देवकर में मुख्य खाईवाल रमेश ऊर्फ टिल्लू साहू व सटोरिया अमीन मोहम्मद पुलिस के गिरफ्त में, आरोपियों से 640 रु नगद एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर जुआ सट्टा एक्ट में साइबर सेल एवं देवकर पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 25 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
  इसी क्रम में चौकी देवकर स्टाफ को 23 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सुचना मिली कि देवकर के अमीन मोहम्मद नामक व्यक्ति वार्ड नं. 06 पुराना हटरी बाजार देवकर आम जगह में अवैध रूप से लोगो को अंको के सामने रूपये पैसौ का दांव लगवा कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेल रहा हैं। अवैध रूप से धन लाभ अर्जित कर रहा हैं की सुचना पर चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाते पकड़ा गया। आरोपी अमीन मोहम्मद से पुछताछ करने पर पता चला कि रमेश ऊर्फ टिल्लू साहू निवासी देवकर के लिए सट्टा-पट्टा लिखना एवं सट्टा-पट्टा लिखकर उसको देना बताया। 
     जिस पर चौकी देवकर थाना साजा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 01. अमीन मोहम्मद पिता खलील मोहम्मद उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 देवकर, 02. रमेश ऊर्फ टिल्लू साहू पिता स्व. बहादुर साहू उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 सीतलापारा देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में 02 आरोपियों से कुल जुमला नगदी 640 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक संतोष धीवर, यशवंत यादव, जयकिशन साहू, चौकी देवकर से आरक्षक आरक्षक मुकेश पाल, मोहित देवांगन, दीनदयाल डहरिया, हुंकार दास टंडन, मनीष वर्मा सहित चौकी देवकर एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ