एसपी ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा में जनरल परेड ले अच्छी गणवेश धारण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया प्रोत्साहित
जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन
शासकीय वाहनों का किया निरीक्षण कर वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
पुलिस सम्मेलन आयोजित कर सुनी पुलिस अधिकारी व जवानों की समस्याएं/गुजारिशें - उनके यथोचित निराकरण हेतु संबंधित प्रभारियों को दिए गए निर्देश
बेमेतरा 09 अक्टूबर 2026 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, नव आरक्षक एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना उद्देश्य
इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।
अच्छी गणवेश धारण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले की सराहना और प्रोत्साहित
परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होनें पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
रखरखाव और सुधार के निर्देश
एसपी त्रिलोक बंसल ने बारी-बारी से शासकीय विभिन्न वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर व अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन
इसके उपरांत पुलिस सम्मेलन आयोजित कर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों व जवानों से सीधा संवाद किया और उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता व मनोबल को बनाए रखने के लिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है। साथ ही उन्होनें उनके यथोचित निराकरण हेतु संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
अनुशासन ही पुलिस व्यवस्था की बुनियाद, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थानों और चौकियों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे। उन्होंने दोहराया कि अनुशासन ही पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है और किसी भी स्तर की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक हरिओंम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, रीडर-1 कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक सोनल ग्वाल,चंद्रदेव वर्मा, अजय सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुलेश्वर चंद्रवंशी, लेखराम ठाकुर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, जनक राम साहू, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक कँवल सिंह नेताम, दीनानाथ सिन्हा, कृष्ण क्षत्रिय, विष्णु सप्रे, ज़हिर खान, रेशम लाल भास्कर, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु सुबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार, कल्पना महंत, सूरज प्रकाश, सुरेश चौहान, सतवन सिंह, ईश्वरी डुप्ले, सुरेन्द्र कुमार, गीतांजलि, प्रधान आरक्षक प्रदीप देशमुख सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख, रक्षित केन्द्र एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।
0 टिप्पणियाँ