शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल ने मातोश्री मुंबई में राष्ट्रीय संगठन से की मुलाकात

छग में शिवसेना के संगठन विस्तार पर हुई चर्चा 
बेमेतरा 04 सितंबर 2026 - शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने बताया कि शिवसेना छत्तीसगढ़ (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) का एक प्रतिनिधि मंडल मुंबई जाकर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे, शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव विधायक राउत, मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई एवं अन्य शिवसेना नेताओं से मातोश्री में जाकर मुलाकात किया। 

छत्तीसगढ़ के कार्यक्रमों की दी जानकारी 
छत्तीसगढ़ में वर्तमान समय में शिवसेना के चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। शिवसेना प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे एवं अन्य शिवसेना नेताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल का मार्गदर्शन किया एवं छत्तीसगढ़ में वर्तमान समय में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के चल रहे संगठन के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक सुना। 

राष्ट्रीय नेताओं ने दिया दिशा निर्देश 
शिवसेना नेताओ ने शिवसेना के उदेश्य को छत्तीसगढ़ के जन जन तक पहुँचाने हेतु निर्देश दिया एवं कहा कि शिवसैनिक हिन्दुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के उदेश्य पर चलते हुये छत्तीसगढ मे 80 प्रतिशत समाज सेवा एव 20 प्रतिशत राजनिती करते हुये छत्तीसगढ मे मजबूत राजनैतिक शक्ती बनें, जिससे छत्तीसगढ मे आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा हो सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ