एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 08 अक्टूबर 2026 - प्रार्थी डोमेश साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पण्डरभटठा थाना व जिला बेमेतरा द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 01:30 बजे वह अपनी दुकान में मौजूद था। इसी दौरान दुकान के सामने अजय दुबे एवं संतोष साहू द्वारा उसके साथ गाली-गलौज की गई, जिसके कारण तीनों के बीच विवाद हुआ।
प्रार्थी ने बताया कि उक्त विवाद को लेकर उसी दिन शाम करीब 05 बजे अजय दुबे, संतोष साहू एवं महेश यदु तीनों उसके घर में घुस आए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान महेश यदु द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई। घटना के समय प्रार्थी की मां एवं पड़ोसियों द्वारा घटना को देखा-सुना गया तथा बीच-बचाव किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक में धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी अजय दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी पण्डरभटठा थाना व जिला बेमेतरा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत 27.09.2026 को गिरफतार किया गया था।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी 01. महेश यादव ऊर्फ मंत्री पिता शोभाराम यादव उम्र 33 वर्ष निवासी पण्डरभट्ठा, 02. संतोष साहू पिता स्व. मस्तुराम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पण्डरभट्ठा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 08.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षक पुना सिंह, प्रीतेश महिलांग सहित थाना के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ