शिक्षिका आंचल वर्मा ने अपने स्कूल कंतेली में कराया न्योता भोज

कंतेली स्कूल में पहली बार न्यौता भोज का आयोजन, शामिल हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी 

शिक्षिका ने न्योता भोज के लिए स्वयं तैयार किया पूरा भोजन 
बेमेतरा 23 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक सम्मान (राज्यपाल पुरस्कार) से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती आंचल वर्मा सामाजिक पहल करते हुए बच्चों के साथ सहयोग की भावना विकसित करने तथा विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षक एवं अभिभावक समुदाय के साथ मिलकर भोजन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षिका के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कंन्तेली में न्योता भोज कराया गया। 

शामिल हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी 
न्योता भोज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जेएल धृतलहरे, उप प्राचार्य कमल कपूर बंजारे, व्याख्याता थलज साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कामिनी महिलागें, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमोद ठाकुर, जिला स्रोत समन्वय नकुल प्रसाद पनागर, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजेंद्र साहू, अतिरिक्त स्रोत समन्वय सतीश शर्मा सहित प्रधान पाठक कन्तेली श्रीमती जांगड़े, प्राथमिक शाला कन्तेली प्रधान पाठिका श्रीमती शीतल राजपूत सहित स्टाफ, प्रबंधन समिति अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा तथा समिति के सदस्यगण ने बच्चों के साथ बैठकर नेता भोज का आनंद लिया। 

पहली बार न्यौता भोज का आयोजन 
ग्राम कन्तेली के शासकीय प्राथमिक शाला में आज पहली बार किसी के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चे भी नियमित रूप से परोसे जाने वाले भोजन को छोड़कर आज विशेष रूप से बनाए गए भोजन का आनंद लेने में पीछे नहीं रहे। डायट प्राचार्य जेएल धृतलहरे तथा साथ आए हुए अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। 

शिक्षिका ने स्वयं बनाया भोजन 
शिक्षिका श्रीमती आंचल वर्मा ने स्वयं से तैयार करके भोजन बनाया। जिसमें छोले की सब्जी, टमाटर की चटनी, वेज बिरियानी सहित पूरी, पापड़, सलाद तथा मीठा भोजन का सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। साथ ही साथ आए हुए अतिथियों ने भी भोजन का आनंद लिया।  

अध्यापन कक्ष का निरीक्षण 
शिक्षिका के अध्यापन कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें शिक्षिका के द्वारा तैयार किए गए सहायक शिक्षक सामग्री एवं व्यवस्थित कक्षा की सराहना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ