कार्यक्रम का आकर्षण रहा झूला, मटका फोड़ एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन
बेमेतरा 04 सितंबर 2026 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में पालकगण की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
वेशभूषा व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और आदर्शों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी कृष्ण, राधा, ग्वाला एवं गोपियों की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। भक्ति गीतों, नृत्य एवं रासलीला की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आकर्षण रहा झूला
विद्यालय परिसर में कदंब वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष झूला सजाया गया, जो कार्यक्रम का आकर्षण रहा। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनकी लीलाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
मटका फोड़ एवं दही-हांडी प्रतियोगिता
कार्यक्रम में आयोजित मटका फोड़ एवं दही-हांडी प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह भर दिया। बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और जय श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच मटकी फोड़कर उत्सव का आनंद लिया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने प्रेरित
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम, मित्रता और निस्वार्थ कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा उनमें सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
आयोजन में विद्यालय स्टाप का योगदान
संस्था के प्रचार्य पीएल जायसवाल ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ललित देवांगन, अकलेश पटेल, अनिल चंद्रवंशी, गोविन्द साहू, अजय सेन, आयुषी जैन, रीनू राजपूत, विमल साहू, राजा तंतुवाय, अभिषेक दुबे, संदीप कुमार, रेणुका पटेल, साक्षी शर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, ममता चंद्राकर, गायत्री सिन्हा, वर्षा वैष्णव, शोभारानी साहू, अर्पिता बोस, अनिल कुमार, प्रकाश भोई, प्रीति यादव, प्रांजलि ठाकुर, आर्या निधि, लेखनी चंद्राकर, भुनेश्वरी चंद्राकर, नीलमणि, यामिनी साहू, भारती भट्ट, कैलाश सिंह, भारती बंजारे, रुद्राभिषेक सोनी एवं कुसुम सहित सुखदेव साहू, रूखमणी चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव तथा अन्य कर्मचारियों एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भक्तिमय वातावरण में आयोजन संपन्न
अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती के पश्चात विद्यार्थियों एवं पालकगण को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, सीख और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का यादगार अवसर बना।
0 टिप्पणियाँ