कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने सूचना का अधिकार अधिनियम के मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

दृष्टि सभा कक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल समापन, पारदर्शी प्रशासन की दिशा में मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को सराहा 
बेमेतरा 08 अक्टूबर 2026 - जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन दृष्टि सभा कक्ष जिला कार्यालय बेमेतरा में हुआ। कार्यशाला दिनांक 23-24 सितम्बर 2026 को आयोजित की गई थी। 

जानकारी एवं बारीकियों की जानकारी 
कार्यशाला में जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं जन सूचना अधिकारी की भूमिका, समय-सीमा में जानकारी प्रदाय करने तथा अधिनियम की बारीकियों पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया था। 

प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित 
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित की।

लोकतंत्र को मजबूत और प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने का सशक्त माध्यम 
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ममगाई ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोकतंत्र को मजबूत करने और प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही लाने का सशक्त माध्यम है। मास्टर ट्रेनरों ने जिस लगन से प्रशिक्षण दिया है, उससे जिले के सभी विभागों में आरटीआई के मामलों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण होगा। 
     उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विकासखण्ड एवं विभागों में भी इसी प्रकार जागरूकता एवं प्रशिक्षण का कार्य जारी रखें, ताकि आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके और सुशासन की परिकल्पना साकार हो।
      इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं सूचना का अधिकार अधिनियम के जिला नोडल अधिकारी प्रीतम चौहान उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ