एनएसएस स्थापना दिवस पर बेरला कालेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्थापना दिवस पर एनएसएस के उद्देश्यों, भूमिका पर प्रकाश डाल दिया सेवा और जागरूकता का संदेश 
बेमेतरा 25 सितंबर 2026 - शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

एनएसएस के उद्देश्यों, भूमिका पर प्रकाश 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक मनीष वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और समाज सेवा में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 

सेवा और जागरूकता का संदेश 
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आस्था तिवारी ने एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को नियमित रूप से सेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी युवराज पावले ने स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। 

स्वास्थ्य शिविर 
इस अवसर पर एमएमयू बेमेतरा की स्वास्थ्य टीम द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। टीम में डॉ. आकाश खूंटे, फार्मासिस्ट जीवन लाल, लैब टेक्नीशियन चेल्सी एवं नर्स सैल बंजारे शामिल रहे। शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रहीं उपस्थिति 
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार कुर्रे, आशीष एक्का, खुशबू ध्रुव, गिरिजा वर्मा, अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रीतिबाला ताम्रकार, रोशनी साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ