बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर हुआ मंथन
बेमेतरा 27 सितंबर 2026 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिवरैया में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित मंडल कांग्रेस कमेटी रांका-कठिया की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। बैठक में मंडल कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ग्राम पंचायत अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
संगठन की असली ताकत उसके जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता
इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ आमजन के बीच पहुंचें और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा, जनसरोकारों और जनहित की आवाज को पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
लिया संकल्प
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर सिद्धक खान, महावीर साहू, लक्ष्मण साहू, शेख शरीफ कुरैशी, कविलाश साहू, यशवंत साहू, ऋषि साहू, डॉ सज्जाद खान, चमपेश कोठारी, संत राम रात्रे, कमलेश निषाद, बाजारू यादव, लेढ़गा साहू, भूखन साहू, ईश्वरी साहू, नन्द कुमार बंजारे, गणेश साहू, नारायण साहू, रूपलाल निषाद, राकेश साहू, गेंद राम साहू, तामेश साहू, मनहरन साहू, दुर्गेश रात्रे, धूलचंद बंजारे, महेंद्र साहू, रवि साहू, रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ