तहसील कार्यालय बेमेतरा व साजा में भृत्य पद पर मिली अस्थायी नियुक्ति
बेमेतरा 09 अक्टूबर 2026 - छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने अनुकम्पा नियुक्ति के तहत दो आश्रितों को शासकीय सेवा में नियुक्ति आदेश जारी की है।
मोतिम को बेमेतरा एवं प्रशांत को साजा तहसील में भृत्य की नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती मोतिम भारती पति स्व. ओंकार सिंह भारती ग्राम पतोरा जिला दुर्ग को तहसील कार्यालय बेमेतरा में तथा प्रशांत नौरंगे पिता स्व. बिसेलाल नौरंगे ग्राम अछोली जिला रायपुर को तहसील कार्यालय साजा में भृत्य के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। दोनों को पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल-01 के तहत वेतनमान रूपये 15600-49400 प्रतिमाह एवं शासन द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ता देय होगा।
0 टिप्पणियाँ