बाई सेन, तोषूलोचन चौधरी, बिंदू सेन, नर्मदा साहू व ग्राम के सभी मितानिन और गांव की माताएं बहनें उपस्थित रही। 
महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है : कोसले 
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक संगीता कोसले ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना। साथ ही देशभर की आंगनवाड़ियों तक पहुंचकर सेवा कार्यों और जनहित की योजनाओं से जोड़ना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। साथ ही उपस्थित महिलाओं को पोषण किट वितरित की और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी व पोषण योजनाओं की जानकारी दी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ