निरीक्षक केसी दास ने 37 वर्ष एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव ने 43 वर्ष से भी अधिक समय तक विभाग को दी अपनी सेवाएं
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को पेंशन एवं उपादान आदेश प्रदान
बेमेतरा 30 सितंबर 2026 - बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत अपनी दीर्घ सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक श्री के.सी. दास एवं उप निरीक्षक श्री भुनेश्वर लाल यादव के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक केसी दास ने पुलिस विभाग में लगभग 36 वर्ष 08 माह से भी अधिक समय एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव ने पुलिस विभाग में लगभग 43 वर्ष 05 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी। निरीक्षक केसी दास ने सेवा काल के दौरान जिला- दंतेवाडा, बीजापुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर एवं जिला बलौदाबाजार-भाठापारा एवं उप निरीक्षक श्री भुनेश्वर लाल यादव ने अपने सेवा काल के दौरान जिला बस्तर, दंतेवाडा, जगदलपुर, कोण्डागांव, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव का सम्मान किया। एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई, सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि निरीक्षक केसी दास सन 1990 में आरक्षक के पद पर जिला दंतेवाडा में भर्ती हुए एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव सन 1983 में आरक्षक के पद पर जिला बस्तर में भर्ती हुए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ने कहा कि निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।
निरीक्षक केसी दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पेंशन एवं उपादान आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं एवं कर्तव्यों के निर्वहन की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने किया गया।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल के योगदान को स्मरण किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि(अ) अजय कुमार देवांगन, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, ताम्रध्वज देशमुख एवं सेवानिवृत्त निरीक्षक केसी दास की पत्नी श्रीमती रेखा दास एवं उप निरीक्षक भुनेश्वर लाल यादव की पत्नी श्रीमती उषा यादव, पुत्र महेश कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, पुत्री श्रीमती निर्मला यादव, दामांद विवेक यदु, दोस्त पंचु साहू तथा आरक्षक मनीष देवांगन, गेल्विन साहू, दीपक साहू, गेंदलाल चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, अर्जुन चंद्राकर, महिला आरक्षक भारती राजपूत, प्रियंका सिंह, राही यादव सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ