शस्त्रागार, आर्म्स, वाहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, जिम, कैंटीन आदि शाखाओं का निरीक्षण कर अनुशासन व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बेमेतरा 09 अक्टूबर 2026 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के द्वारा रक्षित केन्द्र बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रों के रख-रखाव, शासकीय वाहनों की स्थिति, साफ-सफाई, अनुशासन तथा पुलिस बल की तत्परता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शस्त्रों के रख-रखाव एवं मरम्मत सुनिश्चित के निर्देश
एसपी त्रिलोक बंसल ने शस्त्रागार शाखा, आर्म्स शाखा, वाहन शाखा, रीडर शाखा, रोजनामचा कक्ष, क्वार्टर गार्ड, जिम, कैंटीन, टेंट स्टॉक, एमटी सेट, पुस्तकालय एवं नव आरक्षक बैरक सहित रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आर्म्स शाखा में सभी शस्त्रों के नियमित रख-रखाव एवं समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वाहन शाखा का निरीक्षण
वाहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसपी ने शासकीय वाहनों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर उनके बेहतर रख-रखाव और आवश्यक सुधार के लिए वाहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस संसाधनों का समुचित रख-रखाव बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक है। साथ ही रक्षित केन्द्र परिसर और परेड ग्राउंड को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया।
आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि और विश्वास रहे कायम
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक ड्यूटी के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों और चौकियों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि और विश्वास कायम रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक हरिओंम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि अजय देवांगन, प्रवीण लोहले, रीडर-1 कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक सोनल ग्वाल,चंद्रदेव वर्मा, अजय सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुलेश्वर चंद्रवंशी, लेखराम ठाकुर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, जनक राम साहू, उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक कँवल सिंह नेताम, दीनानाथ सिन्हा, कृष्ण क्षत्रिय, विष्णु सप्रे, जहिर खान, रेशम लाल भास्कर, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु सुबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार, कल्पना महंत, सूरज प्रकाश, सुरेश चौहान, सतवन सिंह, ईश्वरी डुप्ले, सुरेन्द्र कुमार, गीतांजलि, प्रधान आरक्षक प्रदीप देशमुख सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख, रक्षित केन्द्र एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ