कबीर साहेब की वाणी आध्यात्मिक संदेश के साथ मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली अमूल्य धरोहर - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

कबीर आश्रम कंतेली में दो दिवसीय अखंड सत्यनाम धुन में शामिल हुए आशीष छाबड़ा 
बेमेतरा 26 सितंबर 2026 - विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंतेली में श्री सद्गुरु कबीर नवयुवक मंडल, आमीन माता महिला मंडली एवं समस्त कबीर पंथी समाज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखंड सत्यनाम धुन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब की पूजा-अर्चना कर समाज एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सत्यनाम का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

आशीर्वाद किया प्राप्त 
इस पावन अवसर पर आशीष छाबड़ा ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब, पंथश्री हुजूर उदित मुनि नाम साहेब एवं गुरु गोसाई डॉ. भानुप्रताप साहेब को श्रद्धापूर्वक बंदगी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

कबीर साहेब की वाणी आध्यात्मिक संदेश के साथ मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली अमूल्य धरोहर 
इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि मानवता को सत्य, प्रेम, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली अमूल्य धरोहर है। सत्यनाम का संदेश समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करता है। हमें संत कबीर साहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संत परंपरा, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। 

कार्यक्रम में यह रहें उपस्थित 
कार्यक्रम में कबीर पंथी समाज के श्रद्धालु, महिला मंडली, नवयुवक मंडल के सदस्य व दयासिंह वर्मा डामन वर्मा देवलाल वर्मा गोपी वर्मा राजु वर्मा डोमार वर्मा दरियाव वर्मा टिकम वर्मा किशन वर्मा किशनलाल वर्मा भीम साहु गिरधर साहु कल्याण वर्मा गनपत वर्मा सहित ग्रामवाशी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ