आम जनता की रसोई पर महंगाई का बोझ, भाजपा सरकार तत्काल राहत दे - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’ 
बेमेतरा 04 सितंबर 2026 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा नगर बेमेतरा स्थित राम मंदिर प्रांगण गांधी मैदान में बढ़ती महंगाई एवं आमजन की परेशानियों के विरोध में एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया गया। 

आर्थिक बोझ पर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन 
कांग्रेसजनों ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और आम परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ते घरेलू खर्च ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। 

भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी की रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाते हुए जनता को तत्काल राहत देनी चाहिए। 
   आशीष छाबड़ा ने कहा कि ‘चीनी सत्याग्रह’ केवल सांकेतिक विरोध नहीं, बल्कि आम जनता की पीड़ा और आक्रोश की आवाज है। कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यमवर्ग के हितों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती आई है। महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। 
    उन्होंने कहा “जनता की आवाज ही कांग्रेस की आवाज है। भाजपा सरकार को जनता की परेशानी समझनी होगी। जब तक आमजन को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी, कांग्रेस की आवाज और संघर्ष दोनों बुलंद होते रहेंगे।” 

समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय कीमतों में कमी लाकर दे तत्काल राहत 
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार को जनता की वास्तविक समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी लाकर तत्काल राहत प्रदान करनी चाहिए। 
    कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। 

प्रदर्शन में हुए शामिल 
इस अवसर पर मंगत साहू, दिनेश पटेल, सुरित ध्रुव, रश्मि मिश्रा, मिथलेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, सुशीला जोशी, बालकुमारी ध्रुव, सुमन गोस्वामी, विजय बघेल, लुकेश वर्मा, मोंटू तिवारी, निलेश ठाकुर, मोहित वर्मा, मनोज शर्मा, शेख शरीफ कुरैशी, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, राजू साहू, प्रकाश ठाकुर, योगिता साहू, राजेश चंदेल, ईश्वर सिन्हा, जनता साहू, हेमिन यादव, दीपक परगनिहा, छम्मन यादव, अजय राज सेन, चंद्रप्रकाश शीतलानी, बलराम साहू, भरत पटेल, अनिल दुबे, निलेश वैष्णव, रोमन वर्मा, रूपसिंह साहू, ऋतिक तिवारी, देवशरण गोसाई, भीखम साहू, नरेंद्र निषाद, राजेश नवरंगे, अंजोर यदु, शुभम सोनी, राजकुमार बंजारे, कुशाल नायक, कौनैन अली, याशिफ़ खान, रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ