सरकारी चावल की कालाबाजारी की सूचना पर खाद्य निरीक्षक अमित तिवारी ने की कार्यवाही, जांच जारी
बेमेतरा 30 सितंबर 2026 - जिलें के नगर पंचायत साजा में 30/09/26 को प्राप्त सूचना के आधार पर बाजार चौक साजा में खड़ी माजदा वाहन क्रमांक CG07CA9626 की जांच खाद्य निरीक्षक साजा अमित तिवारी के द्वारा की गई। जांच के दौरान वाहन में 18 कट्टा चावल पाया गया, जो कि प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का चावल होने के संदेह के आधार पर वाहन सहित चावल को जप्त कर पुलिस थाना साजा की अभिरक्षा में रखा गया। आगे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार 30 सितम्बर को बाजार चौक साजा के पास खड़े एक माजदा वाहन की जांच के दौरान 18 कट्टा चावल बरामद किया गया। चावल प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल होने के संदेह के आधार पर वाहन समेत जब्त कर लिया गया है।
जांच के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG07 CA 9626 में 18 कट्टा चावल पाया गया। चावल के संबंध में प्रारंभिक जांच में इसके सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले चावल होने की आशंका सामने आई। इसके बाद खाद्य विभाग के निरीक्षक द्वारा संबंधित वाहन और चावल को जब्त कर पुलिस थाना साजा की अभिरक्षा में रखा गया है।
जांच का विषय - मामले में अब यह जांच का विषय है कि बरामद चावल की वास्तविक प्रकृति क्या है तथा इसे कहां से लाया गया था और इसका परिवहन किस उद्देश्य से किया जा रहा था। जिला खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि दस्तावेजों एवं चावल की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0 टिप्पणियाँ