कांपापारा में कोचिए हेमंत कुर्रे रवेली से 20 पौवा देशी शराब जप्त

एसपी के निर्देश पर चौकी मारो पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 03 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में 02 सितंबर 2026 को चौकी मारो पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर पुराना शराब भट्ठी के पास ग्राम कांपापारा के पास में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते पकड़ा गया। 
     जिसमें चौकी मारो थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी हेमंत कुर्रे पिता अमरनाथ कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (3600ml) कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
        उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, सहायक उप निरीक्षक बनवाली लाल सोनकर, आरक्षक असीफ खान, देवभुषण कांगरे, संजूनाथ योगी, बालमुकुंद सिंह सहित चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ