गांधी जयंती पर कीर्तिमान : 'त्रिवेणी संगम' में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर आज पूरे भारत के एक हजार से ऊपर डीएवी स्कूलों में एक साथ 'रन फॉर डीएवी' मैराथन दौड़ का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्रांगण में भी प्राचार्य पीएल जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में इस दौड़ का भव्य आयोजन हुआ। स्वास्थ्य, एकता और गांधीवादी विचारों को समर्पित इस मैराथन की शुरुआत स्वयं प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर की, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
ग्रामीणों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्कूल, समाज और कला का अनूठा मेल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रा मैडम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्राचार्य पीएल जायसवाल एवं स्कूल स्टाफ द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और डीएवी संस्था के इस देशव्यापी व अनूठे प्रयास की दिल खोलकर सराहना की।
त्रिवेणी संगम: कला, साहित्य और वैचारिक प्रतियोगिताओं की धूम
'त्रिवेणी संगम' थीम के तहत स्कूल में बच्चों के मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की त्रिवेणी बही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया :
# वाद-विवाद प्रतियोगिता : छात्र-छात्राओं ने समसामयिक और सामाजिक विषयों पर अपनी तार्किक सोच और बेबाक आवाज से जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
# भाषण प्रतियोगिता : बच्चों ने मंच से देशभक्ति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन और स्वास्थ्य पर ओजस्वी भाषण दिए।
# चित्रकला प्रतियोगिता : नन्हे कलाकारों ने रंगों के माध्यम से बापू के विचारों और अपनी सुंदर कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा, जिसकी अतिथियों ने खूब प्रशंसा की।
समारोह का समापन और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के अंत में सभी विधाओं (मैराथन दौड़, वाद-विवाद, भाषण और चित्रकला) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य पीएल जायसवाल द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
गांधी धाम की दीदी ने कराई सफाई
आयोजन में शासकीय स्कूल की प्राचार्य मिश्रा मैडम और वरिष्ठ नागरिकगण भी उपस्थित रहे। गांधी धाम की प्रमुख दीदी ने गांधी धाम के आस पास विशेष को विशेष रूप से साफ सफाई करवाए।
आभार व्यक्त
समारोह के समापन पर प्राचार्य ने सभी अतिथियों, पालकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे भारत के हजारो डीएवी स्कूलों के साथ जांता में इस विशाल स्तर पर यह मैराथन का भव्य आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सर्वांगीण विकास की भावना मजबूत होती है।
0 टिप्पणियाँ