बेमेतरा में जिला प्रशासन की कर्मचारी हितैषी पहल - पेंशन संबंधी कार्यों के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
बेमेतरा 02 सितंबर 2026 - जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त पर सम्मान व पेंशन भुगतान
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई द्वारा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी
कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, श्रीमती जंत्री बाई यादव, राजेश कुमार ताम्रकार, चन्द्रप्रकाश पवार, श्रवण कुमार महोबिया एवं गौकरण राम साहू है।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि शासकीय सेवकों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया है। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश प्रदान करने से उन्हें पेंशन संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और यह जिला प्रशासन की कर्मचारी हितैषी पहल है।
0 टिप्पणियाँ