नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय का अब बेमेतरा में नवीन कार्यालय प्रारंभ

कलेक्ट्रेट परिसर बेमेतरा के कक्ष क्रमांक-28 में नवीन कार्यालय का संचालन, मिलेगी जिलेवासियों को सुविधाएं 
बेमेतरा 06 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय के आदेश क्रमांक 11.09.2026 के परिपालन में कार्यालय सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय बेमेतरा का नवीन कार्यालय प्रारंभ किया गया है। अब नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से संबंधित कार्यालयीन कार्य एवं पत्राचार नवीन कार्यालय से संचालित किए जाएंगे। 
   नवीन कार्यालय कलेक्टर परिसर कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक-28 बेमेतरा में प्रारंभ किया गया है। विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों, विभागों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से संबंधित समस्त पत्राचार एवं शासकीय पत्र निम्न पते पर प्रेषित करें। पत्र व्यवहार का पता : कार्यालय सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्रमांक-28, बेमेतरा (छत्तीसगढ़)।
         नवीन कार्यालय के प्रारंभ होने से विभागीय कार्यों एवं आमजन से संबंधित सेवाओं के संचालन में सुविधा होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ