कोबिया में मिला सौ साल पुराना ऐतिहासिक कुआं, सहयोग संस्था की टीम ने किया संरक्षण

नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिंहा ने मौके पर पहुंचकर टीम को दिया साधुवाद 
बेमेतरा 27 सितंबर 2026 - नगर पालिका बेमेतरा के कोबिया क्षेत्र में लगभग सौ वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआं सामने आने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। वर्षों से उपेक्षित पड़े इस प्राचीन कुएं की जानकारी मिलने के बाद सहयोग संस्था की टीम ने पहल करते हुए इसके संरक्षण और साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। टीम द्वारा ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयास की नगरवासियों ने सराहना की। 

पुरानी धरोहरों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, दी साधुवाद 
ऐतिहासिक महत्व वाले इस कुएं के संरक्षण की जानकारी मिलने पर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और संरक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सहयोग संस्था की पूरी टीम एवं इस कार्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को साधुवाद देते हुए कहा कि शहर की पुरानी धरोहरें हमारी पहचान और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

कुएं का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को नगर के इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास 
नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ हमें अपने शहर की ऐतिहासिक विरासत और पुरानी संरचनाओं को भी संरक्षित करना चाहिए। सौ साल पुराने इस कुएं का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को हमारे नगर के इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से लोगों में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ती है।  

सफाई एवं संरक्षण कार्य 
सहयोग संस्था की टीम ने बताया कि कुएं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक साफ-सफाई एवं संरक्षण कार्य किया जा रहा है, ताकि यह ऐतिहासिक धरोहर लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। 

सराहना कर संरक्षण की पहल 
मौके पर उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुरानी धरोहरों को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। ऐतिहासिक कुएं के संरक्षण की पहल से क्षेत्र में पुरानी धरोहरों को सहेजने की नई उम्मीद जगी है। 

    इस अवसर पर सहयोग संस्था के सस्थापक रमन काबरा, रामा मोटवानी, संजय दुबे, मंजीत सलूजा, चावला, संतोष चौहान, मिश्रा, वैभव तिवारी, नगर के नागरिकों, सहयोग संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ