विधायक सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने की साफ-सफाई, दिलाई स्वच्छता की शपथ
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज नगर पंचायत साजा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू , नगर पंचायत साजा के अध्यक्ष हिमांशु वर्मा , उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सिंह, समस्त पार्षदगण कमल सिंह, पार्वती वर्मा, नेहा यादव, दुर्गा गोयल, एल्डरमैन प्रदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू सहित मंडल व ब्लॉक के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता अभियान में साजा एसडीएम कृष्ण कुमार साहू, तहसीलदार विनोद बंजारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत कुमार लोन्हरे तथा ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर साजा नगर के अटल परिसर, एसडीएम कार्यालय परिसर एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विधायक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं सुंदर साजा के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ईश्वर साहू द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
0 टिप्पणियाँ